होम / Bhai Dooj 2021 अर्जुन कपूर की अपनी बहनों के साथ खास फोटोज हुई वायरल

Bhai Dooj 2021 अर्जुन कपूर की अपनी बहनों के साथ खास फोटोज हुई वायरल

Prachi • LAST UPDATED : November 6, 2021, 12:46 pm IST
ADVERTISEMENT
Bhai Dooj 2021 अर्जुन कपूर की अपनी बहनों के साथ खास फोटोज हुई वायरल

Arjun Kapoor with his sisters

इंडिया न्यूज, मुंबई:
Bhai Dooj 2021: आज भाई-दूज (Bhai Dooj) के मौके पर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ उनकी बहनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हैं। इन तस्वीरों में अर्जुन कपूर के साथ अंशुला (Anshula), जान्हवी (Janhvi), खुशी (Khushi), शनाया (Shanaya) और रिया कपूर (Rhea Kapoor) सभी नजर आ रही हैं। भाई के साथ इन बहनों की बॉन्डिंग तस्वीर में साफ झलक रही है।

इन तस्वीरों में अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर भी नजर आ रहे हैं। हालांकि, ये तस्वीरें पिछले दिनों दिवाली पार्टी की है, जो अनिल कपूर ने अपने घर पर रखी थी। इस पार्टी में बॉलीवुड के तमाम दोस्तों के अलावा परिवार के सभी लोग आमंत्रित थे, जिसमें अर्जुन-अंशुला, बोनी कपूर, जान्हवी और खुशी कपूर, संजय कपूर की फैमिली, बेटी शनाया सभी शामिल हुए।

(Bhai Dooj 2021) भाई के साथ इन बहनों की बॉन्डिंग तस्वीर में साफ झलक रही है

पार्टी के अंदर की कुछ तस्वीरें अर्जुन कपूर ने शेयर की हैं, जिसमें वह अपनी लाडली बहनों के साथ पोज देते दिख रहे हैं। हालांकि, अर्जुन ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए खुशी कपूर को बर्थडे विश किया है और जान्हवी के लिए लिखा है, ‘जन्मदिन मुबारक हो खुशी कपूर। वहीं अर्जुन कपूर की बहन अंशुला ने भी अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। उन्होंने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए इसमें नजर आ रहे सभी को अपना फेवरेट बताया है लिखा है, ‘Sparkly, shimmery, blurry, happy, comfy Diwali! #FamJam #MyFavPeople.’ एक अन्य तस्वीर में अंशुला अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया के साथ पोज देती दिख रही हैं।

Read More: Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani में पहली बार नेगेटिव रोल प्ले करेंगी जया बच्चन

Connect With Us : Twitter Facebook

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT