Live TV
Search
Live

KKR vs PBKS LIVE Updates: केकेआर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करेगी पंजाब किंग्स, नरेन-चक्रवर्ती प्लेइंग XI से बाहर

🕒 Published: Apr 06, 2026 | 02:22 PM IST
🕒 Updated: Apr 06, 2026 | 07:08 PM IST

KKR vs PBKS LIVE Updates: IPL 2026 के 10वें दिन कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स (Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings) के बीच मुकाबला खेला जाएगा. यह मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स (Eden Gardens) मैदान पर होगा. यह मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जिसके लिए 7 बजे टॉस होगा.

 श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स की टीम लगातार अपना तीसरा मुकाबला जीतने के लिए मैदान पर उतरेगी. वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स को अपनी पहली जीत की तलाश है. अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली केकेआर को अभी तक 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. अब ये दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरेंगी.

दोनों टीमों का फुल स्क्वाड

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी, फिन एलन, मनीष पांडे, तेजस्वी दहिया, सौरभ दुबे, रोवमैन पॉवेल, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, नवदीप सैनी, सार्थक रंजन, रचिन रवींद्र, प्रशांत सोलंकी, मथीशा पथिराना, उमरान मलिक, दक्ष कामरा.

पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टॉयनिस, मार्को यान्सन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विष्णु विनोद, सूर्यांश शेडगे, प्रवीण दुबे, हरप्रीत बरार, यश ठाकुर, अजमतुल्लाह उमरजई, बेन ड्वारशुइस, लॉकी फर्ग्यूसन, मिचेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, विशाल निषाद.

KKR vs PBKS LIVE Score Updates | Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings 12th Match Live Score Updates | KKR vs PBKS IPL 2026 Scorecard Live: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स का मुकाबला ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेला जाएगा. यह मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगी, जिससे आधे घंटे पहले टॉस होगा.

Live Updates

  • 19:12 (IST) 06 Apr 2026

    KKR vs PBKS LIVE Updates: वरुण चकवर्ती और सुनील नरेन नहीं खेल रहे

    कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी

  • 19:02 (IST) 06 Apr 2026

    KKR vs PBKS LIVE Updates: अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस

    KKR vs PBKS LIVE Updates: केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. यानी कि पंजाब पहले गेंदबाजी करेगी.

  • 18:47 (IST) 06 Apr 2026

    KKR vs PBKS LIVE Updates: थोड़ी देर में टॉस होगा

    टॉस में बस कुछ ही देर का समय रह गया है. 7 बजे टॉस होगा. जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है.

  • 18:29 (IST) 06 Apr 2026

    KKR vs PBKS LIVE Updates: प्वाइंट टेबल में क्या है दोनों टीमों का हाल

    प्वाइंट टेबल की बात करें तो पंजाब किंग्स की हालत ठीक है. वह 2 मैच जीतकर चौथे नंबर पर है. वहीं, केकेआर 2 हार के साथ 9वें नंबर पर हैं.

  • 18:12 (IST) 06 Apr 2026

    KKR vs PBKS LIVE Updates: लय में हैं श्रेयस अय्यर

    अय्यर के हाथ में चोट लगी थी लेकिन अब वह पूरी तरह ठीक नजर आ रहे हैं और उन्होंने सीएसके के खिलाफ एक शानदार अर्धशतक भी जड़ा था.

More News