<

Parliament Winter Session Live Updates: SIR के बारे में एकतरफ़ा फैलाया गया झूठ, अमित शाह ने संसद में जवाब; राहुल गांधी पर साधा निशाना

Parliament Winter Session Live Updates: संसद के शीतकालीन सत्र का आज आठवां दिन, कई मुद्दों पर सत्ता पक्षा-विपक्ष में भिड़ंत के आसार

Parliament Session LIVE Day 8: 1 दिसंबर, 2025 से संसद का शीतकालीन सत्र जारी है. बुधवार (10 दिसंबर, 2025) को संसद सत्र का आठवां दिन है. बुधवार को संसद में भारतीय निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) द्वारा कई राज्यों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर जोरदार बहस होने के आसार हैं. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) इस मद्दे पर दोनों सदनों में जवाब देंगे. बुधवार को भी चर्चा के दौरान विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच तीखी नोकझोंक के आसार हैं. ऐसे में हंगामे होने की भी पूरी संभावना है. इससे पहले संसद में वंदे मातरम पर वार और चुनाव सुधार पर आर-पार हो चुका है. मंगलवार को 7वें दिन संसद में चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए राहुल गांधी के कई हमले किए थे, जिस पर संसद में हंगामा भी हुआ था. वहीं, राज्यसभा में वंदे मातरम पर चर्चा जारी रहेगी, जबकि लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बहस होगी. मिली जानकारी के अुसार, डेली रूटीन की प्रक्रियाओं के बाद यह बहस फिर शुरू होगी, जिसमें सत्ता पक्ष से जेपी नड्डा (लगभग 1 बजे) और कांग्रेस से जयराम रमेश के भाग लेने की संभावना है. वहीं, लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बहस जारी रहेगी. आज विपक्ष की ओर से कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल, इमरान मसूद और वर्षा गायकवाड़ सहित अन्य सदस्य अपनी बात रखेंगे. शाम लगभग 5 बजे, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा में चुनाव सुधारों पर हुई चर्चा का जवाब देंगे. यहां पर बता दें कि संसद का शीतकालीन सत्र आगामी 19 दिसंबर तक ही चलेगा. पिछले कुछ सालों की तुलना में इस बार सत्र काफी छोटा है.

Live Updates

  • 17:35 (IST) 10 Dec 2025

    Parliament Winter Session Live Updates: BJP-NDA कभी चर्चा से नहीं भागता: अमित शाह

    Parliament Winter Session Live Updates: अमित शाह ने यह भी कहा कि इस मामले पर चर्चा को लेकर पहले दो दिन तक अड़चन रही. इससे लोगों में गलत मैसेज गया कि हम इस पर चर्चा नहीं करना चाहते. मैं यह साफ़ करना चाहता हूं कि संसद इस देश में चर्चा के लिए सबसे बड़ी पंचायत है. BJP-NDA कभी चर्चा से नहीं भागता. विषय चाहे जो भी हो, हम संसद के नियमों के अनुसार हमेशा चर्चा के लिए तैयार रहते हैं.

  • 17:34 (IST) 10 Dec 2025

    Parliament Winter Session Live Updates: अमित शाह ने दो टूक कहा- इस सदन में SIR पर चर्चा नहीं हो सकती

    Parliament Winter Session Live Updates:  लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बोलते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दो दिन तक हमने विपक्ष से कहा कि इस पर बाद में दो सेशन के बाद चर्चा होनी चाहिए. लेकिन वे नहीं माने. हम मान गए. हमने 'नहीं' क्यों कहा? 'नहीं' के दो कारण थे. एक वे SIR पर चर्चा चाहते थे. मैं बहुत साफ़ हूं कि इस सदन में SIR पर चर्चा नहीं हो सकती. SIR चुनाव आयोग की ज़िम्मेदारी है. भारत का EC और CEC सरकार के तहत काम नहीं करते हैं. अगर चर्चा होती है और सवाल उठते हैं, तो इसका जवाब कौन देगा? जब उन्होंने कहा कि वे चुनाव सुधारों पर चर्चा के लिए तैयार हैं, तो हम तुरंत मान गए.

