Rashtra Prerna Sthal Inauguration Live Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के मौके पर राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन करेंगे. यह प्रेरणा स्थल वसंत कुंज इलाके में बनाया गया है. पीएम मोदी इस मौके पर जनसभा को भी संबोधित करेंगे.
Rashtra Prerna Sthal Inauguration Live
Rashtra Prerna Sthal Inauguration Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर लखनऊ आएंगे. इस खास मौके पर प्रधानमंत्री दोपहर करीब 2:30 बजे राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का उद्घाटन करेंगे और उसके बाद एक बड़ी पब्लिक मीटिंग को संबोधित करेंगे. इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिए राजधानी लखनऊ में उत्साह और तैयारियां अपने चरम पर हैं.
राष्ट्र प्रेरणा स्थल को एक बड़े नेशनल मेमोरियल के तौर पर डेवलप किया गया है. लगभग ₹230 करोड़ की लागत से बना यह कॉम्प्लेक्स 65 एकड़ में फैला है. इसका मकसद देश के महान नेताओं की विरासत को संभालकर रखना और लोगों में लीडरशिप वैल्यू, देश सेवा, सांस्कृतिक चेतना और जन प्रेरणा की भावना को मजबूत करना है. इस जगह को आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्थायी नेशनल हेरिटेज के तौर पर देखा जा रहा है.
Rashtra Prerna Sthal Inauguration Live Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "थोड़ी देर पहले मुझे यहां राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण करने का अवसर मिला। ये राष्ट्र प्रेरणा स्थल उस सोच का प्रतीक है जिसने भारत को आत्मसम्मान, एकता और सेवा का मार्ग दिखाया है। डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी जी इनकी विशाल प्रतिमाएं जितनी ऊंची हैं इनसे मिलनी वाली प्रेरणाएं उससे भी बुलंद है।"
Rashtra Prerna Sthal Inauguration Live Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज लखनऊ की ये भूमि एक नई प्रेरणा की साक्षी बन रही है. इससे पहले मैं देश और दुनिया को क्रिसमस की शुमकामनाएं देता हूं... 25 दिसंबर का ये दिन देश की दो महान विभूतियों के जन्म का अद्भुत संयोग लेकर आता है. भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी और भारत रत्न मदन मोहन मालवीय इन दोनों महापुरुषों ने भारत की अस्मिता, एकता और गौरव की रक्षा की है और राष्ट्र निर्माण में अपनी अमिट छाप छोड़ी है. आज 25 दिसंबर को ही महाराजा बिजली पासी जी की भी जन्मदिन है...महाराजा बिजली पासी ने वीरता, सुशासन और सामवेश की जो विरासत छोड़ी उसको हमारे पासी समाज ने गौरव के साथ आगे बढ़ाया. आज मैं अटल बिहारी वाजपेयी, मदन मोहन मालवीय और महाराजा बिजली पासी को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं.
Rashtra Prerna Sthal Inauguration Live Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल (डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा) का उद्घाटन किया.
Rashtra Prerna Sthal Inauguration Live Update: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करकमलों से होने जा रहा है। इस अवसर पर मैं उनका उत्तर प्रदेश की राजधानी में स्वागत करता हूं... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से जब हम आत्मनिर्भर और विकसित भारत का वर्तमान स्वरूप देख रहे हैं तो कहीं ना कहीं हमारे प्रेरणा के रूप में श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी जी का वो मार्गदर्शन एक नई प्रेरणा के रूप में हमारे साथ रहता है।"
Rashtra Prerna Sthal Inauguration Live Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही लखनऊ में जनसभा को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन और आदर्शों का सम्मान करने के लिए लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया.
Rashtra Prerna Sthal Inauguration Live Update: PM मोदी ने भारत माता की मूर्ति का उद्धाटन किया. हाथ जोड़कर नमन किया और पुष्प अर्पित किए. वह थोड़ी देर में जनता को संबोधित करेंगे.
Rashtra Prerna Sthal Inauguration Live Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया। इस कॉम्प्लेक्स में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 65 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जो भारत की राजनीतिक सोच, राष्ट्र निर्माण और सार्वजनिक जीवन में उनके महत्वपूर्ण योगदान का प्रतीक हैं।
,
Rashtra Prerna Sthal Inauguration Live Update: भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनके जीवन और विरासत पर एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया.
Rashtra Prerna Sthal Inauguration Live Update: ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और भाजपा नेताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की.
