Parliament Budget Session Key Highlights: BJP की महिला सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को लेटर लिखकर 4 फरवरी, 2026 को सदन में हुए हंगामे को लेकर विपक्षी सांसदों के खिलाफ “नियमों के तहत सबसे सख्त कार्रवाई” करने की मांग की है. लेटर में विपक्षी सदस्यों पर वेल में घुसने, स्पीकर की टेबल पर चढ़ने और कार्यवाही में रुकावट डालने का आरोप लगाया गया है। इस बीच, विदेश मामलों की पार्लियामेंट्री कमेटी आज मीटिंग करेगी, उसी दिन इंडिया ब्लॉक की मीटिंग सुबह 10 बजे होनी है. लेटेस्ट और लाइव अपडेट्स के लिए IndiaNews के साथ बने रहें.
लोकसभा की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे के लिए स्थगित कर दी गई है. इससे पहले लोकसभा आज रात 8 बजे के लिए बढ़ाया गया था.
लोकसभा में विपक्ष की ओर से अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिए जाने के बाद स्पीकर ओम बिरला ने बड़ा फैसला लिया है. सामान्य तौर पर जिस दिन स्पीकर को हटाने को लेकर अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होती है, उसी दिन स्पीकर सदन में नहीं जाता है, लेकिन ओम बिरला ने फैसला लिया है कि वह तब तक सदन में नहीं जायेंगे, जब तक उनको हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा नहीं हो जाती, फैसला नहीं हो जाता.
समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव ने कहा, "सभी पार्टी चाहती थी सदन चले. विपक्ष चाहता था कि विपक्ष के नेता को बोलने दिया जाए. सरकार नहीं चाहती है देश के सच्चाई सामने आए इस वजह से विपक्ष के नेता और बाकी के नेताओं को बोलने नहीं दिया जा रहा था. जिस प्रकार से कहा गया कि सांसदों से प्रधानमंत्री को खतरा है ये भ्रम भाजपा ना फैलाए. भाजपा महिलाओं के खिलाफ है."