Brain Stroke
Brain Stroke : आज कल लोगों का खराब खान-पान और एक्सरसाइज ना करने के कारण शरीर की नसे ब्लॉक होने लगती है। शरीर में हजारों नसें होती हैं और किसी भी हिस्से की नस में ब्लॉकेज हो सकती है। क्योंकि हमारे खान-पान का असर सीधा हमारे स्वस्थ पर पड़ता है। अपने खान-पान और लाइफस्टाइल में की गई लापरवाही हमें कई रोगों का शिकार बना सकती है।
आज के समय में ब्रेन स्ट्रोक भी उन्हीं बीमारियों में से एक है, जिसका मुख्य कारण आपका खान-पान और बिगड़ी जीवन शैली हो सकता है। हमारे मस्तिष्क में रक्त प्रभाव के अवरुद्ध हो जाने के कारण ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन सही जीवनशैली और खानपान में सुधार करके इस समस्या को खत्म किया जा सकता है। तो चलिए पता करते हैं कि किन पदार्थों के सीमित सेवन अथवा परहेज से आप ब्रेन स्ट्रोक का खतरा कम कर सकते हैं।
1. हर रोज रेड मीट का सेवन Brain Stroke
हर रोज रेड मीट खाने वाले व्यक्तियों में स्ट्रोक का खतरा 42 प्रतिशत अधिक हो जाता है। क्योंकि रेड मीट में सेचुरेट्ड फैट की मात्रा ज्यादा होने के कारण इसको खाने से दिल की बीमारियों और स्ट्रोक का खतरा बहुत अधिक हो जाता है।
2. जंक फूड का सेवन Brain Stroke
अधिक तेल मसाले वाला खाना और जंक फूड जैसे खाद्य पदार्थों में बहुत अधिक फैट होता है। जो कि हमारे स्वस्थ के लिए बहुत अधिक हानिकारक होता है। यह आपके शरीर में सूजन को बढ़ाता है जो कि शरीर में कई प्रकार की बीमारियों का कारण बन सकती है। इसलिए ऐसे खाद्य पदार्थों को नहीं खाना चाहिए।
3. सोडा का सेवन Brain Stroke
प्रतिदिन सोडा का सेवन स्ट्रोक के खतरे को अधिक बढ़ा सकता है। आज कल सॉफ्ट ड्रिंक में सोडे की मात्रा बहुत अधिक होती हैं। इस लिए सॉफ्ट ड्रिंक या सोडा पीने वाले लोगों में स्ट्रोक होने का खतरा अन्य व्यक्तियों के मुकाबले 40% ज्यादा होता है। सोडा या सॉफ्ट ड्रिंक ज्यादा पीने वाले लोगों में डायबिटीज का खतरा बढ़ा जाता है।
4. नमक का अधिक सेवन Brain Stroke
कुछ लोगों को हर चीज में ज्यादा नमक खाने की आदत होती है और खाना बन जाने के बाद भी वह लोग ऊपर से नमक डालकर खाने लगते हैं। लेकिन आपको बता दें कि भोजन में या अन्य फूड में नमक का अधिक खाने से ब्रेन स्ट्रोक का जोखिम अधिक हो सकता है।
Brain Stroke
READ ALSO : 4 Symptoms Of Intestinal Malfunction : इन लक्षण को देख कर कभी न इग्नोर करे हो सकती है आंतों में खराबी
READ ALSO : Side Effect Of Eating Raw Rice : कच्चे चावल खाने से शरीर को नुकसान हो सकते हैं
Connect With Us : Twitter Facebook