होम / खिलाड़ी कुमार पर क्यों भड़के फैंस? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, बोलें- 'सेक्सुअल हैरासमेंट फनी…'

खिलाड़ी कुमार पर क्यों भड़के फैंस? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, बोलें- 'सेक्सुअल हैरासमेंट फनी…'

Babli • LAST UPDATED : October 16, 2024, 2:37 pm IST
ADVERTISEMENT

संबंधित खबरें

खिलाड़ी कुमार पर क्यों भड़के फैंस? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, बोलें- 'सेक्सुअल हैरासमेंट फनी…'

Akshay Kumar Viral Video

India News (इंडिया न्यूज), Akshay Kumar Viral Video: अक्षय कुमार की हालिया फिल्म ‘खेल खेल में’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में असफल रही। तापसी पन्नू और वाणी कपूर की इस कॉमेडी फिल्म को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। इन सबके बीच अक्षय कुमार का रेडिट वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में अक्षय कुमार अपनी साथी एक्ट्रेस के साथ हुई एक शर्मनाक हरकत के बारे में बात करते हुए हंसते दिखाई दे रहा हैं।

  • खिलाड़ी कुमार पर भड़के फैंस
  • फैंस का फूटा गुस्सा

अनंत अंबानी की शादी में क्यों शामिल नहीं हुई Kangana Ranaut? बोली-‘ऐसी शादी से परहेज…’

खिलाड़ी कुमार पर भड़के फैंस

सोशल मीडिया यूजर्स जब खिलाड़ी कुमार का यह वीडियो देखते हैं तो उन्हें एक्टर पर गुस्सा आ जाता है। दरअसल, रेडिट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में अक्षय कुमार रणवीर सिंह और वरुण धवन के साथ नजर आ रहे हैं। वह उपस्थित कलाकारों को एक कहानी सुनाते हुए दिखाई दे रहे हैं कि कैसे एक बार एक फैन ने उनके सह-कलाकार के साथ अनुचित हरकतें कीं थी।

Akki Narrating a Fan Incident 😅
byu/Chai_Lijiye inBollyBlindsNGossip

वीडियो में अक्षय कुमार को कहते सुना जा सकता है की, ”मैं नाम नहीं बताऊंगा लेकिन जब एक फैन ने एक्ट्रेस के साथ फोटो क्लिक करने के लिए कहा और जब उन्होंने फोटो क्लिक की तो लड़के ने अचानक बिना पूछे एक्ट्रेस के गाल पर किस कर लिया और वह दोनों भाग गईं।” जैसे ही अक्षय कुमार और रणवीर सिंह ये किस्सा सुनाते हैं तो हंसने लगते हैं।

Amitabh Bachchan के तीन शब्दों ने इस स्टार का करियर किया बर्बाद, लग गया फ्लॉप एक्टर का टैग

फैंस का फूटा गुस्सा

दोनों एक्टर्स को हंसता देख सोशल मीडिया यूजर्स नाराज हो गए। रणवीर और अक्षय को हंसता देख एक फैन ने कमेंट किया, ”हाहाहा, एक एक्ट्रेस का सेक्सुअल हैरासमेंट कितना मजेदार है। दूसरे एक्टर्स को भी इस गंभीर मुद्दे पर हंसता देख फैन्स काफी नाराज हुए।” एक ने लिखा, ”रणवीर इसे बदमाशी नहीं बल्कि छेड़छाड़ कहते हैं।”

दूसरी सगाई के बाद एक्टर पर टूटा दुखों का पहाड़, फैंस ने याद करवा दिए पिछले सारे कर्म

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT