India News ( इंडिया ), Bihar Police Constable Exam 2023: जिन उम्मीदवारों ने सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल, बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 के लिए आवेदन किए थे। उस परीक्षा के लिए सेंटर्स की लिस्ट जारी कर दिए गए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सेंटर को चेक कर सकते हैं। सेंटर लिस्ट चेक करने के लिए आपको इस वेबसाइट csbc.bih.nic.in. पर जाना होगा।

कब होगी परीक्षा

सीएसबीसी बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 1, 7 और 15 अक्टूबर 2023  को लिए जाएंगे।
परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से 12 बजे तक होगी। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर में 3 बजे से लेकर 5 बजे तक। जान लें कि इसका एडमिट कार्ड 11 सितंबर को ही रिलीज कर दिया गया है। वेबसाइट पर 12 सितंबर से उम्मीदवार डाउनलोड कर पा रहे हैं। जान लें कि इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से रिक्रूटमेंट एग्जाम के कुल 21391 पद मिलेंगे।

सेंटर लिस्ट डाउनलोड करने का आसान प्रोसेस

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Bihar Police Constable Centre List नाम के लिंक पर क्लिक कर लें।
  • ऐसा करने पर नया पेज खुल जाएगा।
  • नए पेज पर क्लिक करते ही एक पीडीएफ फाइल खुलेगी। इस फाइल में नोटिस के साथ ही सेंटर की लिस्ट दी गई है।

यह भी पढ़ें:-