आरसीबी से पहले मुकाबले में हार के बाद मुंबई इंडियंस ने दूसरे मैच में दिल्ली को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की. इस जीत के साथ उन्होंने 2 अंक अपने नाम कर लिए हैं. प्वाइंट्स टेबल में मुंबई की टीम पहले नंबर पर पहुंच गई है. गुजरात दूसरे और आरसीबी की टीम टेबल में तीसरे नंबर पर है.
निकोला क्रे की शानदार गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस ने मैच में मजबूत पकड़ बना ली है. उन्होंने दिल्ली की आधी टीम को पवेलियन भेज दिया है. दिल्ली के लिए जेमिमाह रोड्रिग्स 1, मैरिजेन कैप 10 और लाउरा वोलवार्ट 9 रन बनाकर आउट हुई. यहां से दिल्ली के लिए मैच जीतना मुश्किल नजर आ रहा है.