Live
Search
Live

Noida International Airport Inauguration Live Updates: पीएम करेंगे नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन, दिल्ली-एनसीआर में खुलेंगे विकास के नए आयाम

🕒 Published: Mar 28, 2026 | 06:11 AM IST
🕒 Updated: Mar 28, 2026 | 06:11 AM IST

Noida International Airport Inauguration Live Updates: दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ शनिवार (28 मार्च, 2026) पूरे देश के लिए ऐतिहासिक होने वाला है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे. इस एयरपोर्ट का निर्माण कुल चार चरणों में पूरा होना है. चारों चरणों की पूरे हो जाने के बाद नोएडा एयरपोर्ट एरिया के लिहाज से भारत का सबसे बड़ा हवाई अड्डा बन जाएगा और विश्व के चौथे बड़े एयरपोर्ट में शुमार हो जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह जानकारी साझा की है कि वह 28 मार्च को जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे. इसे लेकर उन्होंने शुक्रवार (27 मार्च, 2026) को एक पोस्ट भी किया है, इसमें पीएम ने लिखा- ’28 मार्च का दिन उत्तर प्रदेश और NCR के लोगों के लिए बहुत ज़्यादा महत्व का दिन है. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया जाएगा.’ यह भी अहम बात है कि प्रधानमंत्री मोदी ने ही वर्ष 2021 में इसकी नींव रखी थी यानी शिलान्यास किया था. आने वाले समय में यह एयरपोर्ट दिल्ली एनसीआर के साथ आसपास के जिलों जैसे अलीगढ़, बुलंदशहर, मेरठ, मथुरा, आगरा समेत अन्य जिलों के लोगों के लिए अहम साबित होगा. इन शहरों में विकास और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे. दिल्ली के पालम स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयर पोर्ट से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की दूरी लगभग 72 किमी हैं, इसके अलावा नोएडा, फरीदाबाद और गाजियाबाद से  लगभग 40 किमी ही दूरी है. वहीं, ग्रेटर नोएडा से 28 किमी, गुरुग्राम से 65 किमी और आगरा से 130 किमी की दूरी पर है. उद्घाटन के एक महीने के भीतर यानी अप्रैल के मध्य में कॉमर्शियल फ्लाइटों को बुकिंग शुरू होने का अनुमान है. माना जा रहा है कि अप्रैल अंत या मई की शुरुआत में यहां से कॉमर्शियल उड़ानें शुरू होने की उम्मीद है. यह भी जानकारी सामने आ रही है कि पहले चरण में देश के 12 शहरों के लिए विमान सेवाएं शुरू होंगी.

Noida International Airport Inauguration Live Updates: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  शनिवार (28 मार्च, 2026)  नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर के लोगों को तीसरा एयरपोर्ट मिल जाएगा.

Live Updates

  • 08:35 (IST) 28 Mar 2026

    Noida International Airport Inauguration Live Updates: यमुना एक्सप्रेसवे और नोएडा एक्सप्रेसवे पर मालवाहक पर प्रतिबंध

    Noida International Airport Inauguration Live Updates: स्थानीय प्रशासन ने यमुना एक्सप्रेसवे और नोएडा एक्सप्रेसवे पर मालवाहक (गुड्स) वाहनों के संचालन पर अस्थायी रोक लगाई है. यह प्रतिबंध शनिवार सुबह 7 बजे से लागू है. यह  लगभग 16 घंटे तक प्रभावी रहेगा. इस दौरान भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा, जिससे वीआईपी मूवमेंट और आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो. 

  • 08:27 (IST) 28 Mar 2026

    Noida International Airport Inauguration Live Updates: 11,200 करोड़ रुपये के कुल निवेश से बनेगा नोएडा एयरपोर्ट

    Noida International Airport Inauguration Live Updates:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार (28 मार्च, 2028) को गौतमबुद्धनगर के जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के फेज़-1 का उद्घाटन करेंगे. एयरपोर्ट को लगभग 11,200 करोड़ रुपये के कुल निवेश से बनाया गया है. <blockquote class="twitter-tweet" data-media-max-width="560"><p lang="hi" dir="ltr"><a href="https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&amp;ref_src=twsrc%5Etfw">#WATCH</a> | जेवर, ग्रेटर नोएडा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के फेज़-1 का उद्घाटन करने वाले हैं। एयरपोर्ट को लगभग 11,200 करोड़ रुपये के कुल निवेश से बनाया गया है। <a href="https://t.co/Z9LiLWgkZw">pic.twitter.com/Z9LiLWgkZw</a></p>&mdash; ANI_HindiNews (@AHindinews) <a href="https://twitter.com/AHindinews/status/2037717859028308163?ref_src=twsrc%5Etfw">March 28, 2026</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>...

  • 08:02 (IST) 28 Mar 2026

    Noida International Airport Inauguration Live Updates: यमुना एक्सप्रेसवे और नोएडा एक्सप्रेसवे पर मालवाहक पर प्रतिबंध

    Noida International Airport Inauguration Live Updates: स्थानीय प्रशासन ने यमुना एक्सप्रेसवे और नोएडा एक्सप्रेसवे पर मालवाहक (गुड्स) वाहनों के संचालन पर अस्थायी रोक लगाई है. यह प्रतिबंध शनिवार सुबह 7 बजे से लागू है. यह  लगभग 16 घंटे तक प्रभावी रहेगा. इस दौरान भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा, जिससे वीआईपी मूवमेंट और आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो. 

  • 08:02 (IST) 28 Mar 2026

    Noida International Airport Inauguration Live Updates: कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाकों की की जा रही विशेष निगरानी

    Noida International Airport Inauguration Live Updates: कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाकों में शुक्रवार से ही विशेष निगरानी रखी जा रही है, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो. यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भी विशेष प्लान तैयार किया गया है.

  • 07:57 (IST) 28 Mar 2026

    Noida International Airport Inauguration Live Updates: उद्घाटन के बाद जनसभा को भी संबोधित करेंगे पीएम मोदी

    Noida International Airport Inauguration Live Updates: मिली जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी दोपहर करीब 12 बजे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे.इसके बाद पीएम मोदी यहां पर एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे.  इस दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा राज्य के मंत्री और अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे.

More News