Live TV
Search
Live

RR vs MI LIVE Updates: मुंबई इंडियंस से होगी राजस्थान रॉयल्स की जंग, यहां देखें मैच से जुड़ी हर अपडेट

🕒 Published: Apr 07, 2026 | 02:22 PM IST
🕒 Updated: Apr 07, 2026 | 04:52 PM IST

RR vs MI LIVE Updates: IPL 2026 के 13वें मुकाबले में 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) के सामने राजस्थान रॉयल्स (RR) की चुनौती होगी. यह मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में होगा, जो शाम 7:30 बजे शुरू होगा. ये दोनों ही टीमें इस सीजन में काफी मजबूत नजर आ रही हैं. ऐसे में दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम लगातार अपनी तीसरी जीत हासिल कर हैट्रिक लगाना चाहेगी. वहीं, मुंबई इंडियंस की टीम पिछली हार को भुलाकर वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. मुंबई इंडियंस को पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि उस मुकाबले में MI के कप्तान हार्दिक पांड्या नहीं खेल पाए थे, लेकिन वो राजस्थान के खिलाफ मैच में वापसी कर सकते हैं. ऐसे में मुंबई इंडियंस की टीम अलग लय में नजर आएगी. मुंबई इंडियंस ने इस सीजन 2 मुकाबले खेले हैं, जिनमें 1 जीत और एक हार मिली है. वहीं, राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अपने दोनों मुकाबले जीते हैं.

दोनों टीमों की फुल स्क्वाड

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, ब्रिजेश शर्मा, रवि सिंह, शुभम दुबे, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युधवीर सिंह चरक, विग्नेश मखाका, क्वेना मफाका, विग्नेश पुथुर, अमन राव.

मुंबई इंडियंस: रायन रिकल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रित बुमराह, मयंक मारकंडे, ट्रेंट बोल्ट, रॉबिन मिंज, राज बावा, अश्विनी कुमार, क्विंटन डी कॉक, विल जैक, मयंक रावत, रघु शर्मा, अथर्व अंकोलेकर, एएम गजनफर, दानिश मालेवार, मोहम्मद सलाउद्दीन इजहार.

RR vs MI LIVE Score Updates | Rajasthan Royals vs Mumbai Indians | 13th Match Live Score Updates | RR vs MI IPL 2026 Scorecard Live: राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आज यानी मंगलवार को गुवाहाटी में मुकाबला खेला जाएगा. यह मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा. इस मैच के लिए आधे घंटे पहले यानी 7 बजे टॉस होगा.

Live Updates

  • 16:51 (IST) 07 Apr 2026

    RR vs MI LIVE Updates: वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी नजरें

    इस मुकाबले में एक फिर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर फैंस की नजरें रहेंगी. वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन पहले मैच में 17 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेली थी. इसके बाद दूसरे मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 31 रन बनाए थे.

  • 16:33 (IST) 07 Apr 2026

    RR vs MI LIVE Updates: गुवाहाटी में कब खेला गया आखिरी मैच?

    IPL 2026 में इस मैदान पर राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स का मैच खेला गया था. इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम सिर्फ 127 रन पर ढेर हो गई थी, जिसे राजस्थान की टीम ने आसानी से चेज कर लिया था. उस मैच में तेज गेंदबाजों को खूब मदद मिली थी.

  • 16:07 (IST) 07 Apr 2026

    RR vs MI LIVE Updates: दोनों टीमों का हालिया प्रदर्शन

    राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने अपना आखिरी मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेला था. इस मैच में राजस्थान ने गुजरात को 6 रन से शिकस्त दी. इस मुकाबले में राजस्थान के जीत हीरो ध्रुव जुरेल और तुषार देशपांडे रहे. जुरेल ने 42 गेंदों पर 75 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन डिफेंड किए. वहीं, मुंबई इंडियंस अपने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स से हारकर आ रही है. दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई को 6 विकेट से हराया था. इस मैच में कप्तान हार्दिक पांड्या नहीं खेल पाए थे, लेकिन अब वे राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ वापसी कर रहे हैं.

  • 15:48 (IST) 07 Apr 2026

    RR vs MI LIVE Updates: गुवाहाटी की पिच रिपोर्ट

    मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स का मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान में काली मिट्टी की पिच है, जो बल्लेबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है. गुवाहाटी के मैदान पर अक्सर हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं. यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर 160 रन है, जबकि दूसरी पारी में औसत स्कोर 153 का रहा है. इस मैदान पर अभी तक IPL के 7 मैच खेले गए हैं, जिनमें 1 मैच धुल गया था. वहीं, 3 मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है, जबकि दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीम ने भी उतने ही मैच जीते हैं

  • 15:18 (IST) 07 Apr 2026

    RR vs MI LIVE Updates: हेड टू हेड रिकॉर्ड

    हेड टू हेड की बात करें, तो दोनों टीमों के बीच कुल 30 मैच खेले गए हैं. इनमें से 16 मैच मुंबई इंडियंस ने जीते हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने 14 मैच अपने नाम किए हैं.

More News