RCB vs RR LIVE Updates: IPL 2026 के 16वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम आमने सामने होंगी. यह मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होगी, जिसके लिए आधे घंटे पहले यानी 7 बजे टॉस होगा. इन दोनों टीमों ने मौजूदा सीजन में अभी तक एक भी मैच नहीं गंवाया है. रजत पाटीदार की कप्तानी वाली आरसीबी की टीम अपने शुरुआती 2 मैच जीतकर गुवाहाटी पहुंची है. वहीं, रियान पराग की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम भी बेहतरीन फॉर्म में चल रही है. राजस्थान ने अभी तक 3 मैच खेले हैं, जिनमें से तीनों मुकाबलों में जीत हासिल की है. ऐसे में आज (10 अप्रैल) के मुकाबले में इन दोनों में से किसी एक टीम की जीत का सिलसिला टूटने वाला है. दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. इस बड़े मुकाबले में 15 साल के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर सभी की नजरें रहेंगी, जो ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते आ रहे हैं. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी का भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी और अभिनंदन सिंह से सामना होगा.
दोनों टीमों की फुल स्क्वाड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा, जैकब बेथेल, रसिख सलाम डार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर, जोश हेजलवुड, मंगेश यादव, स्वप्निल सिंह, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, सात्विक देसवाल.
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, शुभम दुबे, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, बृजेश शर्मा, रवि सिंह, एडम मिल्ने, दसुन शनाका, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, क्वेना मफाका, युद्धवीर सिंह चरक, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेरला.
RR के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा ने विराट कोहली को काफी परेशान किया है. संदीप ने 18 पारियों में कोहली को 7 बार आउट किया है. संदीप शर्मा के खिलाफ विराट कोहली ने 150 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं, लेकिन कई बार आउट भी हुए हैं.इससे पता चलता है कि संदीप के पास कोहली का तोड़ है। हालांकि कोहली ने 150 की स्ट्राइक रेट से संदीप के ख़िलाफ़ रन बनाए हैं लेकिन इस चक्कर में वो आउट भी कई बार हुए हैं।
विराट कोहली इस मैच में आईपीएल में नया इतिहास रचने के लिए तैयार हैं. विराट कोहली आईपीएल में 300 छक्के पूरे करने से सिर्फ 3 कदम दूर हैं. अभी तक सिर्फ खिलाड़ियों रोहित शर्मा और क्रिस गेल ने यह आंकड़ा पार किया है.
यशस्वी जायसवाल ने इस सीजन अभी तक तीन पारियों में ही 170 रन बनाए हैं, जिस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी 164 का रहा है. वहीं, वैभव सूर्यवंशी ने तीन पारियों में 249 की स्ट्राइक रेट से 122 रन बनाए हैं. इस ओपनिंग जोड़ी ने अभी तक इस सीजन में पावरप्ले में कोई भी विकेट नहीं गंवाया है.
राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी बेहतरीन फॉर्म में हैं. पिछले मैच में दोनों खिलाड़ियों ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज गेंदबाजों के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की थी.
यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई.