होम / Aryan Khan Released शाहरुख खान सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन करने जाएंगे

Aryan Khan Released शाहरुख खान सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन करने जाएंगे

Prachi • LAST UPDATED : October 31, 2021, 12:52 pm IST
ADVERTISEMENT
Aryan Khan Released शाहरुख खान सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन करने जाएंगे

Aryan Khan

इंडिया न्यूज, मुंबई:
Aryan Khan Released: सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) 30 अक्टूबर को जेल से रिहा हो गए हैं। वहीं आर्यन मन्नत में अपनी फैमिली संग समय बिता रहे हैं। आर्यन की रिहाई पर बीते दिन फैंस ने मन्नत के बाहर पटाखों, ढोल और बैनर के साथ उनका दिल से शानदार तरीके के स्वागत किया। इसी बीच सामने आई नई जानकारी की मुताबिक, शाहरुख खान बेटे आर्यन के घर लौटने की खुशी में जल्द ही सिद्धिविनायक मंदिर (Siddhivinayak Temple) के दर्शन करने जा सकते हैं।

(Aryan Khan Released) शाहरुख ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी गणपति विदाई फोटो

वैसे आपको बता दें कि शाहरुख खान हर साल अपने परिवार के साथ मन्नत में गणेश उत्सव का धूमधाम से जश्न मनाते हैं। वहीं करीबी सूत्र ने बताया है कि शाहरुख मन्नत में गणपति की मूर्ति भी रखते हैं। सूत्रों के मुताबिक शाहरुख खान जल्द ही Siddhivinayak Temple में पूजा-अर्चना करने जा सकते हैं, क्योंकि उनके बेटे आर्यन खान को आखिरकार जेल से रिहा कर दिया गया है।

गणपति बप्पा के प्रति आभार व्यक्त करने का यह उनका तरीका है। शाहरुख खान यूं तो सोशल मीडिया पर इतने ज्यादा एक्टिव नहीं हैं, लेकिन वह गणेश चतुर्थी के मौके पर अपने घर में होनी वाली गणपति पूजा की झलक फैंस के साथ साझा करना कभी नहीं भूलते हैं। इस साल भी उन्होंने अनंत चतुर्दशी के अवसर पर विदाई से पहले गणपति की मूर्ति की एक तस्वीर शेयर की थी। फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा था, “भगवान गणेश का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे। गणपति बप्पा मोरया।”

Read More: Puneeth Rajkumar का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Connect With Us : Twitter Facebook

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT