<

MI W vs RCB W WPL 2026: 6,4,6,4… सांस रोकने वाले मैच में बेंगलुरु की धांसू जीत, अफ्रीकी खिलाड़ी के दम पर MI के मुंह से छीनी जीत

WPL 2026 के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने मुंबई इंडियंस (एमआई) को रोमांचक मुकाबले में हराकर शानदार शुरुआत की.

WPL RCB W vs MI W: वूमेंस प्रीमियर लीग का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस (RCB W vs MI W) के बीच खेला गया. इस मुकाबले में स्मृति मंधाना की टीम आरसीबी ने 3 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जो उनके लिए कारगर साबित हुआ. 155 रन के स्कोर का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम ने आखिरी गेंद पर जीत दर्ज की. एक समय लग रहा था कि आरसीबी यह मैच हार जाएगी लेकिन साउथ अफ्रीकी प्लेयर नेडी डी क्लर्क ने आखिरी ओवर में गजब का खेल दिखाया और ये मैच जिता दिया.
मुंबई के लिए ओपनिंग करने उतरी अमेलिया केर फ्लॉप रही. वहीं, दूसरी तरफ जी कमालिनी ने अच्छी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. हरमनप्रीत कौर के बल्ले से भी बहुत अधिक रन नहीं निकले और वह 20 रन बनाकर आउट हुई. टीम की कमजोर बल्लेबाजी के बाद सजीवन सजना की 25 गेंद में 45 रन की पारी के दम पर मुंबई ने महिला प्रीमियर लीग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) के खिलाफ छह विकेट पर 154 रन बनाये.
सजना ने सात चौके और एक छक्का जड़ने के अलावा पांचवें विकेट के लिए निकोला कैरी (40 रन) के साथ 49 गेंद में 82 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. उनके अलावा कैरी ने 29 गेंद की पारी में चार चौके जड़े और स्कोर को 154 तक पहुंचाया. आरसीबी की ओर से सबसे अधिक विकेट नेडिन डी क्लर्क ने कुल 4 विकेट अपने नाम किए. उनके अलावा लॉरेन बेल ने 1 और श्रेयंका पाटिल ने भी 1 विकेट अपने नाम किए.

चेज करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने अच्छी शुरुआत की थी लेकिन स्मृति मंधाना के आउट होने के बाद टीम एकदम से लड़खड़ा गई. ग्रेस हैरिस 25 बनाकर आउट हुई. मंधाना ने 18 और हेमलता, ऋचा घोष ने क्रमश: 7 और 6 रन बनाए. नेडी क्लर्क (63*) और अरूंधती रेड्डी (20 रन) ने बीच में उम्मीद जगाई. 7 विकेट गंवाने के बाद ऐसा लग रहा था कि आरसीबी की टीम अब हार जाएगी.
आखिरी ओवर में आरसीबी को जीत के लिए 18 रन चाहिए थे. जिसे आरसीबी ने आखिरी गेंद पर जाकर हासिल कर लिया. गेंदबाजी करने आई एमआई की नेट स्केवियर ब्रंट कॉन्फिडेंट दिख रही थी लेकिन उन्हें बल्लेबाजी कर रही  क्लर्क ने तीसरी गेंद पर छक्का लगाया, दूसरे पर चौका, फिर तीसरे पर छक्का और चौथे गेंद पर चौका लगाकर ये मैच जिता दिया. इस जीत के साथ आरसीबी ने प्वाइंट टेबल में 2 अंक अर्जित किए.

Live Updates

  • 23:25 (IST) 09 Jan 2026

    MI W vs RCB W WPL 2026: RCB का जीत से आगाज

    MI W vs RCB W WPL 2026: RCB ने WPL 2026 के पहले मैच में जीत के साथ शुरुआत की है. साउथ अफ्रीका की खिलाड़ी क्लर्क की शानदार बल्लेबाजी के दम पर बेंगलुरु ने ये मैच 3 विकेट से जीता. क्लर्क ने आखिरी ओवर में 18 रन ठोककर मैच जिताया.