  • 17:34 (IST) 10 Dec 2025

    Parliament Winter Session Live Updates: SIR के बारे में एकतरफ़ा फैलाया गया झूठ, अमित शाह ने संसद में जवाब; राहुल गांधी पर साधा निशाना

    Parliament Winter Session Live Updates: लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बोलते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 4 महीने तक SIR के बारे में एकतरफ़ा झूठ फैलाया गया. देश के लोगों को गुमराह करने की कोशिश की गई.

  • 16:31 (IST) 10 Dec 2025

    Parliament Winter Session Live Updates: SIR के लिए अपनी क्षमता से अधिक काम कर रहे हैं BLO: डिंपल यादव

    Parliament Winter Session Live Updates: सपा सांसद डिंपल यादव ने SIR पर कहा कि SIR के लिए BLO अपनी क्षमता से अधिक काम कर रहे हैं. जब BLO किसी भी मतदाता के घर जाते हैं और वहां वोटर नहीं मिलते हैं तो उन्हें सीधा डिलीटिड सूची में डाला जा रहा है. सरकार को इस पर और सोचना चाहिए. अगर वह चाहती है कि सूची ठीक बने तो उन्हें इसकी समय सीमा बढ़ानी चाहिए. विपक्षी दलों को बहुत जागरूक होकर काम करना चाहिए. सरकार और चुनाव आयोग की ओर से पुष्टि होनी चाहिए कि एक भी वोट न कटे.

  • 14:38 (IST) 10 Dec 2025

    Parliament Winter Session Live Updates: राहुल गांधी का या तो दिमाग खराब हो गया है या थेथरोलॉजी का सहारा ले रहे: गिरिराज सिंह

    Parliament Winter Session Live Updates: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर कहा कि राहुल गांधी का या तो दिमाग खराब हो गया है या थेथरोलॉजी का सहारा ले रहे हैं. सत्ता दूर है, सत्ता आने के बाद अगर ऐसा करेंगे तो कांग्रेस बचेगी नहीं.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Live Stock Market Updates: स्टॉक मार्केट अलर्ट! आज की तेजी टिकेगी या फिसलेगा बाजार?

Stock Market LIVE Updates | Share Market LIVE News | Share Bazaar News: यह बढ़त…

Last Updated: March 19, 2026 07:21:24 IST

Parliament Budget Session 2026 Live Updates: जेपी नड्डा राज्यसभा सदस्यों की विदाई समारोह में क्यों नहीं हुए शामिल?

Parliament Budget Session 2026 Live Updates: मोदी ने बुधवार को राज्यसभा में 37 रिटायर हो…

Last Updated: March 18, 2026 18:04:54 IST

Share Market LIVE Updates: बाजार में जोरदार उछाल! सेंसेक्स 400 अंक ऊपर, निफ्टी 23,700 के पार

Stock Market LIVE Updates | Share Market LIVE News | Share Bazaar News: मंगलवार 17…

Last Updated: March 18, 2026 12:18:11 IST

Closing Bell: सेंसेक्स 568 अंक उछला, निफ्टी 23,550 के पार; ऑटो-मेटल शेयरों में जोरदार तेजी

Stock Market LIVE Updates | Share Market LIVE News | Share Bazaar News: पश्चिम एशिया…

Last Updated: March 17, 2026 17:58:49 IST

Pakistan Afghanistan War Highlights: काबुल के नशामुक्ति केंद्र पर हवाई हमला: संयुक्त राष्ट्र ने जताई कड़ी आपत्ति, तनाव कम करने की अपील

Pakistan airstrike on Afghanistan Hospital Highlights:तालिबान ने मंगलवार कहा कि काबुल में एक ड्रग ट्रीटमेंट…

Last Updated: March 17, 2026 17:58:25 IST

Parliament Budget Session Live Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का विपक्ष पर निशाना- ‘सीढ़ियों पर बैठकर चाय पीते हैं और LPG के…’

Parliament Budget Session Live Updates: विपक्षी गुट चीफ इलेक्शन कमीशन (CEC) ज्ञानेश कुमार को हटाने…

Last Updated: March 13, 2026 17:07:10 IST