Live
Search
Live

Live Stock Market Updates: स्टॉक मार्केट अलर्ट! आज की तेजी टिकेगी या फिसलेगा बाजार?

🕒 Published: Apr 01, 2026 | 06:11 AM IST
🕒 Updated: Apr 01, 2026 | 08:32 AM IST

Stock Market LIVE Updates | Share Market LIVE News | Share Bazaar News: पिछले सोमवार 30 मार्च 2026 को भारतीय शेयर बाजार भारी बिकवाली के बीच गिरावट के साथ बंद हुआ. 30 शेयरों वाला BSE Sensex 71,947.55 पर बंद हुआ, जिसमें 1,635.67 अंकों, या 2.22% की गिरावट दर्ज की गई. वहीं, 50 शेयरों वाला NSE Nifty 22,331.40 पर बंद हुआ, जिसमें 488.20 अंकों, या 2.14% की गिरावट आई.

सोमवार जो पिछला ट्रेडिंग सेशन था बाजार पर वैश्विक अनिश्चितताए पूरी तरह हावी रहीं. बिकवाली का दबाव इतना ज्यादा था कि निफ्टी 22,330 के स्तर पर बंद हुआ, जिसमें लगभग 500 अंकों की भारी गिरावट दर्ज की गई. बैंकिंग सेक्टर का प्रदर्शन सबसे खराब रहा, निफ्टी बैंक 4% गिरकर 50,300 के आंकड़े के करीब पहुंच गया.‌‌

Stock Market LIVE Updates | Share Market LIVE News | Share Bazaar News: 1 अप्रैल, 2026 को शेयर बाजार कैसा प्रदर्शन करेगा? निफ्टी और सेंसेक्स के लिए ताजा भविष्यवाणियां‌ और साथ ही मुख्य सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल और विशेषज्ञों की राय के साथ जाने क्या हाल की तेज गिरावट के बाद बाजार में सुधार देखने को मिलेगा, या अभी और दबाव की उम्मीद है?

Live Updates

  • 08:31 (IST) 01 Apr 2026

    Live Stock Market Updates: मार्च 2026 के आखिर में, घरेलू सोने की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी रहा‌ इस हफ्ते महावीर जयंती के मौके पर कीमतों में आई नई उछाल से यह तेजी और भी तेज हो गई. 31 मार्च 2026 को, 24-कैरेट (24K) सोने की कीमत ₹103 बढ़कर ₹14,944 प्रति ग्राम हो गई, जबकि 22 कैरेट (22K) सोने की कीमत ₹95 बढ़कर ₹13,700 प्रति ग्राम तक पहुंच गई.

  • 08:11 (IST) 01 Apr 2026

    Live Stock Market Updates: टेक्निकल चार्ट्स के जरिए बाजार का विश्लेषण करते हुए, पृथ्वी फिनमार्ट के रिसर्च हेड हरीश जुजारे बताते हैं कि बाजार लगातार 'लोअर टॉप्स और लोअर बॉटम्स' के पैटर्न को फॉलो कर रहा है. इसका मतलब है कि रिकवरी की हर छोटी-मोटी कोशिश पर बिकवाली का दबाव हावी हो रहा है. निफ्टी अभी अपने अहम सपोर्ट लेवल्स के आस-पास घूम रहा है, हालांकि, चार्ट्स अभी तक किसी बड़े 'रिवर्सल' के कोई संकेत नहीं दे रहे है. 22,300 का लेवल निफ्टी के लिए एक अहम सपोर्ट का काम करता है, अगर यह लेवल टूटता है, तो बाज़ार अपने पिछले निचले स्तरों जो 22,000 और 21,950 के बीच हैं को दोबारा टेस्ट कर सकता है. हालांकि बाज़ार अभी 'ओवरसोल्ड' जोन में है, फिर भी एक्सपर्ट्स 'बॉटम फिशिंग' यानी गिरते हुए स्टॉक्स को खरीदने की जल्दबाजी न करने की सलाह देते हैं, और बुधवार के लिए बहुत सीमित पोजीशन्स के साथ आगे बढ़ने की सिफ़ारिश करते हैं.

  • 06:52 (IST) 01 Apr 2026

    Live Stock Market Updates: बाजार में मौजूदा गिरावट के बारे में, PCG Research के AVP, नंदिश शाह का मानना है कि बुनियादी तौर पर इस समय कोई भी सकारात्मक संकेत दिखाई नहीं दे रहा है. उनके अनुसार, इक्विटी बाजार में सुधार का मुख्य कारण कच्चा तेल होगा. बाजार में उछाल तभी आएगा जब कच्चे तेल की कीमतें $120 के स्तर से गिरकर $100 या $80 के स्तर पर पहुंच जाएंगी. इसके अलावा, यह तथ्य कि बॉन्ड यील्ड 7% से ऊपर बनी हुई है, यह साफ तौर पर दर्शाता है कि विदेशी निवेशक (FIIs) अभी भी बड़े पैमाने पर बिकवाली कर रहे हैं. जब तक ये दोनों कारक अनुकूल नहीं हो जाते, तब तक बाजार में किसी भी बड़ी तेज़ी की संभावना बहुत कम दिखाई देती है.

  • 06:15 (IST) 01 Apr 2026

    Live Stock Market Updates: सोमवार जो पिछला ट्रेडिंग सेशन था बाजार पर वैश्विक अनिश्चितताए पूरी तरह हावी रहीं. बिकवाली का दबाव इतना ज्यादा था कि निफ्टी 22,330 के स्तर पर बंद हुआ, जिसमें लगभग 500 अंकों की भारी गिरावट दर्ज की गई. बैंकिंग सेक्टर का प्रदर्शन सबसे खराब रहा, निफ्टी बैंक 4% गिरकर 50,300 के आंकड़े के करीब पहुंच गया.‌‌ सभी सेक्टरों में भारी गिरावट देखने को मिली, जिसका असर पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर के बैंकों के साथ-साथ फाइनेंशियल स्टॉक्स पर भी पड़ा. हालांकि, बाजार में इस व्यापक गिरावट के बीच, 'मेटल' सेक्टर ही एकमात्र ऐसा सेगमेंट था जो चमकने में कामयाब रहा. एल्युमीनियम की कीमतों में 6% तक की तेज़ी आई; यह तेजी पूरी तरह से वैश्विक खबरों के असर के कारण थी. दूसरी ओर, जहां RBI के दखल के बाद रुपये में कुछ सुधार देखने को मिला, वहीं इस सुधार की स्थिरता पर अभी भी एक बड़ा सवालिया निशान बना हुआ है.

  • 06:07 (IST) 01 Apr 2026

    Live Stock Market Updates: बुधवार यानी 1 अप्रैल को बाजार का प्रदर्शन कैसा रहेगा? यहां यह ध्यान रखना जरूरी है कि महावीर जयंती के अवसर पर मंगलवार को बाजार बंद रहा था, इसलिए, निवेशकों की नजरें अब कल बाजार खुलने पर टिकी हुई हैं. इस स्थिति को देखते हुए, विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि इस समय बाजार में कोई भी बड़ा जोखिम उठाने से पहले सावधानी बरतें, और अपनी 'वॉचलिस्ट' पर पैनी नजर रखें.

More News