होम / फिर हादसे का शिकार हुई Vande Bharat Train, गाय से टक्कर होने से इंजन का हुआ नुकसान

फिर हादसे का शिकार हुई Vande Bharat Train, गाय से टक्कर होने से इंजन का हुआ नुकसान

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : October 29, 2022, 10:34 pm IST

Vande Bharat Train Hits Cow.

Vande Bharat Train Hits Cow: वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) एक बार फिर हादसे का शिकार हो गई है। बता दें कि गुजरात (Gujarat) के वलसाड (Valsad) में वंदे भारत ट्रेन ने गाय को टक्कर मार दी है। ट्रेन का अगला हिस्सा इस हादसे में टूट गया है। वलसाड में अतुल स्टेशन (Atul Station) के पास वंदे भारत ट्रेन हादसे का शिकार हुई। वंदे भारत ट्रेन की गाय से टक्कर होने से इंजन को नुकसान पहुंचा है। वंदे भारत ट्रेन का एक्सीडेंट होते ही रेल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। ट्रेन का अगला हिस्सा टूट गया गया है। ट्रेन के इंजन के पास के निचले हिस्से को भी नुकसान पहुंचा है।

गांधीनगर जा रही थी वंदे भारत ट्रेन

आपको बता दें कि भारतीय रेलवे के मुताबिक, आज (शनिवार को) सुबह करीब 8 बजकर 17 मिनट पर वंदे भारत ट्रेन हादसे का शिकार हुई। वंदे भारत ट्रेन मुंबई से गांधीनगर की तरफ जा रही थी। दुर्घटना के बाद करीब 15 मिनट तक ट्रेन को रोके रखा गया।

फ्रंट कोच को पहुंचा नुकसान

हादसे के बाद भारतीय रेलवे की तरफ से कहा गया कि वंदे भारत ट्रेन को कोई नुकसान नहीं हुआ है। केवल फ्रंट कोच यानी ड्राइवर कोच का नोज कोन कवर क्षतिग्रस्त हुआ है। वंदे भारत ट्रेन सुचारू रूप से चल रही है. इस पर जल्द से जल्द ध्यान दिया जाएगा।

पहले भी हो चुका है ऐसा हादसा

साथ ही बता दें कि इससे पहले 7 अक्टूबर को भी भारत की पहली हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन मवेशी से टकरा गई थी। वडोदरा मंडल में आनंद के पास वंदे भारत ट्रेन की टक्कर एक मवेशी से हो गई थी. ट्रेन 7 अक्टूबर 2022 को गांधीनगर से मुंबई की यात्रा पर थी। ये घटना शाम 3.44 बजे हुई और ट्रेन को लगभग 10 मिनट तक रोके रखा गया। रेलवे के अधिकारियों ने बताया था कि ट्रेन को कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, फ्रंट कोच यानी ड्राइवर कोच के नोज कॉन कवर को मामूली नुकसान हुआ।

 

ये भी पढ़े: प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए Delhi-NCR में नई गाइडलाइंस हुई जारी (indianews.in)

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

सहारा निवेशकों के लिए अच्छी खबर! सरकार ने रिफंड लिमिट बढ़ाई 5 गुना, जानिए कब मिलेगा पैसा?
भारत से हथियार खरीदने वाले दुनिया के 5 बड़े देश, जिसमे अमेरिका का नाम सबसे आगे!
दिवाली की डेट को लेकर कंफ्यूजन कर लें दूर, यहां जानें कब पड़ रही धनतेरस और दीपावली
डेली सुबह कर लें Neem Karoli Baba के बताए गए यह काम, जीवन में बनेंगे सफलता इंसान, नहीं आएगी समस्या
Jitiya Vrat 2024: कब रखा जाएगा जितिया व्रत? यहां जानिए सही डेट और पारण का शुभ मुहूर्त
ISRO में निकली बंपर भर्ती! नौकरी के लिए शानदार मौका, आज से आवेदन प्रक्रिया हुआ शुरु
क्या भारत यूक्रेन को पहुंचा रहा था गोला-बारूद? भ्रामक खबर पर लगी रोक, विदेश मंत्रालय ने बता दी पूरी सच्चाई
ADVERTISEMENT