Maharashtra Municipal Election Results 2026 LIVE: बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) समेत महाराष्ट्र में 29 नगर निगमों चुनाव परिणाम शुक्रवार (16 जनवरी, 2026) को घोषित किए जाएंगे. मतगणना सुबह 10 शुरू होगी और दोपहर तक रुझान साफ हो जाएंगे. मतगणना को लेकर महाराष्ट्र में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं. मतगणना केंद्रों के आसपास खासतौर से सुरक्षा कड़ी गई है. इसके साथ ही जरूरत पड़ने पर रूट भी डायवर्ट किए गए हैं. इससे पहले गुरुवार (15 जनवरी, 2026) को 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव संपन्न हुए और नतीजे शुक्रवार (16 जनवरी) को घोषित किए जाएंगे. बीएमसी चुनाव में 227 सीटों के लिए करीब 1,700 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें से 879 महिलाएं और 821 पुरुष हैं. आपको बता दें कि मुंबई में 227 वार्ड हैं. वहीं, करीब-करीब सभी एग्जिट पोल ने भाजपा-शिवसेना गठबंधन की स्पष्ट जीत का अनुमान लगाया है, जबकि शिवसेना (UBT)-महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) की हार का सामना करना पड़ेगा. इस चुनाव में ठाकरे ब्रदर्स की प्रतिष्ठा दांव पर है, क्योंकि उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद बीएमसी चुनाव के लिए गठबंधन किया है. ऐसे में दोनों की नजरें देश के सबसे अमीर नगम निगम पर टिकी हुई हैं. वहीं, सत्तारूढ़ भाजपा और शिवसेना (शिंदे) गठबंधन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, BMC समेत सभी 29 महानगर पालिकाओं में मतगणना शुक्रवार सुबह 10 बजे से शुरू होगी. 23 अलग-अलग काउंटिंग रूम में कराई जाएगी. इसके लिए कुल 2,299 अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की गई है. यह जानकारी म्युनिसिपल कमिश्नर और जिला निर्वाचन अधिकारी भूषण गगरानी की ओर से मुहैया कराई जाएगी. यहां पर हम देंगे आपको चुनाव परिणाम और रुझान से जुड़ी हर जानकारी और अपडेट.
Maharashtra Municipal Election Results 2026 Counting LIVE: बृह्ममुंबई महानगर पालिका में बीजेपी गठबंधन ने बढ़त बनाई हुई है. गठबंधन अब 116 सीटों पर पहुंच गया है. BMC में कुल 227 सीटें है. इस लिहाज से बहुमत के लिए 114 सीटें चाहिए. पूरे महाराष्ट्र की बात करें तो 29 नगर निगमों से 25 में भाजपा सत्ता में आ रही है.
BJP - 88
UBT - 65
SS - 28
INC - 24
MIM - 8
MNS - 6
NCP - 3
SP - 2
NCP (SP) - 1
Maharashtra Municipal Election Results 2026 Counting LIVE: पुणे में भाजपा के जीतने वाले उम्मीदवार कुणाल तिलक ने कहा कि जोश अपने चरम पर है. जहां तक मुझे पता है, भाजपा ने लगभग सभी नगर निगमों में साथ ही पुणे में भी ज़बरदस्त जीत हासिल की है. यह हर पार्टी कार्यकर्ता की कड़ी मेहनत का नतीजा है जो सालों से काम कर रहे हैं.
pimpri chinchwad mahapalika Result Live: पिंपरी चिंचवड महापालिका के वोटों की गिनती चल रही है. रुझानों में किसने कितने वार्ड जीते
एकूण जागा - 128
भाजपा - 83
शिवसेना - 7
राष्ट्रवादी - 37
कांग्रेस - 00
शिवसेना (उद्धव ठाकरे) - 00
राष्ट्रवादी (शरद पवार) - 00
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना - 00
इतर (वंचित, सप, एमआयएम, आप, बसपा) - 01
BMC Election Results 2026 Counting LIVE: देश के सबसे अमीर निकाय बृह्नमुंबई नगर पालिका के लिए 15 जनवरी, 2026 को हुई चुनाव के मद्देनजर वोटों की गिनती अंतिम चरण में है. भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई में महायुति ने इस चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया है. भाजपा ने 227 में से 56 सीटों पर बढ़त बना ली है, जबकि शिव सेना उद्धव गुट ने 44 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं, भाजपा की सहयोगी शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) ने 22 सीटों पर बढ़त बनाई है. उधर, कांग्रेस, 16 और राजठाकरे की पार्टी MNS 4 सीटों पर आगे हैं. इसके साथ-साथ AIMIM 6, समाजवादी पार्टी और शरद पवार गुट को 2 सीटों पर बढ़ता है.
Maharashtra Municipal Election Results 2026 LIVE: महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकों के चुनाव रुझान/नतीजे आने शुरू हो गए हैं.जलगांव नगर निगम चुनाव में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां के कोल्हे परिवार के ललित कोल्हे, सिंधुताई कोल्हे और पीयूष ललित कोल्हे ने नगर निगम चुनावों में सफलता हासिल की है. बड़ी बात यह है कि ललित कोल्हे ने जेल में रहकर चुनाव जीता है.