MI W vs RCB W WPL 2026: RCB ने WPL 2026 के पहले मैच में जीत के साथ शुरुआत की है. साउथ अफ्रीका की खिलाड़ी क्लर्क की शानदार बल्लेबाजी के दम पर बेंगलुरु ने ये मैच 3 विकेट से जीता. क्लर्क ने आखिरी ओवर में 18 रन ठोककर मैच जिताया.
LIVE | MI W vs RCB W WPL 2026 Live Score: आरसीबी अब जीत की ओर बढ़ती हुई दिखाई दे रही है. एक समय 70 पर उनके 5 विकेट थे लेकिन अब उनकी टीम 111 पर पहुंच गई है. नेडिन डी क्लर्क और अरुंधती रेड्डी ने पारी को संभाले रखा है और आरसीबी को जीत की ओर ले जा रही है.
LIVE | MI W vs RCB W WPL 2026 Live Score: एक समय 40 रन पर आरसीबी के 0 विकेट थे. लेकिन 72 रन पर आरसीबी ने अब 5 विकेट गंवा दिए हैं. मुंबई की ओर से अमेलिया केर ने शानदार 2 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा स्केवियर ब्रंट, शबनिम इस्माइल और अमनजोत कौर ने 1 विकेट लिए. 9 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 72-5 है.
LIVE | MI W vs RCB W WPL 2026 Live Score: आरसीबी ने मैच में शानदार शुरुआत की है. ओस का उनके ओपनर पूरी तरह से फायदा उठा रहे हैं. 4 ओवर के खेल के बाद आरसीबी ने 41-1 रन बना लिए हैं. हैरी ग्रेस और दयालन हेमलता क्रीज पर मौजूद है. मंधाना 18 बनाकर आउट हुई.
LIVE | MI W vs RCB W WPL 2026 Live Score: मुंबई ने लड़खड़ाती हुई बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 154 रन का स्कोर खड़ा किया. इस दौरान उन्होंने कुल 6 विकेट गंवाए. मुंबई के लिए सबसे अधिक रन साजीवन सजना ने बनाए. उन्होंने 25 गेंदों में 45 रन बनाए.