UP Budget 2026 Live Updates: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार का दसवां बजट बुधवार को विधानसभा में पेश किया गया. वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सुबह 11 बजे विधानसभा में योगी सरकार का बजट पेश किया. अगले साल विधानसभा चुनाव में जाने से पहले योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह आखिरी बजट है. पहले से ही उम्मीद थी कि बजट का आकार 9 लाख करोड़ रुपये को पार कर सकता है. विधानसभा में बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि इस वित्तीय वर्ष का बजट 9 लाख 12 हजार 696 करोड़ रुपये का होगा. सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के अपने लक्ष्य पर मजबूती से आगे बढ़ती दिख रही है. हेल्थ से लेकर सड़कों तक, हर चीज पर काम करती दिख रही है.
UP Budget 2026 Live: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "उत्तर प्रदेश का बजट वित्त मंत्री ने प्रस्तुत किया है। पिछले 9 साल में उत्तर प्रदेश ने अपनी धारणा बदलने के प्रयास किए हैं... ये बजट उन्हीं भावों का प्रतिनिधित्व करता है.... 9 साल में 3 गुना से अधिक उत्तर प्रदेश का बजट बढ़ा है। यह बजट थीम सुरक्षित नारी, सक्षम युवा, खुशहाल किसान और हर हाथ को काम के लिए समर्पित है। यह बजट 9 वर्ष के नव निर्माण के एक नई गाथा को देशवासियों के सामने प्रस्तुत करता है..."
UP Budget 2026 Live: उत्तर प्रदेश विधानसभा स्पीकर सतीश महाना ने कहा, "आज वर्ष 2026-27 का बजट विधानसभा में पेश किया गया। मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री की इच्छा रहती है कि जल्द से जल्द बजट का जनता के लिए उपयोग हो... विपक्ष किस बात का विरोध कर रहा है? उन्हें पहले पूरा विस्तार से पढ़ना चाहें फिर कहें..."
UP Budget 2026 Live: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "बजट में 43 हजार 565 करोड़ से अधिक की धनराशि केवल नई योजनाओं के लिए प्रस्तावित की गई है. 2 लाख करोड़ से अधिक की राशि पूंजीगत व्यय के लिए है... अर्थव्यवस्था का सुदृढ़ीकरण करने में इसकी बड़ी भूमिका होती है, यहीं से रोजगार सृजन भी होता है... ये हमारी सरकार का 10वां बजट है और पहली बार हुआ है जब किसी मुख्यमंत्री को उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में 10वां बजट पेश करने का अवसर प्राप्त हुआ है."
#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "बजट में 43 हजार 565 करोड़ से अधिक की धनराशि केवल नई योजनाओं के लिए प्रस्तावित की गई है। 2 लाख करोड़ से अधिक की राशि पूंजीगत व्यय के लिए है... अर्थव्यवस्था का सुदृढ़ीकरण करने में इसकी बड़ी भूमिका होती है, यहीं से… pic.twitter.com/CqjrGL6lK8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 11, 2026
UP Budget 2026 Live: यूपी सरकार के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि योगी सरकार के बजट में लोगों को कुछ नहीं मिल रहा है. सरकार पहले पिछले बजट पर श्वेत पत्र जारी करे कि उस बजट का इस्तेमाल कहां हुआ. अजय राय ने कहा कि जल जीवन मिशन में कुछ नहीं हुआ, किसी के घर में पानी नहीं जा रहा. सड़कें टूटी हुई हैं.
UP Budget 2026 Live: समाजवादी पार्टी नेता शिवपाल सिंह यादव ने प्रदेश के बजट पर कहा, "यह घाटे का बजट है। हमने भाजपा के अभी तक सब बजट देख लिए हैं, किसानों, गरीबों, युवाओं के लिए कुछ नहीं है। पूर्वांचल पिछड़ा है, पूर्वांचल, बुंदेलखंड को कुछ नहीं दिया। यह बजट सिर्फ दिखावे का बजट है। जनता को धोखा ही मिलेगा।"