Live
Search
Live

Stock Market Highlights: शेयर बाजार में सुस्त शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी हल्की गिरावट के साथ खुले

🕒 Published: Feb 06, 2026 | 05:59 AM IST
🕒 Updated: Feb 17, 2026 | 03:27 PM IST

Stock Market Key Highlights: कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच, कल गुरुवार 5 फरवरी को इंट्राडे ट्रेडिंग में भारतीय शेयर बाजार को भारी नुकसान हुआ क्योंकि सभी सेगमेंट्स में निवेशकों ने बड़े पैमाने पर प्रॉफिट बुकिंग की थी. सेंसेक्स 504 अंक या 0.60% गिरकर 83313.93 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 133 अंक या 0.52% गिरकर 25,642.80 पर बंद हुआ था.

Stock Market Highlights: गिफ्ट निफ्टी के ट्रेंड भी आज बेंचमार्क इंडेक्स, निफ्टी 50 और सेंसेक्स के लिए नेगेटिव शुरुआत का संकेत दे रहे है. गिफ्ट निफ्टी 25,585 के लेवल के आसपास ट्रेड कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले क्लोज से लगभग 140 पॉइंट कम था.

Live Updates

  • 14:49 (IST) 06 Feb 2026

    Gold Price today: भारत मे 6 फरवरी 2026 को 10 ग्राम 24 कैरेट साने की कीमत 1,52,350 रुपये हो गई है और पिछले दिन पहले सोने की कीमत 1,54,420 रुपये थी.

  • 14:48 (IST) 06 Feb 2026

    Silver Price Today: आज चांदी की कीमतों में गिरावट हुई है. 6 फरवरी 2026 की सुबह बाजार में चांदी ₹2,75,000 प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, चांदी की कीमत में थोड़ी बढ़ोतरी हुई और यह $72.36 प्रति औंस पर पहुंच गई. आज MCX पर भी चांदी की कीमतों में गिरावट हुई. कल चांदी की कीमत ₹3,00,000 प्रति किलोग्राम थी.

  • 14:36 (IST) 06 Feb 2026

    Live Stock Market Updates: सेंसेक्स 249.42 अंक या 0.30 प्रतिशत गिरकर 83,064.51 पर बंद हुआ, और निफ्टी 92.55 अंक या 0.36 प्रतिशत गिरकर 25,550.25 पर बंद हुआ. लगभग 1112 शेयरों में तेज़ी आई, 2082 में गिरावट आई, और 169 शेयर अपरिवर्तित रहे.

  • 12:09 (IST) 06 Feb 2026

    Live Stock Market Updates: लिक्विडिटी मैनेजमेंट सेंट्रल बैंक की एक मुख्य ज़िम्मेदारी है. RBI गवर्नर ने कहा कि इकॉनमी की प्रोडक्टिव ज़रूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त लिक्विडिटी ज़रूरी है. इसके अलावा, सभी मार्केट में स्मूथ मॉनेटरी ट्रांसमिशन सुनिश्चित करने के लिए, हम इस बड़े मकसद को ध्यान में रखते हुए लिक्विडिटी मैनेज करते हैं.

  • 10:07 (IST) 06 Feb 2026

    Live Stock Market Updates: 16 बड़े सेक्टर्स में से ग्यारह ने दिन की शुरुआत गिरावट के साथ की. ब्रॉडर स्मॉल-कैप और मिड-कैप इंडेक्स में क्रमशः 0.9% और 0.3% की गिरावट आई.

More News