Live TV
Search
Live

MI vs RCB Live Updates: बल्लेबाजी करने उतरी बेंगलुरु की टीम, विराट कोहली-फिल सॉल्ट क्रीज पर

🕒 Published: Apr 12, 2026 | 05:43 PM IST
🕒 Updated: Apr 12, 2026 | 07:49 PM IST
MI vs RCB Live Updates: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 20वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Mumbai Indians vs Royal Challengers Bangalore) के बीच खेला जा रहा है. मैच ऐतिहासिक ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या में हाथों में है तो वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान रजत पाटीदार संभाल रहे हैं. दोनों टीमों ने अब तक सीजन में 3-3 मैच खेले हैं. इस दौरान आरसीबी ने 2 जबकि मुंबई ने एक मैच जीत दर्ज की है. मुंबई इंडियंस की टीम पहले गेंदबाजी कर रही है.
 
वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में एक बार फिर हाई-स्कोरिंग मैच की पूरी उम्मीद है. छोटा मैदान, सपाट पिच और दोनों टीमों की मजबूत बल्लेबाजी लाइन-अप इसे रन-फेस्ट बना सकती है. यहां 200 से ज्यादा का स्कोर आम बात है और हाल के मैचों में 220 का लक्ष्य भी सफलतापूर्वक चेज किया गया है, जबकि 250 जैसा बड़ा स्कोर भी सुरक्षित नहीं माना गया.
 
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रहा है, जिन्होंने अब तक 19 मुकाबले जीते हैं, जबकि आरसीबी ने 15 मैच अपने नाम किए हैं. खासतौर पर वानखेड़े में एमआई का दबदबा दिखता है, जहां उन्होंने आरसीबी के खिलाफ पिछले 7 में से 6 मुकाबले जीते हैं, जबकि आरसीबी को यहां आखिरी जीत पिछले साल ही मिली थी.
 
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्क्वॉड: फिलिप सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जोश हेज़लवुड, वेंकटेश अय्यर, सुयश शर्मा, जैकब बेथेल, रसिख सलाम दार, कनिष्क चौहान, जैकब डफी, मंगेश यादव, स्वप्निल सिंह, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा, सात्विक देसवाल
 
मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, एएम ग़ज़नफ़र, जसप्रीत बुमराह, शेरफेन रदरफर्ड, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, राज बावा, अश्विनी कुमार, मिचेल सैंटनर, मयंक मार्कंडे, क्विंटन डी कॉक, विल जैक्स, मयंक रावत, रघु शर्मा, अथर्व अंकोलेकर, दानिश मालेवार, मोहम्मद सलाहुद्दीन इजहार
MI vs RCB LIVE Score Updates | Royal Challengers Vs Mumbai Indians 18th Match Live Score Updates | MI vs RCB IPL 2026 Scorecard Live: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 20वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा है. बेंगलुरु की टीम पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतर चुकी है.

Live Updates

  • 19:46 (IST) 12 Apr 2026

    MI vs RCB Live Updates: 3 ओवर के बाद स्कोर

    MI vs RCB Live Updates: 3 ओवर के बाद टीम का स्कोर 33-0. इस ओवर में फिल सॉल्ट ने शानदार छक्का लगाया. 

  • 19:38 (IST) 12 Apr 2026

    MI vs RCB Live Updates: दूसरे ओवर में आए 9 रन

    MI vs RCB Live Updates: दूसरे ओवर में कुल 9 रन आए. विराट कोहली और फिल सॉल्ट अभी भी क्रीज पर हैं. 2 ओवर के बाद स्कोर 22-0

  • 19:34 (IST) 12 Apr 2026

    MI vs RCB Live Updates: विराट-सॉल्ट क्रीज पर

    MI vs RCB Live Updates: आरसीबी की टीम पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतर चुकी है. विराट-सॉल्ट क्रीज पर हैं. 1 ओवर के बाद टीम का स्कोर 13-0

  • 19:15 (IST) 12 Apr 2026

    MI vs RCB Live Updates: दोनों टीमों की प्लेइंग XI

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग XI: फिलिप सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा

    मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI: रोहित शर्मा, रयान रिकल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मार्कंडे, जसप्रीत बुमराह

  • 19:03 (IST) 12 Apr 2026

    MI vs RCB Live Updates: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस

    MI vs RCB Live Updates: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम पहले बल्लेबाजी करते दिखगी.

More News