RCB vs CSK IPL 2026 Live Score: 20वें ओवर में धमाकेदार फिनिश किया. टीम का स्कोर 250/3 तक पहुंच गया. इस ओवर में कुल 13 रन बने, जिसमें एक शानदार छक्का और चौका शामिल रहा. टिम डेविड ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 25 गेंदों पर 70 रन ठोक दिए और अंत तक नाबाद रहे। वहीं रजत पाटीदार ने भी उनका बेहतरीन साथ निभाते हुए 19 गेंदों में 48 रन की तेज पारी खेली. चेन्नई को जीत के लिए 251 रन बनाने होंगे.
10 ओवर के बाद स्कोर 91/1 पर पहुंच गया है. इस ओवर में गेंदबाज़ नूर अहमद ने शानदार कसी हुई गेंदबाज़ी की और सिर्फ 4 रन ही दिए. क्रीज़ पर फिलहाल फिलिप सॉल्ट 27 गेंदों में 45 रन बनाकर अच्छी लय में नजर आ रहे हैं, जबकि देवदत्त पडिक्कल 15 गेंदों पर 16 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं. विराट कोहली 28 बनाकर आउट हुए.
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 11वां मुकाबला आज बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स (Royal Challengers Bengaluru vs Chennai Super Kings) के बीच खेला जा रहा है. यह मैच दोनों टीमों के लिए काफी अहम है. आरसीबी अपने घरेलू मैदान का फायदा उठाकर जीत दर्ज करना चाहेगी, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स जीत की पटरी पर वापस लौटना चाहेगी. पिछले दोनों मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.
चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार रहने की उम्मीद है, ऐसे में एक हाई-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिल सकता है. टॉस भी अहम भूमिका निभाएगा. दूसरी पारी में ओस का असर पड़ सकता है. दोनों टीमों के बीच मुकाबला हमेशा से रोमांचक रहा है,और फैंस को एक बार फिर कांटे की टक्कर की उम्मीद है. हालांकि, फैंस एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी को मिस करेंगे जो कि चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अगले 6 मैचों से बाहर हैं. लाइव अपडेट्स के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहें.
दोनों टीमों का स्क्वॉड:
चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वॉड: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद, जेमी ओवरटन, राहुल चाहर, मैथ्यू शॉर्ट, रामकृष्ण घोष, गुरजपनीत सिंह, अकील हुसैन, एमएस धोनी, श्रेयस गोपाल, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, उर्विल पटेल, अमन खान, डेवाल्ड ब्रेविस, ज़कारी फाउल्केस
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्क्वॉड: फिलिप सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा, जैकब बेथेल, रसिख सलाम डार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर, जोश हेज़लवुड, मंगेश यादव, विहान मल्होत्रा, विक्की ओस्तवाल, जॉर्डन कॉक्स, स्वप्निल सिंह, सात्विक देसवाल
RCB vs CSK LIVE Updates: 4 ओवर के बाद स्कोर 41/3 हो गया है और शुरुआती झटकों के बाद टीम दबाव में नजर आ रही है। हालांकि इस ओवर में 11 रन आए, जिसमें एक चौका और शानदार छक्का शामिल रहा, जिससे थोड़ी राहत मिली. हालांकि, 3 विकेट गिर गए हैं.
RCB vs CSK LIVE Updates: सीएसके को दूसरा झटका लग गया है. आयुष महात्रे को भुवनेश्वकर कुमार ने पवेलियन भेजा. स्कोर 18-2
RCB vs CSK LIVE Updates: चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है. उन्होंने गायकवाड़ के रूप में पहला विकेट भी गंवा दिया है. 1 ओवर के बाद स्कोर 10-1
RCB vs CSK LIVE Update: 20वें ओवर में धमाकेदार फिनिश! टीम का स्कोर 250/3 तक पहुंच गया. इस ओवर में कुल 13 रन बने, जिसमें एक शानदार छक्का और चौका शामिल रहा. टिम डेविड ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 25 गेंदों पर 70 रन ठोक दिए और अंत तक नाबाद रहे। वहीं रजत पाटीदार ने भी उनका बेहतरीन साथ निभाते हुए 19 गेंदों में 48 रन की तेज पारी खेली. चेन्नई को जीत के लिए 251 रन बनाने होंगे.
RCB vs CSK LIVE Updates: 18 ओवर के बाद टीम का स्कोर 207/3 हो गया है. टिम डेविड 17 गेंदों में 35 रन बनाकर विस्फोटक अंदाज में खेल रहे हैं वहीं रजत पाटीदार ने भी सिर्फ 15 गेंदों में 40 रन ठोककर विपक्षी टीम पर दबाव बना दिया है.