Live TV
Search
Live

KKR vs SRH LIVE Score Updates: सनराइजर्स हैदराबाद का गिरा छठा विकेट, वैभव अरोड़ा ने नीतीश रेड्डी के बाद सलिल को भेजा पवेलियन, स्कोर 200 के पार

🕒 Published: Apr 02, 2026 | 04:00 PM IST
🕒 Updated: Apr 02, 2026 | 09:17 PM IST
KKR vs SRH LIVE Score Updates: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का छठा मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जा रहा है. इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है. SRH के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने तेज शुरुआत की. पावरप्ले में स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 84 रन पर पहुंच गया था. ट्रेविस हेड 21 गेंदों पर 46 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद ईशान किशन 14, अभिषेक शर्मा 21 गेंदों पर 48 रन बनाकर आउट हुए. फिर अनिकेत वर्मा भी सिर्फ 1 रन पर आउट हो गए. इसके बाद नीतीश रेड्डी और हेनरिक क्लासेन ने टीम की पारी को संभाला. फिर 19वें ओवर में वैभव अरोड़ा ने नीतीश को 39 रन पर आउट कर दिया. इसके बाद अगली ही गेंद पर सलिल अरोड़ा को भी पवेलियन भेज दिया. है. केकेआर की ओर से ब्लेसिंग मुजरबानी और वैभव अरोड़ा ने 2-2 विकेट लिया, जबकि कार्तिक त्यागी और अनुकूल रॉय ने 1-1 विकेट हासिल किए.
 
दोनों टीमों की प्लेइंग XI
 
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी. (इम्पैक्ट सब: हर्षल पटेल, लियाम लिविंगस्टोन, ईशान मलिंगा, आर स्मरण, साकिब हुसैन)
 
सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, जयदेव उनादकट, डेविड पेन. (इम्पैक्ट सब: फिन एलन, मनीष पांडे, तेजस्वी सिंह, सौरभ दुबे, रोवमैन पॉवेल)
KKR vs SRH LIVE Score Updates | Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad | 6th Match Live Score Updates | KKR vs SRH IPL 2026 Scorecard Live: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 200 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. फिलहाल क्लासेन और हर्ष दुबे क्रीज पर मौजूद हैं.

Live Updates

  • 21:15 (IST) 02 Apr 2026

    KKR vs SRH LIVE Score Updates: 19 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 211/6

    19 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 211 रन पर पहुंच गया है. हेनरिक क्लासेन और हर्ष दुबे क्रीज पर मौजूद हैं.

  • 21:11 (IST) 02 Apr 2026

    KKR vs SRH LIVE Score Updates: सलिल अरोड़ा बिना खाता खोले आउट

    19वें ओवर में वैभव अरोड़ा ने नीतीश रेड्डी के बाद अगली ही गेंद पर सलिल अरोड़ा को आउट कर पवेलियन भेज दिया.

  • 21:08 (IST) 02 Apr 2026

    KKR vs SRH IPL 2026 Scorecard Live: नीतीश रेड्डी 39 बनाकर आउट

    नीतीश कुमार रेड्डी 24 गेंदों पर 39 बनाकर आउट हुए. 19वें ओवर की पहली गेंद पर वैभव अरोड़ा ने रेड्डी को आउट कर पवेलियन भेजा.

  • 21:04 (IST) 02 Apr 2026

    KKR vs SRH LIVE Score Updates: 18 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 200/4

    18 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 200 रन पर पहुंच गया है. हेनरिक क्लासेन 30 गेंदों पर 41 रन बनाकर खेल रहे हैं. वहीं, नीतीश रेड्डी 23 गेंदों पर 39 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

  • 21:00 (IST) 02 Apr 2026

    KKR vs SRH IPL 2026 Scorecard Live: केकेआर को विकेट की तलाश

    17 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 184 रन पर पहुंच गया है. अब सिर्फ 3 ओवर का खेल बचा है. केकेआर को अभी भी 5वें विकेट की तलाश है. नीतीश रेड्डी और हेनरिक क्लासेन 50 रनों से ज्यादा की साझेदारी करके खेल रहे हैं.

More News