Stock Market Key Highlights: फाइनेंशियल ईयर 2027 के लिए यूनियन बजट रविवार 1 फरवरी 2026 को पेश किया जा रहा है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण शुरू होते ही शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली. सुबह 11:07 बजे तक सेंसेक्स 255 अंकों की बढ़त के साथ 82,525 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 93 अंकों चढ़कर 25,414 के स्तर पर कारोबार कर रहा था.
Live Stock Market Updates 2026: आज पेश किए गए फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के बजट पर शेयर बाज़ार ने नेगेटिव रिएक्शन दिया. रेलवे के लिए बड़ी घोषणाओं के बावजूद, रविवार को रेलवे शेयरों में गिरावट आई दोपहर 2:02 बजे तक, IRFC के शेयर 3.84 प्रतिशत, RVNL के 4.40 प्रतिशत, IRCTC के 1.18 प्रतिशत, IRCON के 3.90 प्रतिशत, RITES के 3.56 प्रतिशत, RAILTEL के 4.88 प्रतिशत, Titagarh Rail Systems के 3.53 प्रतिशत और Jupiter Wagons के 3.76 प्रतिशत नीचे ट्रेड कर रहे थे.
Live Stock Market Updates 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट पेश करने के दौरान घरेलू शेयर बाज़ार में रिकॉर्ड गिरावट देखी गई. हालांकि, इसके तुरंत बाद इसमें तेज़ी से रिकवरी भी हुई. रिकवरी के बावजूद, बाज़ार अभी भी काफी नीचे ट्रेड कर रहा था. दोपहर 1:35 बजे तक, सेंसेक्स 621.47 अंक (0.76%) गिरकर 81,648.31 पर और निफ्टी 230.75 अंक (0.91%) गिरकर 25,089.90 पर ट्रेड कर रहा था.
Live Stock Market Updates 2026: शेयर बाज़ार में रिकॉर्ड गिरावट के बाद, अब इसमें अच्छी रिकवरी देखने को मिल रही है. सेंसेक्स 2300 अंकों की गिरावट से उबरने के बाद अब 81,373.51 अंकों पर ट्रेड कर रहा है, जो 896.27 अंक नीचे है. इसी तरह, निफ्टी 25,015.95 अंकों पर ट्रेड कर रहा है, जो 304.70 अंक (1.20%) नीचे है.
Live Stock Market Updates 2026: स्टॉक मार्केट बजट से साफ़ तौर पर खुश नहीं है. नतीजतन, मार्केट क्रैश हो गया है. दोपहर 12:21 बजे तक, सेंसेक्स 854.29 पॉइंट (1.04%) गिरकर 81,415.49 पर और निफ्टी 278.30 पॉइंट (1.10%) गिरकर 25,042.35 पर ट्रेड कर रहा था.
Live Stock Market Updates: शेयर बाजार में निवेशकों को वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पसंद नहीं आ रहा है. इसलिए अब बाजार में धीरे-धीरे बेचवाली बढ़ने लगी है. बड़े डिफेंस स्टॉक्स, जो बजट से पहले तेजी के साथ हरे निशान में थे, अब गिरावट के चलते लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं.