Parliament Winter Session Live Updates: कई अहम बिल पेश करने की तैयारी में केंद्र सरकार, BJP के सांसदों को जारी हुआ whip
Parliament Winter Session Live Updates
Parliament Winter Session Live Updates: देश-दुनिया के लिहाज से सोमवार (15 दिसंबर, 2025) का दिन बेहद अहम रहने वाला है. भारत में संसद के शीतकालीन सत्र का अंतिम सप्ताह सोमवार से शुरू हो गया है. सोमवार को सत्र के 11वें दिन की शुरुआत लोकसभा में सुबह 11 बजे प्रश्नकाल से हुई. वहीं, राज्यसभा में भी कई अहम विधायी कार्य सूचीबद्ध हैं. सरकार की कोशिश है कि सत्र के अंतिम दिनों में कुछ महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित कराया जाए. इस बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने विह्व (whip) जारी किया है. इसमें लोकसभा के सांसदों को निर्देश दिया गया है कि वे 15 दिसंबर से 19 दिसंबर तक सदन में मौजूद रहें. लोकसभा और राज्यसभा में सरकार सोमवार को लोकसभा में एटॉमिक एनर्जी (संशोधन) विधेयक पेश करने जा रही है. इस बिल के जरिये देश के परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में निजी कंपनियों को काम करने का अवसर मिलेगा. इसके अलावा कॉर्पोरेट कानूनों और हायर एजुकेशन कमीशन ऑफ इंडिया से जुड़े विधेयकों पर भी चर्चा की संभावना है. सोमवार को चुनाव आयोग के SIR अभियान और वंदे मातरम् जैसे मुद्दों पर पहले से ही माहौल गरम है और आज भी दोनों सदनों में हंगामे के आसार बने हुए हैं. विपक्ष सरकार को इन मुद्दों पर घेरने की रणनीति में है, जिससे बहस और टकराव देखने को मिल सकता है. यहां पर बता दें कि आगामी इस सप्ताह के वीकेंड पर 19 दिसंबर को लोकसभा और राज्यसभा का शीतकालीन सत्र समाप्त हो जाएगा. ऐसे में सरकार सभी बचे बिलों को पारित कराने में जुट गई है.
Parliament Winter Session Live Updates: समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से खबर सामने आ रही है कि सदन में लोक लेखा समिति (पीएसी) की 2025-26 की रिपोर्टें भी प्रस्तुत की जाएंगी. सोमवार को लोकसभा में महत्वपूर्ण समिति रिपोर्ट, मंत्री वक्तव्य, 2025-26 के लिए अनुदान की पूरक मांगें और विनियोग (संख्या 4) विधेयक, 2025 सहित महत्वपूर्ण विधायी कार्य पर भी चर्चा की संभावना है. बताया जा रहा है कि लोकसभा की शुरुआत के दौरान प्रश्नकाल होगा. इसमें पूछे जाने वाले प्रश्नों की एक अलग सूची तैयार की जाएगी और फिर उनके उत्तर दिए जाएंगे.
Stock Market LIVE Updates | Share Market LIVE News | Share Bazaar News: यह बढ़त…
Parliament Budget Session 2026 Live Updates: मोदी ने बुधवार को राज्यसभा में 37 रिटायर हो…
Stock Market LIVE Updates | Share Market LIVE News | Share Bazaar News: मंगलवार 17…
Stock Market LIVE Updates | Share Market LIVE News | Share Bazaar News: पश्चिम एशिया…
Pakistan airstrike on Afghanistan Hospital Highlights:तालिबान ने मंगलवार कहा कि काबुल में एक ड्रग ट्रीटमेंट…
Parliament Budget Session Live Updates: विपक्षी गुट चीफ इलेक्शन कमीशन (CEC) ज्ञानेश कुमार को हटाने…