<

Parliament Winter Session 2025 Live: महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात होनी चाहिए: डिंपल यादव

Parliament Winter Session 2025 Live: सदन में 'जीराम जी बिल' चर्चा आज, पक्ष और विपक्ष में तकरार तय

Parliament Winter Session 2025 Live: संसद का शीतकालीन सत्र जारी है. 19 दिसंबर, 2025 तक चलने वाले शीतकालीन सत्र का बुधवार (17 दिसंबर, 2025) का दिन अहम होने वाला है. बुधवार को संसद में महात्मा गााधी राष्ट्रीय रोज्गार गारंटी योजना की जगह लाए गए नए विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) बिल पर चर्चा होगी. यह चर्चा बुधवार रात 12 बजे तक चलेगी. विपक्षी सांसदों के हंगामे और विरोध के बीच पेश इस बिल में मनरेगा कानून से महात्मा गांधी का नाम हटाया गया है, जिसे विपक्षी दलों ने महत्मा गांधी का अपमान करार दिया है. इस मुद्दे पर संसद और संसद के बाहर जमकर बवाल हो रहा है. मंगलवार को इस बिल के इंट्रोडक्शन के दौरान हंगामा हुआ था. इसके बाद विपक्षी दलों ने इसे संसद की स्थायी समिति को भेजने की मांग की थी, लेकिन सरकार इस पर तैयार नहीं हुई. केंद्र सरकार का नाम बदलने के पीछे तर्क यह है कि महात्मा गांधी के विचारों के आधार पर ही मोदी सरकार देशभर में गरीब कल्याण की योजनाएं चला रही है. सरकार का तर्क है कि महात्मा गांधी कहते थे – एक विकसित गांव, स्वावलम्बी गांव. इसका प्रावधान नए बिल में किया गया है. 

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी का आरोप है कि नए बिल से ग्रामीण इलाकों में मजदूरों का रोजगार मांगने का अधिकार कमजोर होगा. उनके अनुसार, मनरेगा कानून की जगह नया बिल जो लाया गया है इससे ग्रामीण वर्कर को रोजगार की गारंटी का जो कानून अधिकार दिया गया है वह कमजोर होगा.  उधर, विपक्ष के आरोपों पर ग्रामीण विकास मंत्रालय का तर्क है कि नए बिल में 100 दिन की गारंटी के बजाय 125 दिन रोजगार की गारंटी का प्रस्ताव है. बजट में इसके लिए 1.51 लाख करोड़ से ज्यादा रुपये की राशि का प्रावधान है. ग्रामीण विकास मंत्री ने लोक सभा में सरकारी आकड़े पेश तर्क भी दिया कि UPA सरकार ने मनरेगा पर 2006 से 2014 के बीच 2 लाख 13 हजार करोड़ रुपये खर्च किए थे. इसके उलट मोदी सरकार ने 2014 से अब तक 8 लाख 53 हजार करोड़ से ज्यादा पैसा गरीबों के कल्याण पर खर्च किए हैं. ऐसे में विपक्ष के आरोप निराधार हैं. 

Live Updates

  • 18:17 (IST) 17 Dec 2025

    Parliament Winter Session 2025 Live: महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात होनी चाहिए: डिंपल यादव

    Parliament Winter Session 2025 Live: सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि अभी हम मनरेगा पर बात करने जा रहे हैं जिसका नाम बदलकर सरकार ने 'जी-राम-जी' रख दिया है. महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात होनी चाहिए. हम संसद में हैं और सत्र चल रहा है. 

  • 16:58 (IST) 17 Dec 2025

    Parliament Winter Session 2025 Live: बहस के दौरान हो सकता है हंगामा, मनरेगा नाम बदलने पर भड़का विपक्ष

    Parliament Winter Session 2025 Live: मनरेगा का नाम बदलने पर कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दल खफा हैं. इस मुद्दे पर चर्चा के दौरान हंगामा होना तय है. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Parliament Budget Session 2026 LIVE Updates: जेपी नड्डा राज्यसभा सदस्यों की विदाई समारोह में क्यों नहीं हुए शामिल?

Parliament Budget Session 2026 Live Updates: मोदी ने बुधवार को राज्यसभा में 37 रिटायर हो…

Last Updated: March 19, 2026 11:35:09 IST

Share Market LIVE Updates: बाजार में जोरदार उछाल! सेंसेक्स 400 अंक ऊपर, निफ्टी 23,700 के पार

Stock Market LIVE Updates | Share Market LIVE News | Share Bazaar News: मंगलवार 17…

Last Updated: March 18, 2026 12:18:11 IST

Closing Bell: सेंसेक्स 568 अंक उछला, निफ्टी 23,550 के पार; ऑटो-मेटल शेयरों में जोरदार तेजी

Stock Market LIVE Updates | Share Market LIVE News | Share Bazaar News: पश्चिम एशिया…

Last Updated: March 17, 2026 17:58:49 IST

Pakistan Afghanistan War Highlights: काबुल के नशामुक्ति केंद्र पर हवाई हमला: संयुक्त राष्ट्र ने जताई कड़ी आपत्ति, तनाव कम करने की अपील

Pakistan airstrike on Afghanistan Hospital Highlights:तालिबान ने मंगलवार कहा कि काबुल में एक ड्रग ट्रीटमेंट…

Last Updated: March 17, 2026 17:58:25 IST

Parliament Budget Session Live Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का विपक्ष पर निशाना- ‘सीढ़ियों पर बैठकर चाय पीते हैं और LPG के…’

Parliament Budget Session Live Updates: विपक्षी गुट चीफ इलेक्शन कमीशन (CEC) ज्ञानेश कुमार को हटाने…

Last Updated: March 13, 2026 17:07:10 IST