Parliament Budget Session Key Highlights: लोकसभा में आज (सोमवार) राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई. बीजेपी की ओर से इस बहस की कमान केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल संभाला और बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या इस प्रस्ताव का समर्थन किया. संसद में इस पर चर्चा भी हुई, लेकिन नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण के दौरान हंगामा हो गया, जिसके बाद सदन की कार्यवाही भी स्थगित करनी पड़ी.
लोकसभा में अब आगे की चर्चा 3 फरवरी यानी मंगलवार को होगी. इस चर्चा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 फरवरी को जवाब दे सकते हैं, जबकि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 11 फरवरी को अपनी बात रखेंगी.
बुधवार को बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित किया था. उन्होंने अपने भाषण में सामाजिक न्याय, समावेशी विकास और ‘विकसित भारत’ के लिए सरकार के रोडमैप पर जोर दिया था. यह संबोधन बजट पेश होने से ठीक एक दिन पहले हुआ था, जबकि गुरुवार को इकोनॉमिक सर्वे (आर्थिक सर्वेक्षण) पेश किया गया था.
संसद के दोनों सदन 13 फरवरी को अवकाश के लिए स्थगित हो जाएंगे और फिर 9 मार्च को दोबारा मिलेंगे. इस ब्रेक के दौरान स्टैंडिंग कमेटियाँ विभिन्न विभागों की अनुदान मांगों की जांच करेंगी. पूरा बजट सत्र 65 दिनों के दौरान कुल 30 बैठकों तक चलेगा और 2 अप्रैल को समाप्त होगा.
राहुल गांधी का संबोधन: कांग्रेस के अनुसार, राहुल गांधी आज सदन में बोल सकते हैं.
समय: यह बहस दोपहर लगभग 2 बजे शुरू होने वाली है.
प्रधानमंत्री का जवाब: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 फरवरी को इस चर्चा पर अपना जवाब दे सकते हैं.
बुधवार को बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित किया था. अपने संबोधन में उन्होंने सामाजिक न्याय, समावेशी विकास और एक ‘विकसित भारत’ के लिए केंद्र सरकार के दृष्टिकोण को रेखांकित किया था.
ताजा अपडेट्स के लिए जुड़े रहें…
मंगलवार 3 फरवरी सुबह 11 बजे तक के लिए लोकसभा स्थगित कर दिया गया है. पूर्व सेना प्रमुख की अप्रकाशित किताब को लेकर राहुल गांधी की ओर से दिए जा रहे भाषण के दौरान हंगामा हुआ. इसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित करने पड़ी.
Parliament Budget Session Live: सत्ताधारी गठबंधन के लोकसभा और राज्यसभा के सांसद मंगलवार को संसद भवन परिसर में NDA पार्लियामेंट्री पार्टी की मीटिंग के लिए इकट्ठा होंगे. बीजेपी, TDP, JD(U), LJP (R), शिवसेना, JD(S) और NDA के दूसरे घटक दलों के सांसद मौजूद रहेंगे.
सूत्रों के मुताबिक, उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मीटिंग में सांसदों को अलग-अलग मुद्दों पर संबोधित करेंगे.
Parliament Budget Session Live: पूर्व सेना प्रमुख के अप्रकाशित संस्मरण को लेकर हंगामे के बीच लोकसभा को एक बार फिर शाम 4 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है.
Parliament Budget Session Live: पूर्व सेना प्रमुख की अप्रकाशित किताब को लेकर हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही फिर से शुरू हो गई है.
Parliament Budget Session Live: राहुल गांधी द्वारा भाषण के दौरान एमएम नरवणे की अप्रकाशित किताब का हवाला देने पर हुए हंगामे के बीच लोकसभा को दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है.