Parliament Budget Session Key Highlights: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राज्यसभा में बोल सकते हैं. इससे एक दिन पहले बुधवार को लोकसभा में विपक्ष के हंगामे और नारेबाजी के कारण कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी.बुधवार शाम 5 बजे प्रधानमंत्री मोदी को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देना था, लेकिन विपक्ष के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही रोक दी गई.
लोकसभा में तब हंगामा शुरू हुआ जब राहुल गांधी ने चीन के साथ 2020 के पूर्वी लद्दाख विवाद से जुड़ी पूर्व सेना प्रमुख जनरल नरवणे की अप्रकाशित किताब का हवाला देने की कोशिश की. भाजपा नेताओं का कहना है कि यह संसद के नियमों के खिलाफ है और इससे सेना का मनोबल गिर सकता है.भाजपा ने आरोप लगाया कि विपक्ष जानबूझकर संसद में हंगामा कर रहा है, ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोल न सकें. पार्टी नेताओं का दावा है कि प्रधानमंत्री सदन को संबोधित करने के लिए तैयार थे, लेकिन कांग्रेस के हंगामे के कारण ऐसा नहीं हो पाया.
संसद का यह बजट सत्र 65 दिनों तक चलेगा, जिसमें कुल 30 बैठकें होंगी. सत्र का समापन 2 अप्रैल को होगा. बीच में 13 फरवरी से 8 मार्च तक अवकाश रहेगा, ताकि स्थायी समितियां विभिन्न मंत्रालयों की अनुदान मांगों की समीक्षा कर सकें. सदन की कार्यवाही दोबारा 9 मार्च से शुरू होगी.
India News के इस लाइव ब्लॉग में संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट पढ़ें…
Parliament Budget Session Live: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सदन में आते ही कोई अप्रिय घटना घट सकती थी. उसी अप्रिय घटना से बचने के लिए उन्होंने खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि वह सदन में नहीं आएं. प्रधानमंत्री मोदी ने उनके आग्रह को माना, इसके लिए वह प्रधानमंत्री मोदी के शुक्रगुजार हैं. कल लोकसभा स्पीकर के चैंबर में जो कुछ हुआ, जैसे शब्दों का प्रयोग हुआ, ऐसे शब्दों का प्रयोग असंसदीय थे. कल का दिन काला दिवस के रूप में था.
Parliament Budget Session Live: भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा, "डील पर सरकार की तरफ से कोई स्पष्टिकरण नहीं दिया गया है...यह भी साफ नहीं है कि हमारे किसानों के हितों की रक्षा होगी या नहीं..." लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बारे में उन्होंने कहा, "अब जब छपी हुई किताब पेश की जा रही है, तो उन्हें ऐसा करने देना चाहिए। हर सांसद को संसद में अपनी बात कहने का हक है..."
Parliament Budget Session Live: लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित
Parliament Budget Session Live: कांग्रेस MP प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को मांग की कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी को लोकसभा में बोलने दिया जाए, और सरकार पर पार्लियामेंट्री स्क्रूटनी से डरने का आरोप लगाया.
गांधी ने कहा, "उन्हें LoP को बोलने देना चाहिए... उन्हें (राहुल गांधी को) बोलने देना चाहिए. उन्हें किस बात का डर है? क्या उन्हें डर है कि वह किसी किताब से कोट करेंगे?... क्या उन्हें डर है कि हम उन्हें ज़िम्मेदार ठहराएंगे क्योंकि उन्होंने यह ट्रेड डील की है, जिसके तहत सभी किसानों की ज़िंदगी बर्बाद होने वाली है."