  • 22:44 (IST) 09 Jan 2026

    LIVE | MI W vs RCB W WPL 2026 Live Score: आरसीबी का स्कोर 15 ओवर के बाद 111-5

    LIVE | MI W vs RCB W WPL 2026 Live Score: आरसीबी अब जीत की ओर बढ़ती हुई दिखाई दे रही है. एक समय 70 पर उनके 5 विकेट थे लेकिन अब उनकी टीम 111 पर पहुंच गई है. नेडिन डी क्लर्क और अरुंधती रेड्डी ने पारी को संभाले रखा है और आरसीबी को जीत की ओर ले जा रही है. 

  • 22:19 (IST) 09 Jan 2026

    LIVE | MI W vs RCB W WPL 2026 Live Score: आरसीबी ने गंवा दिए 5 विकेट

    LIVE | MI W vs RCB W WPL 2026 Live Score: एक समय 40 रन पर आरसीबी के 0 विकेट थे. लेकिन 72 रन पर आरसीबी ने अब 5 विकेट गंवा दिए हैं. मुंबई की ओर से अमेलिया केर ने शानदार 2 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा स्केवियर ब्रंट, शबनिम इस्माइल और अमनजोत कौर ने 1 विकेट लिए. 9 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 72-5 है.

  • 21:49 (IST) 09 Jan 2026

    LIVE | MI W vs RCB W WPL 2026 Live Score: आरसीबी ने की शानदार शुरुआत

    LIVE | MI W vs RCB W WPL 2026 Live Score: आरसीबी ने मैच में शानदार शुरुआत की है. ओस का उनके ओपनर पूरी तरह से फायदा उठा रहे हैं. 4 ओवर के खेल के बाद आरसीबी ने 41-1 रन बना लिए हैं. हैरी ग्रेस और दयालन हेमलता क्रीज पर मौजूद है. मंधाना 18 बनाकर आउट हुई.

  • 21:16 (IST) 09 Jan 2026

    LIVE | MI W vs RCB W WPL 2026 Live Score: मुंबई की पारी 154 रन पर सिमटी, आरसीबी के सामने 155 का लक्ष्य

    LIVE | MI W vs RCB W WPL 2026 Live Score: मुंबई ने लड़खड़ाती हुई बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 154 रन का स्कोर खड़ा किया. इस दौरान उन्होंने कुल 6 विकेट गंवाए.  मुंबई के लिए सबसे अधिक रन साजीवन सजना ने बनाए. उन्होंने 25 गेंदों में 45 रन बनाए.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

MI vs RCB Highlights: मुंबई इंडियंस ने लगाई हार की हैट्रिक, बेंगलुरु ने बुरी तरह रौंदा, कोहली-रजत की फिफ्टी

MI vs RCB Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 20वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल…

Last Updated: April 12, 2026 23:54:35 IST

LSG vs GT Highlights: शुभमन गिल-जॉस बटलर की फिफ्टी, गुजरात टाइटंस ने लखनऊ को 7 विकेट से रौंदा

LSG vs GT Highlights: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराकर…

Last Updated: April 12, 2026 19:14:45 IST

CSK vs DC Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स की पहली जीत, दिल्ली को 23 रन से हराया, संजू सैमसन ने ठोका शतक

CSK vs DC Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार खेल दिखाते हुए दिल्ली कैपिटल्स को…

Last Updated: April 11, 2026 23:38:53 IST

PBKS vs SRH Highlights: श्रेयस अय्यर की फिफ्टी, पंजाब ने SRH को 6 विकेट से रौंदा, हैदराबाद की तीसरी हार

PBKS vs SRH Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 6…

Last Updated: April 11, 2026 19:24:59 IST

Live Stock Market Updates: शेयर बाजार में जोरदार उछाल! सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा, निफ्टी ने 23,900 का स्तर पार किया

Stock Market LIVE Updates | Share Market LIVE News | Share Bazaar News: विभिन्न क्षेत्रों…

Last Updated: April 10, 2026 15:56:47 IST

RCB vs RR Highlights: जुरेल-सूर्यवंशी की ताबड़तोड़ पारी, राजस्थान रॉयल्स की लगातार चौथी जीत, बेंगलुरु को मिली पहली हार

RCB vs RR Highlights: ध्रुव जुरेल और वैभव सूर्यवंशी की शानदारी पारी के दम पर…

Last Updated: April 11, 2026 00:18:02 IST