Union Budget 2026 Live Updates: विकेंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार को भारत का आम बजट (Aam Budget 2026) की घोषणा कर दी है. इस दौरान सरकार का मुख्य रूप से ग्रामीण महिलाओं, गरीब छात्रों, उद्योगों, चिकित्सा पर खास फोकस रहा. उन्होंने बताया है कि 1 अप्रैल से भारत में नया इनकम टैक्स एक्ट लागू होने जा रहा है.
इसके साथ ही वह 9वीं बार बजट पेश करने का नया रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुकी हैं, जिसमें एक अंतरिम बजट भी शामिल है. पिछले चार वर्षों की तरह इस साल का बजट भी कागज रहित रूप में पेश किया गया। खास बात है कि साल 2019 में जब सीतारमण ने पहला बजट पेश किया था, तब वह चमड़े के ब्रीफकेस की जगह लाल कपड़े में लिपटा पारंपरिक बही खाता लेकर पहुंचीं थीं। साल 2017 से बजट एक फरवरी को ही पेश किया जाता है.
‘मैजेंटा’ रंग की रेशमी साड़ी पहने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण बजट पेश करने से पहले अपनी टीम के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को उनके लगातार नौवें केंद्रीय बजट पेश करने से पहले पारंपरिक ‘दही-चीनी’ खिलाई.वहीं केंद्रीय बजट 2026-27 को पेश करने से पहले निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय पहुंची जहां उन्होंने अपनी टीम के साथ वित्त मंत्रालय के बाहर बजट टैबलेट के साथ पोज दिया. खास बात है कि इस बार भी बजट पेपरलेस यानी डिजिटल रूप में ही पेश किया गया.
Budget 2026 Live: शेयर मार्केट में भूचाल आ गया है. ऐसा लगता है कि बाजार को बजट पसंद नहीं आया है. वो लगातार गिरता जा रहा है. शेयर बाजार 2 हजार से ज्यादा अंक गिर चुका है.
Budget 2026 Live: बजट पेश होने के बाद शेयर मार्केट में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है. ये लगातार गिरता जा रहा है और अब तक 1900 अंक गिर चुका है.
Budget 2026 Live: फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने एक बड़ा ऐलान किया. शराब और सिगरेट सस्ती होंगी. जूते भी सस्ते होंगे. टेक्सटाइल एक्सपोर्ट भी सस्ता होगा. बैटरी भी सस्ती होंगी.