Live
Search
Live

Today Weather LIVE Updates: दिल्ली से लेकर तमिलनाडु तक आफत! तेज बारिश संग चलेंगी तूफानी हवाएं; आईएमडी का अलर्ट जारी

🕒 Published: Mar 24, 2026 | 07:03 AM IST
🕒 Updated: Mar 24, 2026 | 07:03 AM IST

Rain Alert News | Aaj Ka Mausam LIVE | Today weather Live: पिछले कई दिनों से पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के चलते मौसमी उतार-चढ़ाव के बीच दिल्ली से कश्मीर तक मौसम का मिजाज बदल गया है. बारिश और बर्फबारी ने मौसम सुहाना कर दिया है. बारिश के चलते दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर (नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर, शामली, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, मेवात, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़) में सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस हो रही है. इस बी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) का ताजा पूर्वानुमान है कि 2 दिनों के दौरान उत्तर भारत के कुछ राज्यों में बादल छाए रहने और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश रिकॉर्ड की जा सकती है. बारिश वाले राज्यों में दिल्ली, बिहार समेत कई अन्य राज्य भी शामिल हैं. IMD से जुड़े वैज्ञानिकों के अनुसार, वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले 24-48 घंटों के दौरान केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के अलावा पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी से मौसम बदला रहेगा. पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत की बात करें तो यहां पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से आंधी-तूफान और बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है. दक्षिण भारत में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से मंगलवार (24 मार्च, 2026) को दक्षिण के राज्य तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के कुछ तटीय भागों पर तूफानी हवाओं के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है.  इसके अलावा मंगलवार को  ओडिशा, सिक्किम, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, असम, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और झारखंड में आंधी तूफान के साथ तेज बारिश होने की संभावना है.  इस दौरान इन राज्यों में आकाशीय बिजली और ओलावृष्टि को लेकर चेतावनी जारी की गई है. मंगलवार (24 मार्च, 2026) का दिनभर का मौसम का हाल जानने के लिए जुड़े रहें हमसे.  

Heatwave Alert News | Aaj Ka Mausam LIVE | Today weather Live: मौसम में आए बदलाव के चलते कई राज्यों में बारिश का अलर्ट है, जबकि कई राज्यों में गर्मी में इजाफा होगा. मंगलवार (24 मार्च, 2026) के मौसम से जुड़े ताजा अपडेट्स के लिए जुड़े रहें https://indianews.in/ से.

Live Updates

  • 09:35 (IST) 24 Mar 2026

    Today Weather LIVE Updates:  पूर्वी भारत में भी बढ़ने वाला है तापमान

    Today Weather LIVE Updates: पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है. वहीं, पूर्वी भारत में भी तापमान के बढ़ने की उम्मीद है, जबकि मौसम विभाग ने अंदेशा जताया है कि मध्य और दक्षिण भारत में तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा.

  • 09:04 (IST) 24 Mar 2026

    Today Weather LIVE Updates: पश्चिमी यूपी के कई जिलों में हो सकती है हल्की बारिश

    Today Weather LIVE Updates: मौसम विभाग के मुताबिक, मेरठ, हापुड़, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं, अमरोहा, हापुड़, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, हापुड़, कासगंज, एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, कन्नौज, औरैया, कानपुर, फतेहपुर और बुंदलेखंड के जिलों में मौसम बदला रहेगा. बादल छाने के हल्की बारिश हो सकती है. 

  • 08:38 (IST) 24 Mar 2026

    Today Weather LIVE Updates: पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत कई राज्यों में हो सकती है बारिश

    Today Weather LIVE Updates: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट और गोवा में मौसमी गतिविधियां हो सकती हैं. दिन में बारिश का सिलसिला देखने को मिल सकता है, लेकिन तेज बारिश  का अलर्ट नहीं है. 

  • 08:06 (IST) 24 Mar 2026

    Today Weather LIVE Updates: बारिश से दिल्ली-एनसीआर को राहत, एक्यूआई पहुंचा 150 के आसपास

    Today Weather LIVE Updates: बारिश और हवाओं के असर से राजधानी समेत पूरे एनसीआर की हवा साफ हुई है, जिससे एक्यूआई 150 के आसपास रिकॉर्ड किया गया. आने वाले दिनों में इसमें और गिरावट हो सकती हैं.

  • 06:54 (IST) 24 Mar 2026

    Today Weather LIVE Updates: उत्तर-पश्चिम और पश्चिमी भारत में बदल गया मौसम का पैटर्न

    Today Weather LIVE Updates: उत्तर-पश्चिम और पश्चिमी भारत के बड़े हिस्सों मौसम का पैटर्न बदलता नजर आएगा. इसके प्रभाव से कई राज्यों में भीषण आंधी-तूफान के साथ बारिश और ओलावृष्टि एंव आकाशीय बिजली का खतरा बना रहेगा.

More News