PM Modi Kurukshetra Visit Live: गुरु तेग बहादुर के 350वां शहीदी समागम पर, कुछ ही पल में कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे पीएम
PM Modi Kurukshetra Visit Live
PM Narendra Modi In Kurukshetra Today, Guru Teg Bahadur Anniversary: गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी समागम व गीता महोत्सव में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुरुक्षेत्र पहुंचे हैं. .यह प्रधानमंत्री का धर्मनगरी में छठी दौरा हैं. और उनके स्वागत के लिए भव्य तैयारियां की गई हैं. इसके साथ ही पीएम नें गुरु जी की स्मृति में सिक्का व डाक टिकट जारी किया और पीएम ने पवित्र ब्रह्मसरोवर की सांध्यकालीन महाआरती में भी हिस्सा लिया.
PM Modi Kurukshetra Visit Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रह्म सरोवर में दर्शन और पूजा की.
PM Modi Kurukshetra Visit Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि मैं हमारे समाज के युवाओं से जुड़े एक मुद्दे पर भी बात करना चाहता हूं, एक ऐसा मुद्दा जिस पर गुरु साहिब ने भी चिंता जताई थी. यह मुद्दा है नशा, ड्रग्स का मुद्दा. ड्रग्स की लत ने हमारे कई युवाओं के सपनों को बुरी तरह से प्रभावित किया है. सरकार इस समस्या को खत्म करने की पूरी कोशिश कर रही है, लेकिन यह समाज और परिवारों पर बोझ भी है. ऐसे समय में, गुरु तेग बहादुर की शिक्षाएं हमारे लिए प्रेरणा और समाधान दोनों हैं...
PM Modi Kurukshetra Visit Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि हम दुनिया से भाईचारे की बात करते हैं और अपने बॉर्डर की भी रक्षा करते हैं. हम शांति चाहते हैं, लेकिन हम अपनी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करते. ऑपरेशन सिंदूर इसका सबसे बड़ा उदाहरण है. पूरी दुनिया ने देखा है कि नया भारत न डरता है, न झुकता है, न आतंकवाद के आगे झुकता है. आज का भारत हिम्मत और साफगोई के साथ, पूरी ताकत से आगे बढ़ रहा है.
PM Modi Kurukshetra Visit Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम सब जानते हैं कि मुगलों ने वीर साहबजादों के साथ भी क्रूरता की सारी हदें पार कर दी थीं. वीर साहबजादों ने दीवार में चुनवाना स्वीकार किया, लेकिन अपना कर्तव्य और धर्म नहीं छोड़ा... हमने सिख परंपरा की शिक्षाओं और पाठों को राष्ट्रीय पाठ्यक्रम में शामिल किया है, ताकि सेवा, साहस और सच्चाई के आदर्श हमारी नई पीढ़ी की सोच का आधार बनें...
PM Modi Kurukshetra Visit Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "... कुरुक्षेत्र की इसी धरती पर खड़े होकर भगवान श्री कृष्ण ने सत्य और न्याय की रक्षा को सबसे बड़ा धर्म बताया था... कुरुक्षेत्र की यह पवित्र भूमि सिख परंपरा का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। सिख परंपरा के लगभग सभी गुरू अपनी पावन यात्रा के दौरान यहां आए थे..."
PM Modi Kurukshetra Visit Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मुगल आक्रांताओं के उस काल में गुरू साहब ने वीरता का आदर्श स्थापित किया था... मुगल आक्रांताओं के उस काल में कश्मीरी हिंदुओं का जबरन धर्मांतरण किया जा रहा था. इस संकट के बीच पीड़ितों के एक दल ने गुरू साहब से सहयोग मांगा। तब गुरू महाराज ने उन सभी पीड़ितों से कहा था कि आप सभी औरंगजेब को साफ-साफ कह दे कि यदि गुरू तेग बहादुर ने इस्लाम कुबूल कर लिया तो आप सब भी इस्लाम कुबूल कर लेंगे। इन वाक्यों में उनकी निडरता और पराकाष्ठा थी... उन्होंने कभी धर्म और सिद्धांतों से समझौता नहीं किया था..."
PM Modi Kurukshetra Visit Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने नौवें सिख गुरु, श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के मौके पर एक खास सिक्का और यादगार डाक टिकट जारी किया.
PM Modi Kurukshetra Visit Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौवें सिख गुरु, श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम में भाग लिया.
PM Modi Kurukshetra Visit Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ज्योतिसर में महाभारत अनुभव केंद्र का दौरा किया.
PM Modi Kurukshetra Visit Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान कृष्ण के पवित्र शंख के सम्मान में नवनिर्मित ‘पाञ्चजन्य’ स्मारक का उद्घाटन किया.
PM Modi Kurukshetra Visit Live: प्रधानमंत्री शाम 4 बजे ज्योतिसर पहुंचेंगे. वे हेलीकॉप्टर से पेहोवा रोड पर 170 एकड़ में फैले समागम स्थल पर पहुंचेंगे. वहां से, वे सड़क मार्ग से गीता उपदेश स्थल तीर्थ परिसर में बने महाभारत एक्सपीरियंस सेंटर जाएंगे. वे सेंटर का निरीक्षण करेंगे और लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से बने पांचजन्य मेमोरियल का उद्घाटन करेंगे. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने PM मोदी के दौरे के बारे में कहा, "प्रधानमंत्री थोड़ी देर में पहुंचेंगे... आज महान गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी दिवस होगा. मैंने लंगर हॉल का निरीक्षण किया. यह कार्यक्रम बड़े पैमाने पर मनाया जाएगा..."
Stock Market LIVE Updates | Share Market LIVE News | Share Bazaar News: पश्चिम एशिया…
Stock Market LIVE Updates | Share Market LIVE News | Share Bazaar News: यह बढ़त…
Parliament Budget Session 2026 Live Updates: मोदी ने बुधवार को राज्यसभा में 37 रिटायर हो…
Stock Market LIVE Updates | Share Market LIVE News | Share Bazaar News: मंगलवार 17…
Stock Market LIVE Updates | Share Market LIVE News | Share Bazaar News: पश्चिम एशिया…
Pakistan airstrike on Afghanistan Hospital Highlights:तालिबान ने मंगलवार कहा कि काबुल में एक ड्रग ट्रीटमेंट…