होम / Chandrayaan-3: चंदा मामा पर पहुंचा भारत लेकिन मित्र रूस चूका

Chandrayaan-3: चंदा मामा पर पहुंचा भारत लेकिन मित्र रूस चूका

Itvnetwork Team • LAST UPDATED : August 24, 2023, 12:24 pm IST
ADVERTISEMENT
Chandrayaan-3: चंदा मामा पर पहुंचा भारत लेकिन मित्र रूस चूका

India News (इंडिया न्यूज़), Shakti, Chandrayaan-3: चांद पर लहराया हमारा तिरंगा, भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया। हिंदुस्तान का चंद्रयान 3 चांद पर पहुंच कर इतिहास रच दिया। धरती से चंद्रमा के बीच 3.84 लाख किलोमीटर की दुरी तय कर चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम चंद्रमा पर सफल लैंडिंग किया। इसके साथ चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला रूस, अमेरिका और चीन के बाद दुनिया का चौथा देश बन गया है। वहीं भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है।

रूस का लूना 25 चांद की सतह पर क्रैश कर गया

वहीं भारत का मित्र रूस अपने मिशन में असफल हो गया, रूस का लूना 25 चांद की सतह पर क्रैश कर गया है, रूसी स्पेस एजेंसी रॉस्कोमॉस के अनुसार प्री लैंडिंग के दौरान इसमें तकनीकी खामी आ गई थी। लूना-25 को 21 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर लैंड करना था। रूस की स्पेस एजेंसी ने बताया की भारतीय समयानुसार लूना 25 से संपर्क टूट गया। लूना 25 में प्री लैंडिंग ऑर्बिट बदलने के दौरान तकनीकी खामी आ गई थी और अप्रेटस किसी अप्रत्याक्षित कक्षा पर चला गया था। और ये चांद की सतह पर क्रैश हो गया।

भारत के चंद्रयान -3 और रूस के लूना 25 में काफी अंतर है

रूसी स्पेस एजेंसी के अनुसार लूना 25 स्पेसक्राफ्ट तय पैरामीटर पर थ्रस्ट फायर नहीं कर पाया जिसके कारण क्रैश कर गया। भारत के चंद्रयान -3 और रूस के लूना 25 में काफी अंतर है, चंद्रयान-3 3800 किग्रा का काफी भारी भरकम है वहीं लूना 25 केवल 1750 किग्रा का ही था।

Also Read:

Sumit Dalal: विश्व जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में छाया सुमित दलाल, 60 किलो भार वर्ग ग्रीको रोमन में जीता रजत पदक

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT