डब्ल्यूपीएल फाइनल 2026 हाइलाइट्स: दिल्ली के 203 रनों के विशाल स्कोर का टारगेट आरसीबी ने आखिरी ओवर में हासिल कर लिया है. इसके साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू दूसरी बार डब्ल्यूपीएल चैंपियन बन गई है. आरसीबी की तरफ से स्मृति मंधाना ने 87 रन और जॉर्जिया वॉल ने 79 रनों की शानदार पारी खेली, अंत में राधा यादव ने विनिंग शॉट लगाकर आरसीबी को ट्रॉफी दिलाई. दिल्ली की तरफ से हेनरी को 2 विकेट और नंदनी शर्मा को 1 विकेट मिले.
इससे पहले दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी के सामने 204 रनों का लक्ष्य रखा. दिल्ली की तरफ से सर्वाधिक रन जेमिमा रोड्रिगेज ने बनाए. जिन्होंने अपनी पारी में 37 गेंदों का सामना करते हुए 57 रन बनाए. इसके अलावा, लौरा वुलफार्ड ने 44 रन, लिजेल ली ने 37 रन, हेनरी ने नाबाद 35 और शेफाली ने 20 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. आरसीबी की तरफ से सायली ने एक विकेट, अरुंधति ने एक विकेट और डी क्लर्क ने 1 विकेट लिए.
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच 9 बार मुकाबला हुआ है. जिसमें दिल्ली की टीम ने 6 मैचों में जीत हासिल की है और आरसीबी की टीम 3 मैच ही जीत पाई है. इसके अलावा, इस सीजन की बात करें तो महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच 2 बार मुकाबला हुआ है. जिसमें एक मैच दिल्ली और एक मैच बेंगलुरू ने जीते हैं.
दोनों टीमों के अलग-अलग प्रदर्शन की बात करें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 8 में से 6 मैचों में जीत हासिल की है. दिल्ली कैपिटल्स ने 8 में से 4 मैचों में जीत हासिल की है.
आरसीबी की प्लेइंग 11
ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, ऋचा घोष, राधा यादव, नदीन डी क्लर्क, पूजा वस्त्राकार, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, लॉरेन बेल, सयाली सतघारे.
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11
लिजेल ली, शेफाली वर्मा, लौरा वोलवार्ड, जेमिमा रोड्रिगेज (कप्तान), निकी प्रसाद, मरिज़नने कप्प, चिनले हेनरी, स्नेह राणा, नल्लापुरेड्डी चराणी, मिन्नू मनी, नंदनी शर्मा.
दिल्ली के 203 रनों के विशाल स्कोर का टारगेट आरसीबी ने आखिरी ओवर में हासिल कर लिया है. इसके साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू दूसरी डब्ल्यूपीएल चैंपियन बन गई है. आरसीबी की तरफ से स्मृति मंधाना ने 87 रन और जॉर्जिया वॉल ने 79 रनों की शानदार पारी खेली, अंत में राधा यादव ने विनिंग शॉट लगाकर आरसीबी को ट्रॉफी दिलाई. दिल्ली की तरफ से हेनरी को 2 विकेट और नंदनी शर्मा को 1 विकेट मिले.
दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने डब्ल्यूपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया है.
आरसीबी ने 6 विकेट से महिला प्रीमियर लीग को अपने नाम कर लिया है.
आरसीबी की दोनों नई बल्लेबाज क्रीज पर मौजूद है. डी क्लर्क और राधा यादव क्रीज पर मौजूद है.
राधा यादव का कैच छूट गया है, आरसीबी को अब जीत के लिए आखिरी ओवर में 10 रनों की दरकार है.