<

Vladimir Putin India Visit Live Updates: प्रधानमंत्री Modi और पुतिन PM आवास पहुंचे, एक साथ करेंगे प्राइवेट डिनर

Vladimir Putin India Visit Live Updates: PM मोदी रूसी राष्ट्रपति पुतिन को रिसीव करने के लिए निकलें

Vladimir Putin India Visit Live Updates: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत की 2 दिवसीय यात्रा पर गुरुवार (4 दिसंबर, 2025) को नई दिल्ली पहुंचेंगे. वह इस दौरान कई बैठकें भी करेंगे. दौरे की कड़ी में शुक्रवार को होने वाली शिखर वार्ता में रक्षा सहयोग को बढ़ाने, द्विपक्षीय व्यापार को बाहरी दबावों से सुरक्षित रखने और छोटे ‘मॉड्यूलर रिएक्टर’ में संभावित सहयोग पर विशेष ध्यान दिए जाने की संभावना है.  यात्रा का मूल मकसद भारत-रूस सामरिक और आर्थिक साझेदारी को मजबूत करना है. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनके सम्मान में गुरुवार को एक निजी रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे.  पुतिन की भारत यात्रा और बातचीत पर पश्चिमी देशों की पैनी निगाह रहेगी. उधर, राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे पर विशेषज्ञों ने सकारात्मक राय दी है.  शिशिर प्रियदर्शी (चिंतन रिसर्च फाउंडेशन के प्रेसिडेंट) का कहना है कि ग्लोबल इकोनॉमिक रिश्तों के हिसाब से यह इंडिया के लिए बहुत जरूरी समय है, और इस लिहाज से, प्रेसिडेंट पुतिन की विजिट और भी अहम हो जाती है. उन्होंने यह भी कहा कि रूस और भारत के बीच पिछले 7 दशकों से बहुत करीबी रिश्ते रहे हैं. रूस कई मौकों पर भारत के साथ डटकर खड़ा रहा है. शिशिर प्रियदर्शी के मुताबिक, जहां तक डिफेंस और एनर्जी की बात है, हम एक-दूसरे से बहुत जुड़े हुए हैं। ट्रेड डेफिसिट को बैलेंस करने और डिफेंस इंपोर्ट को इंडिया में डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग में बदलने की जरूरत है. कुछ जानकारों का कह9ना है कि यूरोप के साथ रूस की अपनी दिक्कतें हैं और उस पर सेंक्शन लगे हैं. उनका कहना है कि भारत भी रूस के साथ अपने रिश्ते को लेकर काफी प्रेशर झेल रहा है. ऐसे में यह दौरा काफी अहम हो गया है.  इस दौरे में राष्ट्रपति पुतिन और प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के बीच द्विपक्षीय बातचीत में कई अहम मुद्दों पर बातचीत हो सकती है. कुछ मु्ददों पर समझौते भी हो सकते हैं. जो देशों के हित में होंगे. 

Live Updates

  • 20:29 (IST) 04 Dec 2025

    Vladimir Putin India Visit Live Updates: पुतिन से मिलने के बाद PM मोदी ने किया पोस्ट

    Vladimir Putin India Visit Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुतिन से मिलने के बाद पोस्ट किया. उन्होंने लिखा कि मुझे अपने दोस्त प्रेसिडेंट पुतिन का भारत में स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है. मैं आज शाम और कल हमारी बातचीत का इंतज़ार कर रहा हूं. भारत-रूस की दोस्ती समय की कसौटी पर खरी उतरी है, जिससे हमारे लोगों को बहुत फ़ायदा हुआ है.
  • 19:51 (IST) 04 Dec 2025

    Vladimir Putin India Visit Live Updates: प्रधानमंत्री Modi और पुतिन PM आवास पहुंचे

    Vladimir Putin India Visit Live Updates: रूस के राष्ट्रपति पुतिन और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ही कार में प्रधानमंत्री आवास पर पहुंचे हैं. वहां, PM मोदी और राष्ट्रपति पुतिन प्राइवेट डिनर करेंगे. यह डिनर थोड़ी देर में होगा.
  • 19:31 (IST) 04 Dec 2025

    Vladimir Putin India Visit Live Updates: पीएम मोदी और पुतिन एक साथ कार में हुए रवाना

    Vladimir Putin India Visit Live Updates: दिल्ली पहुंचने के बाद PM मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कार से एयरपोर्ट से निकले.
  • 19:29 (IST) 04 Dec 2025

    Vladimir Putin India Visit Live Updates: PM मोदी ने प्रेसिडेंट पुतिन का स्वागत किया

    Vladimir Putin India Visit Live Updates: रूस के प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन, जो दो दिन के भारत दौरे पर हैं, का पालम एयरपोर्ट पर PM मोदी ने स्वागत किया. PM मोदी और प्रेसिडेंट पुतिन ने एक-दूसरे को गले लगाया. इसके बाद प्रेसिडेंट पुतिन, PM मोदी के साथ प्रधानमंत्री के घर जाएंगे, जहां दोनों देशों के बीच बातचीत होगी. इसके बाद प्रेसिडेंट पुतिन प्रधानमंत्री के घर पर डिनर में शामिल होंगे.
  • 19:08 (IST) 04 Dec 2025

    Vladimir Putin India Visit Live Updates: पुतिन दिल्ली पहुंचे, पीएम मोदी एयरपोर्ट पर मौजूद

    Vladimir Putin India Visit Live Updates: रूसी राष्ट्रपति पुतिन का प्लेन दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर उतर गया है. प्रधानमंत्री उनका स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पर पहुंच गए हैं.
JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Parliament Budget Session 2026 Live Updates: जेपी नड्डा राज्यसभा सदस्यों की विदाई समारोह में क्यों नहीं हुए शामिल?

Parliament Budget Session 2026 Live Updates: मोदी ने बुधवार को राज्यसभा में 37 रिटायर हो…

Last Updated: March 18, 2026 18:04:54 IST

Share Market LIVE Updates: बाजार में जोरदार उछाल! सेंसेक्स 400 अंक ऊपर, निफ्टी 23,700 के पार

Stock Market LIVE Updates | Share Market LIVE News | Share Bazaar News: मंगलवार 17…

Last Updated: March 18, 2026 12:18:11 IST

Closing Bell: सेंसेक्स 568 अंक उछला, निफ्टी 23,550 के पार; ऑटो-मेटल शेयरों में जोरदार तेजी

Stock Market LIVE Updates | Share Market LIVE News | Share Bazaar News: पश्चिम एशिया…

Last Updated: March 17, 2026 17:58:49 IST

Pakistan Afghanistan War Highlights: काबुल के नशामुक्ति केंद्र पर हवाई हमला: संयुक्त राष्ट्र ने जताई कड़ी आपत्ति, तनाव कम करने की अपील

Pakistan airstrike on Afghanistan Hospital Highlights:तालिबान ने मंगलवार कहा कि काबुल में एक ड्रग ट्रीटमेंट…

Last Updated: March 17, 2026 17:58:25 IST

Parliament Budget Session Live Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का विपक्ष पर निशाना- ‘सीढ़ियों पर बैठकर चाय पीते हैं और LPG के…’

Parliament Budget Session Live Updates: विपक्षी गुट चीफ इलेक्शन कमीशन (CEC) ज्ञानेश कुमार को हटाने…

Last Updated: March 13, 2026 17:07:10 IST

Stock Market Highlights: शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत! सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी भी 178 अंक फिसला

Stock Market Highlights: शुक्रवार को निफ्टी 178 अंक गिरकर 23,462 पर खुला, जबकि सेंसेक्स 500…

Last Updated: March 13, 2026 15:38:22 IST