MI W vs GG W WPL 2026: MI W vs GG W WPL 2026 Live Score: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. गुजरात द्वारा दिए 193 रन के लक्ष्य का पीछा मुंबई ने आसानी से हासिल कर लिया.
इसके बाद एश्ले गार्डनर और जॉर्जिया वारेहाम ने तेजी से रन बनाने शुरू किए. एश्ले ने 11 गेंदों में 20 रन ठोक दिए जबकि जॉर्जिया ने 33 गेंदों में 43 रन बनाए.इसके अलावा भारती फुलमानी ने 15 गेंदों में 36 रन की तेज तर्रार पारी खेली.जिसमें 3 चौके और 3 छक्के शामिल थे. इस तरह गुजरात ने 20 ओवर में कुल 192 रन का स्कोर खड़ा किया.हिए.
हरमनप्रीत की फिफ्टी और निकोला कैरी की तेज तर्रार पारी के दम पर मुंबई ने अपने तीसरे मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की. उन्होंने गुजरात को 7 विकेट से हराया. गुजरात की टूर्नामेंट में यह पहली हार थी. इससे पहले उन्होंने अपने दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की थी.
17 ओवर के गेम के बाद मुंबई इंडियंस की टीम अब जीतती हुई नजर आ रही है. सिर्फ 3 विकेट गंवाकर मुंबई ने 160 रन का आंकड़ा भी पार कर लिया है. हरमनप्रीत कौर ने अपना अर्धशतक भी ठोक दिया है और मुंबई को 18 गेंदों में जीत के लिए सिर्फ 30 रन चाहिए.
अच्छी बल्लेबाजी कर रही अमनजोत कौर 40 रन बनाकर आउट हो गई. उन्होंने अपनी पारी में कुल 7 चौके मारे. फिलहाल हरमनप्रीत कौर और निकोला क्रे क्रीज पर डटी हैं और अच्छी बल्लेबाजी कर रही हैं. मुंबई ने 14 ओवर के बाद 124 रन बनाए हैं.
9 ओवर के खेल के बाद मुंबई की टीम ने 62 रन बना लिए हैं. जी कमालिनी के बाद हेली मैथ्यूज 22 रन बनाकर आउट हो गई. अभी क्रीज पर अमनजोत कौर और कप्तान हरमनप्रीत कौर बल्लेबाजी कर रहीं हैं.
4 ओवर के खेल के बाद मुंबई ने 30 रन बना लिए हैं. इस दौरान उन्होंने जी कमालिनी के रूप में 1 विकेट भी गंवा दिया है. मुंबई के लिए सामने 193 रन का लक्ष्य है. क्रीज पर फिलहाल हेली मैथ्यूज और अमनजोत कौर है.
गुजरात जायंट्स ने शानदार बल्लेबाजी के दम पर 192-5 रन का स्कोर खड़ा कर लिया है. हालांकि, जिस तरह से उनकी शुरुआत हुई थी लग रहा था कि वह 200 के पार स्कोर को लेकर जाएंगे. गुजरात के लिए जॉर्जिया वारेहाम ने सबसे अधिक 43 रन बनाए. मुंबई इंडियंस की बात करें तो निकोला क्रे, अमेलिया केर, हेली मैथ्यूज और शबनिम इस्माइल ने 1-1 विकेट अपने नाम किए. मुंंबई को जीत के लिए 193 रन बनाने होंगे.
16 ओवर के बाद गुजरात जायंट्स ने 136-4 रन बना लिए हैं. जॉर्जिया वारेहाम अच्छी बल्लेबाजी कर रही है. वहीं, उनका साथ आयुष सोनी दे रही है. गुजरात के लिए सबसे अधिक 35 रन कनिका अहुजा ने बनाए.
7 ओवर के बाद गुजरात ने 69 रन पर 2 विकेट गंवा दिए हैं. बेथ मूनी 33 और सोफी डिवाइन 8 रन बनाकर आउट हो चुकी है. क्रीज पर कनिका अहूजा और कप्तान एश्ले गार्डनर हैं.
शबनम इस्माइल की गेंद पर सॉफी डिवाइन जी कमलिनी के हाथों कैच होकर पवेलियन लौट गईं. उन्होंने 4 गेंदों में सिर्फ 8 रन में जिसमें 2 चौके शामिल थे. गुजरात का स्कोर 3 ओवर के बाद 26-1 विकेट है.
मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का किया. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मैच में विरोधी टीम पर शुरुआती दबाव बनाने के लिए गेंदबाजी का विकल्प चुना. गुजरात जायंट्स महिला पहले बल्लेबाजी करते हुए रन बनाने की कोशिश करेंगी.
मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान मुंबई ने सभी 7 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. गुजरात की टीम अब तक MI के खिलाफ एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई है.
WPL 2026 का छठा मैच आज मुंबई और गुजरात के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें अपना पिछला मैच जीतकर आ रही है. मुंबई की कमान हरमनप्रीत के पास है तो वहीं, एश्लीग गार्डनर गुजरात की कमान संभालेगी.
SRH vs RR LIVE Score Updates | Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals 21th Match Live…
Live Stock Market Highlights: सोमवार सुबह Asian-Pacific बाज़ारों में गिरावट देखने को मिली. इसकी वजह…
Asha Bhosle funeral Highlights: भारतीय संगीत जगत की महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष…
MI vs RCB Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 20वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल…
LSG vs GT Highlights: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराकर…
CSK vs DC Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार खेल दिखाते हुए दिल्ली कैपिटल्स को…