होम / Akshay Kumar ने फिल्म Gorkha का First Look रिलीज किया

Akshay Kumar ने फिल्म Gorkha का First Look रिलीज किया

India News Editor • LAST UPDATED : October 16, 2021, 6:40 am IST
ADVERTISEMENT
Akshay Kumar ने फिल्म Gorkha का First Look रिलीज किया

Akshay Kumar movie

इंडिया न्यूज, मुंबई:
Gorkha: अतरंगी रे और रक्षा बंधन के बाद अक्षय कुमार (Akshay Kumar) आनंद एल राय (Aanand L Rai) की कलर येलो प्रोडक्शंस और केप आफ गुड फिल्म्स ने एक बार फिर हाथ मिलाया है। वे भारतीय सेना की गोरखा रेजिमेंट (५वीं गोरखा राइफल्स) के एक महान अधिकारी मेजर जनरल इयान काडोर्जो (Major General Ian Cadorzo) के जीवन पर आधारित एक बायोपिक के लिए साथ आए है।

फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संजय पूरन सिंह चौहान करेंगे। जैसे कि हम आजादी के 75वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं, निमार्ताओं को इस बलिदान और वीरता की कहानी को पर्दे पर लाने पर गर्व है। अक्षय उस महान युद्ध नायक की भूमिका निभाएंगे, जिसने 1962, 1965 के युद्धों में, और विशेष रूप से 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में लड़ाई लड़ी थी।

Gorkha मेजर जनरल इयान काडोर्जो के जीवन पर आधारित बायोपिक है

एक युद्ध आइकन के बारे में यह एक विशेष फिल्म होने के नाते अभिनेता ने इसे खुद पेश करने का फैसला किया है। निर्माता आनंद एल राय (Aanand L Rai) कहते हैं कि हम एक महान युद्ध नायक मेजर जनरल इयान काडोर्जो की कहानी लाने के लिए सम्मानित हैं, जिनका नाम 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में, उनके अपार साहस के लिए इतिहास में दर्ज है। मैं अक्षय सर के साथ तीसरी बार दोबारा काम करने के लिए भी उत्साहित हूं।

अक्षय कुमार और कलर येलो प्रोडक्शंस द्वारा प्रस्तुत, केप आफ गुड फिल्म्स के सहयोग से “Gorkha” आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा द्वारा निर्मित और संजय पूरन सिंह चौहान द्वारा निर्देशित है। अक्षय कुमार अपने देशभक्ति अवतार में करोड़ों की कमाई कर चुकी हैं। हालांकि, इनमें वो फिल्में भी शामिल हैं जहां अक्षय सीधा किसी मिशन पर ना जाकर, एक आम आदमी की तरह देश को बेहतर बनाने के मिशन में भी जुटे। इनमें जहां बेबी, हॉलीडे जैसी फिल्में शामिल हैं तो पैडमैन और मिशन मंगल जैसी भी।

Read More : Sooryavanshi Promo Shoot बेहद खूबसूरत दिखीं Katrina Kaif

Connect With Us : Twitter Facebook

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT