होम / बिहार के समस्तीपुर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया, दुल्हन के फरार होने पर साली से दुल्हे ने लिए सात फेरे-IndiaNews

बिहार के समस्तीपुर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया, दुल्हन के फरार होने पर साली से दुल्हे ने लिए सात फेरे-IndiaNews

Ankita Pandey • LAST UPDATED : June 24, 2024, 8:02 pm IST
ADVERTISEMENT
बिहार के समस्तीपुर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया, दुल्हन के फरार होने पर साली से दुल्हे ने लिए सात फेरे-IndiaNews

Bride

India News (इंडिया न्यूज), Bihar: बिहार के समस्तीपुर से शादी का एक अनोखा मामला देखने को मिला। जहां बेचारा दुल्हा सज धज कर और बारात लेकर दुल्हन को लेने के लिए उसके दरवाजे पर पहुंचा। वहां जा कर उसको पता चला कि उसकी होने वाली दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग गई है। परिवार वालों ने अपनी इज्जत बचाने के लिए दुल्हे की शादी दुल्हन के बहन से करवा दी गई। इसके बाद अगली सुबह पुलिस ने दुल्हन को खोज निकाला जिसके बाद उसने अपने प्रेमी पर खुद को किडनैप करने का आरोप लगाया है। इस अजीबोगरीब शादी की चर्चा हर तरफ और हो रही है

दुल्हन के भागने के बाद छोटी से करवाई शादी

यह घटना समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई है। जहां पर शुक्रवार की देर रात धूमधाम से लड़की के दरवाजे पर बारात पहुंची। दुल्हन शौच के बहाने घर से बाहर निकलकर पीछे बगीचे में चली गई। जहां उसका प्रेमी पहले से ही उसका इंतजार कर रहा था। इसके बाद वह उसके साथ अपनी शादी छोड़ भाग गई। लड़की वालों को जैसे ही दुल्हन के भागने की खबर मिली वहां पर हड़कंप मच गया। लड़की के परिजन ग्रुप बनाकर लड़की को खोजे पर ह कहीं नहीं मिली। फिर लड़की वालों ने लड़कों वाले को यह घटना बता दी। जिसके बाद कुछ देर मान मनौव्वल के बाद लड़का उसकी बहन से शादी करने के लिए तैयार हो गया। जिसके दुल्हन की छोटी बहन से उस लड़के ने सात फेरे लिए।

परिजनों ने पुलिस को दी सूचना

शादी खत्म होने के बाद और दूल्हा और दुल्हन को विदा के बाद परिजनों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। परिवार वालों ने लड़की के अपने प्रेमी के साथी भागने की शिकायत दर्ज करवाई। इस घटना पर प्रभारी थानाध्यक्ष सह अपर थानाध्यक्ष संगीता कुमारी ने बताया कि रात में लड़की के लापता होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए सुबह को लड़की को बरामद कर लिया। पुलिस अभी लड़की से पूछताछ कर रही है।
लड़की ने कहा प्रेमी ने किया किडनैप

लड़की के प्रेमी के खिलाफ दर्ज की गई शिकायत

लड़की मिलने के बाद दूसरी ही कहानी बताने लगी। लड़की ने बताया कि उसके प्रेमी मनीष ने उसका किडनैप करवाया था। लेकिन उसकी इस बात को घर वाले मानने को तैयार नहीं हो रहे हैं। लड़की ने यह भी बताया कि वह रात भर अपने प्रेमी और उसके दोस्तों के साथ थी। लेकिन सुबह उसके प्रेमी उसे वापस उसके घर छोड़ दिया और खुद भाग गया। उसने बताया की वह अपनी मर्जी से उसके साथ नहीं गई थी। उसके साथ मारपीट भी की गई है। लड़की के इस बयान के बाद मनीष और दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया के साथ नहीं होंगे कोहली और रोहित, BCCI ने इस स्टार को बनाया नया कप्तान-IndiaNews

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT