PBKS vs SRH LIVE Updates: आईपीएल 2026 का 17वां मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा, जो शाम 3:30 बजे से शुरू होगा. इस मैच में श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स अपनी जीत के सिलसिले को आगे बढ़ाना चाहेगी. पंजाब किंग्स ने 3 मैचों में 2 जीत हासिल की है, जबकि एक मैच बारिश से धुल गया है. वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपना आखिरी मैच लखनऊ सुपर जायंट्स से हारकर आ रही है. ईशान किशन की अगुवाई वाली हैदराबाद की टीम ने 3 मैचों में सिर्फ 1 जीत हासिल की है. ऐसे में ईशान किशन एक बार फिर अपनी टीम को जीत की पटरी पर वापस लाना चाहेंगे. ऐसे में यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है. दोनों टीमों में बड़े पावर हिटर हैं, जो लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में न्यू चंडीगढ़ के पिच पर रनों की बरसात होने वाली है.
दोनों टीमों की फुल स्क्वाड
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कॉनली, नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टॉयनिस, मार्को यान्सन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, सूर्यांश शेडगे, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे, हरप्रीत बरार, बेन ड्वारशुइस, लॉकी फर्ग्यूसन, यश ठाकुर, अजमतुल्लाह उमरजई, मिचल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, विशाल निषाद.
सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, सलिल अरोड़ा, डेविड पेन, शिवम मावी, जीशान अंसारी, कामिंडु मेंडिस, ब्रायडन कारसे, स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, क्रेन्स फुलेट्रा, ओंकार तरमाले, अमित कुमार.
IPL 2026 में अभिषेक शर्मा अभी तक 3 मैचों में कुछ खास नहीं कर पाए हैं. ऐसे में इस मुकाबले पर अभिषेक शर्मा पर फैंस की नजरें रहेंगी. पंजाब किंग्स के खिलाफ अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड शानदार है. अभिषेक ने पंजाब के खिलाफ 7 पारियों में 196 के स्ट्राइक रेट से 314 रन बनाए हैं, जिसमें 1 फिफ्टी और 1 शतक शामिल है.
SRH और PBKS के बीच ओपनिंग की जंग काफी रोमांचक होने वाली है. SRH की ओर से ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ने 40.8 की औसत और 192 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. वहीं, पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने 31.6 की औसत और 163 के स्ट्राइक रेट से रन जोड़े हैं.
ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा/डेविड पायने/ब्राइडन कार्स.
प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (डब्ल्यू), श्रेयस अय्यर (सी), कूपर कॉनली, नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टॉयनिस, मार्को यान्सन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.
मौजूदा आईपीएल सीजन की बात करें, तो पंजाब किंग्स का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है. पंजाब किंग्स ने अपने पहले मैच में गुजरात टाइटंस और दूसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को हराया. इसके बाद पंजाब किंग्स का तीसरा मैच बारिश की वजह से धुल गया. वहीं, ईशान किशन (Ishan Kishan) की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की टीम का कॉम्बिनेशन खराब चल रहा है. हैदराबाद को 3 मैचों में 2 हार मिली है, जबकि 1 जीत मिली है. हालांकि अगर आईपीएल इतिहास की बात करें, तो पंजाब और हैदराबाद के बीच कुल 24 मैच खेले गए हैं. इनमें से 17 मुकाबले सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत हासिल की है, जबकि पंजाब ने 7 मुकाबले अपने नाम किए हैं.