होम / Crocodile Eat Turtle Viral Video: मगरमच्छ के जबड़े में फंसी नन्ही सी जान, वीडियो देख होश उड़ जाएंगे होश

Crocodile Eat Turtle Viral Video: मगरमच्छ के जबड़े में फंसी नन्ही सी जान, वीडियो देख होश उड़ जाएंगे होश

Poonam Rajput • LAST UPDATED : September 8, 2024, 1:16 pm IST
ADVERTISEMENT
Crocodile Eat Turtle Viral Video: मगरमच्छ के जबड़े में फंसी नन्ही सी जान, वीडियो देख होश उड़ जाएंगे होश

Crocodile Eat Turtle Viral Video

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Crocodile Eat Turtle Viral Video:  इंटरनेट की दुनिया बड़ी अजीब है। यहां कुछ वायरल वीडियो कभी दिल को छू जाते हैं तो कभी दिल को झकझोर देते हैं। हाल ही में वन्यजीवों से जुड़ा एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों लोगों के रोंगटे खड़े कर रहा है, जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। इस हैरान कर देने वाले वीडियो में जलीय जगत का खूंखार शिकारी मगरमच्छ एक कछुए का शिकार करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मगरमच्छ ने कछुए को अपने जबड़े में कैसे फंसा रखा है। कमजोर दिल वाले लोगों को यह वीडियो अपने जोखिम पर ही देखना चाहिए।

कमजोर दिल वाले लोगों को वीडियो नहीं देखना चाहिए

कहा जाता है कि एक बार कोई इस क्रूर शिकारी के जबड़े में फंस जाता है तो उसका बचना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन हो जाता है। महज 9 सेकंड के इस वीडियो में मगरमच्छ अपने जबड़े में शिकार को लेकर तालाब के किनारे बैठा नजर आ रहा है। इस बीच मगरमच्छ के जबड़े में फंसा कछुआ बाहर निकलने की जद्दोजहद करता नजर आ रहा है। इस बीच फिसलन की वजह से कछुआ उसके मुंह से बाहर आने वाला होता है, लेकिन मगरमच्छ के जबड़े से उसका बचना इतना आसान नहीं होता।

Kolkata Doctor Rape-Murder Case: CM ममता को झटका, इस दिग्गज नेता ने TMC का दामन छोड़ा

वीडियो में देखा जा सकता है कि निर्दयी शिकारी मगरमच्छ अपने जबड़े को इतना दबाता है कि कछुए पर दबाव बढ़ जाता है और अगले ही पल उसका खोल चटक कर टूट जाता है। देखा जा सकता है कि जलीय शिकारी के जबड़े की ताकत के आगे कछुए की जिंदा रहने की इच्छा शर्मसार हो जाती है।

UP News: भिखारी की गुंडागर्दी, भीख ना मिलने पर दी गलियां, फिर विरोध करने पर कर दिया कांड!

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT