SRH vs RR LIVE Updates: IPL का 21वां मुकाबला आज यानी 13 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. इस मैच में रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम अपनी जीत के सिलसिले को आगे बढ़ाना चाहेगी. IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने अभी तक कोई 4 मैच खेले हैं, जिनमें से सभी मुकाबले जीते हैं. ऐसे में राजस्थान रॉयल्स की टीम अपना दबदबा बरकरार रखना चाहेगी. वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद खराब फॉर्म से जूझ रही है. हैदराबाद ने अभी तक 4 मैच खेले हैं, जिनमें से सिर्फ 1 मैच जीता है, जबकि 3 में हार झेली है. ऐसे में हैदराबाद की टीम एक बार जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी. इस अहम मुकाबले में 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर फैंस की नजरें होंगी, जो अपनी-अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए एक-दूसरे का सामना करेंगे.
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, सलिल अरोड़ा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा, जयदेव उनादकट, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, प्रफुल्ल हिंगे, कामिंदु मेंडिस, डेविड पेन, जीशान अंसारी, ब्रायडन कार्स, स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन, क्रेन्स फुलेट्रा, ओंकार तरमाले, अमित कुमार.
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, शुभम दुबे, तुषार देशपांडे, एडम मिल्ने, दसुन शनाका, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युधवीर चरक, विग्नेश मफाका, क्वेना मफाका, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेरला.
वैभव सूर्यवंशी पावरप्ले में SRH के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं. वह इस सीजन में पावरप्ले में 275 के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं. सनराइजर्स हैदराबाद की कमजोर गेंदबाजी पावरप्ले में 12 के रन रेट रन लुटा रही है. ऐसे में हैदराबाद को वैभव सूर्यवंशी को विकेट जल्दी लेना होगा.
सनराइजर्स हैदराबाद को अभिषेक शर्मा से बड़ी उम्मीदें रहेंगी. अभिषेक शर्मा ने पिछले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ तूफानी अर्धशतक लगाया था, लेकिन टीम को मैच नहीं जिता पाए थे. ऐसे में एक बार फिर हैदराबाद को अभिषेक शर्मा से बड़ी पारी की उम्मीद होगी.
इस मुकाबले में एक बार फिर 15 साल के युवा स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी. वैभव सूर्यवंशी अभी तक इस सीजन 4 पारियों में 260 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा 200 रन बना चुके हैं. इसमें 2 अर्धशतक भी शामिल होंगे.
वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा/दासुन शनाका, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा.
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, इशान किशन, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, सलिल अरोड़ा, नीतीश रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा/ब्रायडन कार्स, जयदेव उनादकट/प्रफुल्ल हिंगे.