<

UPW W vs GG W: गुजरात ने पहली बार जीत के साथ किया WPL का आगाज, यूपी वॉरियर्स को 10 रन से हराया; लिचफील्ड की तूफानी पारी बेकार

UPW W vs GG W Live Score: यूपी की 'वॉरियर्स' से भिड़ेगी गुजरात जायंट्स की टीम, किसका पलड़ा भारी; यहां जानें सबकुछ

UPW W vs GG W, WPL 2026: वूमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के चौथे सीजन का दूसरा मैच यूपी वॉरियर्स (UPW) और गुजरात जायंट्स (GG) के बीच खेला गया। यह मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में हुआ, जिसमें गुजरात जायंट्स ने जीत हासिल की. एशले गार्डनर की कप्तानी वाली गुजरात की टीम ने पहली बार जीत के साथ WPL का आगाज किया है. अपने पहले मुकाबले में गुजरात ने यूपी वॉरियर्स को 10 रनों से मात दी. गुजरात ने यूपी को 208 रनों का टारगेट दिया था. इसके जवाब में यूपी वॉरियर्स की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 197 रन बनाए. यूपी की ओर से फोएबे लिचफील्ड ने सबसे ज्यादा 78 रन बनाए, लेकिन उनकी ये तूफानी पारी बेकार गई. गुजरात की ओर से रेणुका सिंह, सोफी डिवाइन और जॉर्जिया ने 2-2 विकेट चटकाए. इसके अलावा राजेश्वरी और कप्तान गार्डनर ने भी 1-1 विकेट लिए.

बता दें कि WPL के इस सीजन में यूपी वॉरियर्स के टीम की कप्तानी ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ऑलराउंडर मेग लैनिंग संभाल रही हैं. वहीं, गुजरात जायंट्स की कमान एक बार फिर एशले गार्डनर के हाथों में हैं. यूपी वॉरियर्स से पहले मेग लैनिंग दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान थीं. उनकी कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स की टीम लगातार 3 बार फाइनल तक पहुंची थी.

गुजरात जायंट्स की प्लेइंग-11: एशले गार्डनर (कप्तान), बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, जॉर्जिया वेयरहैम, अनुष्का शर्मा, कनिका आहूजा, भारती फुलमाली,काशवी गौतम, तनुजा कंवर, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह.

यूपी वॉरियर्स की प्लेइंग-11: मेग लैनिंग (कप्तान), डींड्रा डोटिन, किरण नवगिरे, फोएबे लिचफील्ड, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, किरण नवगिरे, श्वेता सहरावत (विकेटकीपर), सोफी एकलस्टन, आशा शोभना, शिखा पांडे, क्रांति गौड़.

Live Updates

  • 18:20 (IST) 10 Jan 2026

    UPW W vs GG W WPL 2026 Live Score:

    गुजरात ने पहली बार जीत के साथ किया WPL का आगाज

    एशले गार्डनर की कप्तानी वाली गुजरात जायंट्स की टीम ने पहली बार जीत के साथ WPL का आगाज किया है. अपने पहले मुकाबले में गुजरात ने यूपी वॉरियर्स को 10 रनों से मात दी. गुजरात ने यूपी को 208 रनों का टारगेट दिया था. इसके जवाब में यूपी वॉरियर्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 197 रन बनाए. यूपी की ओर से फोएबे लिचफील्ड ने सबसे ज्यादा 78 रन बनाए, लेकिन उनकी ये तूफानी पारी बेकार गई. गुजरात की ओर से रेणुका सिंह, सोफी डिवाइन और जॉर्जिया ने 2-2 विकेट चटकाए. इसके अलावा राजेश्वरी और कप्तान गार्डनर ने भी 1-1 विकेट लिए.

  • 18:15 (IST) 10 Jan 2026

    UPW W vs GG W WPL 2026 Live Score:

    गुजरात जायंट्स ने जीता मुकाबला

    गुजरात जायंट्स ने WPL 2026 के दूसरे मुकाबले में यूपी वॉरियर्स को 10 रनों से हरा दिया है. यूपी वॉरियर्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 197 रन बनाए.

  • 18:00 (IST) 10 Jan 2026

    UPW W vs GG W WPL 2026 Live Score:

    यूपी-गुजरात के बीच कड़ी टक्कर

    16वें ओवर में यूपी वॉरियर्स ने अपना सबसे बड़ा विकेट गंवा दिया. गुजरात की सोफी डिवाइन ने लिचफील्ड को 78(40) पर आउट कर दिया. 16 ओवर के बाद यूपी का स्कोर 155 रन पर 6 विकेट हैं. यूपी वॉरियर्स को जीत के लिए 21 गेंदों में 48 रनों की जरूरत है.

  • 17:58 (IST) 10 Jan 2026

    UPW W vs GG W WPL 2026 Live Score:

    श्वेता को राजेश्वरी ने किया बोल्ड

    श्वेता सेहरावत को राजेश्वरी ने क्लीन बोल्ड करके पवेलियन भेज दिया है. उन्होंने 17 गेंदों पर 25 रनों की छोटी और प्रभावी पारी खेली.

  • 17:49 (IST) 10 Jan 2026

    UPW W vs GG W WPL 2026 Live Score:

    यूपी वॉरियर्स ने 14 ओवर में 4 विकेट खोकर 132 रन बना लिए हैं. लिचफील्ड गेंदबाजों पर हावी हो रही हैं. उन्होंने 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 70 से ज्यादा रन बना दिए हैं. वहीं, श्वेता सेहरावत भी लिचफील्ड का पूरा साथ दे रही हैं. श्वेता 12 गेंदों पर 19 रन बनाकर खेल रही हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Asha Bhosle funeral LIVE Updates: शोक में डूबी संगीत की दुनिया, आशा भोसले की अंतिम विदाई का शेड्यूल जारी; जानें पलपल का अपडेट

Asha Bhosle funeral LIVE Updates: आशा भोसले के निधन के बाद संगीत जगत में शोक…

Last Updated: April 13, 2026 07:59:32 IST

MI vs RCB Highlights: मुंबई इंडियंस ने लगाई हार की हैट्रिक, बेंगलुरु ने बुरी तरह रौंदा, कोहली-रजत की फिफ्टी

MI vs RCB Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 20वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल…

Last Updated: April 12, 2026 23:54:35 IST

LSG vs GT Highlights: शुभमन गिल-जॉस बटलर की फिफ्टी, गुजरात टाइटंस ने लखनऊ को 7 विकेट से रौंदा

LSG vs GT Highlights: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराकर…

Last Updated: April 12, 2026 19:14:45 IST

CSK vs DC Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स की पहली जीत, दिल्ली को 23 रन से हराया, संजू सैमसन ने ठोका शतक

CSK vs DC Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार खेल दिखाते हुए दिल्ली कैपिटल्स को…

Last Updated: April 11, 2026 23:38:53 IST

PBKS vs SRH Highlights: श्रेयस अय्यर की फिफ्टी, पंजाब ने SRH को 6 विकेट से रौंदा, हैदराबाद की तीसरी हार

PBKS vs SRH Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 6…

Last Updated: April 11, 2026 19:24:59 IST

Live Stock Market Updates: शेयर बाजार में जोरदार उछाल! सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा, निफ्टी ने 23,900 का स्तर पार किया

Stock Market LIVE Updates | Share Market LIVE News | Share Bazaar News: विभिन्न क्षेत्रों…

Last Updated: April 10, 2026 15:56:47 IST