ADVERTISEMENT
होम / Live Update / Asian Games 2023 Live Updates: शूटिंग और रोइंग में भारतीय खिलाड़ी का दमखम, अब तक 5 मेडल पर कब्जा

Asian Games 2023 Live Updates: शूटिंग और रोइंग में भारतीय खिलाड़ी का दमखम, अब तक 5 मेडल पर कब्जा

BY: Reepu kumari • LAST UPDATED : September 24, 2023, 11:37 am IST
ADVERTISEMENT
Asian Games 2023 Live Updates: शूटिंग और रोइंग में भारतीय खिलाड़ी का दमखम, अब तक 5 मेडल पर कब्जा

Asian Games 2023

India News (इंडिया न्यूज), Asian Games 2023 Live Updates: एशियन गेम्स 2023  में भारतीय खिलाड़ी कमाल कर रहे हैं। इस बार यह मैच चीन के हांगझाऊ शहर में आयोजित हो रहा है। बता दें कि आज इसका आधिकारिक आगाज हो किया जा चुका है। इस बार हमारे देश से  655 एथलीट्स का दल 40 स्पोर्ट्स के विभिन्न इवेंट में अपना परचम लहराने को तैयार है। भारत  को इस बार 100 से अधिक मेडल जीतने की आस है। इसके तहत टेबल टेनिस, रोइंग, शूटिंग, बॉक्सिंग और वुशू के अलावा हॉकी, क्रिकेट महिला और पुरुष इवेंट में पदक जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। क्या कुछ होने वाला इस पर India News (इंडिया न्यूज) पल -पल की अपडेट दे रहा है।

09:42:58, 24 Sepपहले दिन भारत ने खोला खाता 

एशियन गेम्स में पहले ही दिन भारत ने अपना खाता खोल दिया है। देश को शूटिंग में सिल्वर मेडल मिला। इसी के साथ भारत को पहला मेडल मिल गया है। बता दें कि रोइंग में भारत ने दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल को हासिल किया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।


9:45:05, 24 Sep भारत के खाते में पांचवां मेडल

भारत मजबूती के साथ आगे बढ़ते हुए शूटिंग में एक और मेडल हासिल कर लिया है। 10 मीटर एयर राइफल में रमिता ने ब्रॉन्ज मेडल को अपने नाम दर्ज कर लिया है। इसे मिलाकर भारत ने शूटिंग में  दूसरा मेडल पा लिया है। भारत की झोली में अब तक 3 सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल आ आ गए हैं।


10:41:54, 24 Sepहॉकी में भारत ने उज्बेकिस्तान को दी पठखनी

एशियन गेम्स 2023 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम भी पीछे नहीं है। अब पूल-ए में उज्बेकिस्तान के खिलाफ मैच में एकतरफा 16-0 से जीत हासिल की है। भारत की ओर से ललित यादव ने मैच में सर्वाधिक 4 गोल किए हैं। वहीं मनदीप सिंह और वरुण कुमार ने भी मैच में अपनी पकड़ मजबूत करते हुए  3-3 गोल किए।


11:12:29, 24 Sep – सुमित नागल ने राउंड 16 में  बनाई जगह 

भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने भी अपना परचम लहराते हुए जीत का खाता खोल दिया है। इसी के साथ उन्होंने  राउंड-16 में अपनी जगह मजबूत कर ली है। जिसके तहत सुमित ने मकाओ के खिलाड़ी को 6-0, 6-0 से सीधे सेटों में करारी शिकस्त दी।


अपडेट जारी—- 

 

Tags:

asian gamesasian games 2023Asian Games 2023 Live UpdatesAsian Games Live UpdatesIndian women's cricket teamLatest Sports newsएशियन गेम्स 2023भारतीय महिला क्रिकेट टीम का पहला न्यूजीलैंड दौरा

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT