होम / 142 साल पुराना था मोरबी ब्रिज, 5 दिन पहले ही खोला था ये पुल, करीब 2 करोड़ किए गए मरम्मत में खर्च

142 साल पुराना था मोरबी ब्रिज, 5 दिन पहले ही खोला था ये पुल, करीब 2 करोड़ किए गए मरम्मत में खर्च

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : October 31, 2022, 8:18 pm IST

Morbi Bridge Collapse: गुजरात के मोरबी जिला के मच्छु नदी पर बने केबल पुल के टूटने से 141 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त पुल पर करीब 300 से ज्यादा लोग मौजूद थे। हादसे के बाद 70 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। ये पुल करीब 142 साल पुराना बताया जा रहा है, जिसको 5 दिन पहले ही मरम्मत के बाद खोला गया था। इसके निर्माण की शुरुआत अंग्रेजों ने आजादी से भी पहले की थी। इसके निर्माण के लिए भी सारा सामान ब्रिटेन से ही आया था।

काफी समय से बंद था पुल

आपको बता दें कि इस केबल पुल को पिछले छह महीने से आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया था। हाल ही में मरम्मत के बाद इसे 25 अक्टूबर को लोगों के लिए दौबारा खोला गया था। ये पुल मरम्मत के बाद 5 दिन भी नहीं टिक सका। इस पुल के चलते काफी लोगों को फायदा मिल रहा था, जिनको अब नुकसान उठाना होगा। दीवाली के अगले दिन यानी 25 अक्टूबर को इसे खोला गया था।

करीब 2 करोड़ किए गए मरम्मत में खर्च

जानकारी के अनुसार, इस पुल का निर्माण साल 1880 में पूरा हुआ था। उस समय निर्माण में करीब 3.5 लाख रुपये की लागत आई थी। इस बीच इसकी मरम्मत में 2 करोड़ से ज्यादा की लागत आई थी।

765 फीट लंबा है ब्रिज

मोरबी का ये पुल काफी लम्बी दूरी के लिए है। इस पुल की लंबाई 765 फीट आंकी गई थी। इस पुल पर जाने के लिए फीस भी देनी पड़ती है। इसके लिए 15 रुपए देने होते थे।

भीड़ बढ़ने से हुआ हादसा

मोरबी में टूटे इस पुल को 5 दिन पहले ही खोला गया था। हालांकि, पुल पर भीड़ के बढ़ जाने से मरम्मत के बाद भी ये टूट गया। पुल के गिरते ही वहां चीखपुकार मच गई, कईं लोगों और बच्चों को तो केबल से लटकते हुए भी देखा गया। बता दें कि इस पुल की क्षमता 100 लोगों की ही बताई गई है, लेकिन इसपर 300 से ज्यादा लोग मौजूद थे।

 

ये भी पढ़े: मोरबी हादसे पर दुनियाभर के कईं देशों ने जताया दुख (indianews.in)

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Ayesha Hazarika ने ली हाउस ऑफ लॉर्ड्स में शपथ, ब्रिटिश संसद के ऊपरी सदन में नियुक्त होने वाली पहली भारतीय महिला बनीं- Indianews
KKR vs MI: KKR ने MI को फिर रौंदा, IPL 2024 में प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली बनी पहली टीम -India News
Pakistan International Airlines: इस्लामाबाद हवाई अड्डे पर लड़के की डेड बॉडी छूटी, एअरलांइस की गलती से माता-पिता सदमे में- Indianews
Super Lice: सुपर जूं क्या हैं? जिसे लेकर विशेषज्ञों ने दी चेतावनी – Indianews
Israel Hamas War: ‘समय समाप्त हो रहा…’, हमास ने गाजा बंधक का वीडियो किया जारी -India News
Cancer : कैंसर के लगभग 40% मामले मोटापे के कारण, स्टडी में चौकाने वाला खुलासा- Indianews
Doomsday Plane: अमेरिकी एयरोस्पेस फर्म ने खरीदे 5 कोरियाई एयर जेट, कोरियन एयर ने किया खुलासा -India News
ADVERTISEMENT