Rashtra Prerna Sthal Inauguration Live Update: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "मैं अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जयंती पर कोटी-कोटी नमन करता हूं. आज का ये अवसर राष्ट्र निर्माण, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों को नमन करने का भी दिवस है. अटल जी ने अपने जीवन से सिखाया कि राजनीति सिर्फ सत्ता का साधन नहीं है. बल्कि सत्ता के माध्यम से राष्ट्रसेवा का संकल्प लेना है. उत्तराखंड राज्य निर्माण से लेकर देश को नई दिशा देने में उन्होंने वैज्ञानिकों, खिलाड़ियों, युवाओं सभी प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का सपना देखा."
Rashtra Prerna Sthal Inauguration Live Update: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी 100वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की.
Rashtra Prerna Sthal Inauguration Live Update: अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर कहा, "वे हमारे पथ प्रदर्शक हैं। वे हमारे भगवान जैसे हैं. ये हमारा भाग्य है कि हम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। वे हमारे हृदय में आज भी हैं."
Rashtra Prerna Sthal Inauguration Live Update: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर आयोजित 'सुशासन दिवस' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, आज एक ऐसे महान व्यक्तित्व की जयंती है, जिन्होंने अपने जीवन में सत्यता, ईमानदारी और दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ काम किया। उनका इस राष्ट्र के प्रति बहुत बड़ा योगदान रहा है। आज हम कवि हृदय भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद कर रहे हैं। मैं उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं और आज के सुशासन दिवस के अवसर पर आप सभी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं..."
Rashtra Prerna Sthal Inauguration Live Update: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य नेताओं ने आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर 'सदैव अटल' स्मारक पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.
Rashtra Prerna Sthal Inauguration Live Update: पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर 'सदैव अटल' स्मारक पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
Rashtra Prerna Sthal Inauguration Live Update: उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर 'सदैव अटल' स्मारक पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की.
Rashtra Prerna Sthal Inauguration Live Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर 'सदैव अटल' स्मारक पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की.
Rashtra Prerna Sthal Inauguration Live Update: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर 'सदैव अटल' स्मारक पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की.
Rashtra Prerna Sthal Inauguration Live Update: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'सदैव अटल' स्मारक पहुंचे.
Rashtra Prerna Sthal Inauguration Live Update: एम वेंकैया नायडू अटल स्मृति न्यास के अध्यक्ष चुने गए हैं.
Rashtra Prerna Sthal Inauguration Live Update: जनसंघ के संस्थापक नेताओं की यादों को सहेजने के लिए एक म्यूज़ियम का भी उद्घाटन किया जाएगा. इस 65 एकड़ के नेशनल इंस्पिरेशन साइट को बनाने में ₹232 करोड़ का खर्च आया है. कांसे की मूर्तियों पर ₹21 करोड़ का खर्च आया है. इस इवेंट के लिए लखनऊ को दुल्हन की तरह सजाया गया है। चौराहों को झालरों से सजाया गया है और दीवारों पर पेंट किया गया है.
Rashtra Prerna Sthal Inauguration Live Update: भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और अन्य नेता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जन्मजयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करने 'सदैव अटल' पहुंचे.
Rashtra Prerna Sthal Inauguration Live Update: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जन्मजयंती पर उनके शहीद स्मारक 'सदैव अटल' पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे.
Rashtra Prerna Sthal Inauguration Live Update: इस कॉम्प्लेक्स की सबसे खास बात इसकी 65 फुट ऊंची कांसे की मूर्तियां हैं। इनमें डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की शानदार मूर्तियां शामिल हैं। ये मूर्तियां भारतीय राजनीति, विचारधारा और राष्ट्र निर्माण में इन महान नेताओं के योगदान की निशानी हैं।
Parliament Budget Session 2026 Live Updates: मोदी ने बुधवार को राज्यसभा में 37 रिटायर हो…
Stock Market LIVE Updates | Share Market LIVE News | Share Bazaar News: मंगलवार 17…
Stock Market LIVE Updates | Share Market LIVE News | Share Bazaar News: पश्चिम एशिया…
Pakistan airstrike on Afghanistan Hospital Highlights:तालिबान ने मंगलवार कहा कि काबुल में एक ड्रग ट्रीटमेंट…
Parliament Budget Session Live Updates: विपक्षी गुट चीफ इलेक्शन कमीशन (CEC) ज्ञानेश कुमार को हटाने…
Stock Market Highlights: शुक्रवार को निफ्टी 178 अंक गिरकर 23,462 पर खुला, जबकि सेंसेक्स 500…