होम / कांग्रेस ने बनाया 26 जनवरी से 26 मार्च का प्लान, दस लाख बूथ तक पहुंचाई जाएगी चिट्ठी

कांग्रेस ने बनाया 26 जनवरी से 26 मार्च का प्लान, दस लाख बूथ तक पहुंचाई जाएगी चिट्ठी

Ashish Mishra • LAST UPDATED : January 14, 2023, 8:33 pm IST
ADVERTISEMENT

संबंधित खबरें

कांग्रेस ने बनाया 26 जनवरी से 26 मार्च का प्लान, दस लाख बूथ तक पहुंचाई जाएगी चिट्ठी

राहुल गांधी (फाइल फोटो)

 

इंडिया न्यूज़ (Congress: Bharat jodo yatra): कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा धीरे-धीरे समापन की ओर बढ़ रही है। इधर कांग्रेस राहुल गांधी को एक अच्छे नेता के रूप में पेश करने की तैयारी में हैं। खुद को ऐसा नेता बना सकें जो समानता, न्याय और समृद्धि के इर्द-गिर्द बुने राजनीतिक एजेंडे के साथ देश में निराशा की भावना को समाप्त कर सके। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का समापन 30 जनवरी को श्रीनगर में होगा।

कांग्रेस 26 जनवरी से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत करने जा रही है। यह अभियान 26 मार्च तक चलेगी। इस अभियान के जरिए कांग्रेंस राहुल गांधी की सोच को जनता तक पहुंचाएगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी नफरत, बेरोजगारी, मंहगाई और आम जनता से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर चिट्ठी लिखी है। राहुल गांधी के संदेश को कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर पहुंचाएगें। राहुग गांधी के संदेश को भारत के छह लाख गांवों में 10 लाख बूथ तक पहुंचाने का प्लान है।

पत्र में क्या लिखा है

राहुल गांधी के पत्र की शुरुआत आपका अपना राहुल से हो रही है। आगे लिखा है कि मैं समझता हूं कि मेरी व्यक्तिगत और राजनीतिक यात्रा एक है – बेजुबानों को आवाज देना, कमजोरों का हथियार बनना, भारत को अंधेरे से उजाले की ओर ले जाना, नफरत से प्यार की ओर ले जाना, पीड़ा से समृद्धि की ओर ले जाना। वहीं, राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के बारे में पत्र में लिखा है कि यह मेरे जीवन की सबसे समृद्ध यात्रा थी। मैं उस प्यार और स्नेह से अभिभूत हूं जो हर भारतीय ने हम पर बरसाया है। मैंने रास्ते में आपकी सभी कहानियाँ ध्यान से सुनीं।

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT