Live
Search
Live

LSG vs DC LIVE Updates: लखनऊ सुपर जायंट्स से दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत, देखें पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI

🕒 Published: Apr 01, 2026 | 02:02 PM IST
🕒 Updated: Apr 01, 2026 | 03:38 PM IST

LSG vs DC LIVE Updates: आईपीएल 2026 का 5वां मुकाबला 1 अप्रैल (बुधवार) को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले के साथ दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ की टीम अपने नए सीजन का शुरुआत करेंगी. दिल्ली कैपिटल्स की कमान अनुभवी ऑलराउंडर अक्षर पटेल के हाथों में होगी. वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी करते दिखाई देंगे. ऋषभ पंत को पिछले साल लखनऊ सुपर जायंट्स का कप्तान बनाया गया था, जब उन्हें फ्रेंचाइजी ने 27 करोड़ रुपये की बोली लगाकर ऑक्शन में खरीदा था. इससे पहले पंत दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान थे. इसका मतलब है कि ऋषभ पंत अपनी पुरानी टीम के खिलाफ एक बार फिर मैदान पर उतरेंगे. पिछले सीजन इन दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबले खेले गए थे, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने दोनों मैच जीते थे. ऐसे में इस नए सीजन में ऋषभ पंत की टीम एक नई शुरुआत करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

LSG की फुल स्क्वाड: एडन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, आयुष बदोनी, शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, आवेश खान, एनरिक नॉर्ख्या, प्रिंस यादव, मोहसिन खान, अक्षत रघुवंशी, मोहम्मद शमी, मैथ्यू ब्रीट्जके, जोश इंग्लिस, हिम्मत सिंह, मुकुल चौधरी, अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी, अर्जुन सचिन तेंदुलकर, मणिमारन सिद्धार्थ, मयंक प्रभु यादव, आकाश महाराज सिंह.

DC की फुल स्क्वाड: केएल राहुल (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, डेविड मिलर, विप्रज निगम, दुशमंथा चमीरा, काइल जैमीसन, टी नटराजन, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, नीतीश राणा, करुण नायर, पथुम निसंका, साहिल पारख, समीर रिजवी, माधव तिवारी, औकिब नबी डार, त्रिपुराना विजय, अजय जादव मंडल.

LSG vs DC LIVE Score Updates | Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals 5th Match Live Score Updates | LSG vs DC IPL 2026 Scorecard Live: आईपीएल 2026 के 5वें दिन यानी 1 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच खेला जाएगा. यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जिसके लिए आधे घंटे पहले टॉस किया जाएगा.

Live Updates

  • 15:37 (IST) 01 Apr 2026

    LSG vs DC LIVE Updates: अक्षर पटेल की कप्तानी रिकॉर्ड

    अक्षर पटेल की बात करें, तो अभी तक उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए सिर्फ 13 मैचों में कप्तानी की है. इस दौरान अक्षर पटेल की टीम को 5 बार जीत मिली है, जबकि 6 बार हार झेलनी पड़ी. इसके अलावा 1 मुकाबला बेनतीजा रहा.

  • 15:24 (IST) 01 Apr 2026

    LSG vs DC LIVE Updates: ऋषभ पंत का कप्तानी रिकॉर्ड

    विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी संभाली है. अभी तक आईपीएल में पंत कुल 57 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं. इनमें से 29 मैचों में उनकी टीम को जीत मिली है, जबकि 27 मैचों में हार का सामना किया है. IPL में ऋषभ पंत का कप्तान के तौर पर जीत प्रतिशत 50.87 है.

  • 15:11 (IST) 01 Apr 2026

    LSG vs DC LIVE Updates: DC की संभावित प्लेइंग XI

    केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसंका, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, आकिब नबी, दुष्मंता चमीरा, कुलदीप यादव.

  • 14:52 (IST) 01 Apr 2026

    LSG vs DC LIVE Updates: LSG की संभावित प्लेइंग XI

    मिचेल मार्श, एडन मारक्रम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, अक्षत रघुवंशी/हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, दिग्वेश राठी.

  • 14:05 (IST) 01 Apr 2026

    LSG vs DC LIVE Updates: हेड टू हेड रिकॉर्ड

    दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से 3 मैचों में लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीत हासिल की है. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने 4 मुकाबले अपने नाम किए हैं.

More News