ADVERTISEMENT
होम / Live Update / Priyanka Chopra: लखनऊ शहर में देसी गर्ल प्रियंका के खिलाफ हुआ प्रदर्शन, पोस्टर पर लिखा- नवाबों के शहर में नहीं है स्वागत

Priyanka Chopra: लखनऊ शहर में देसी गर्ल प्रियंका के खिलाफ हुआ प्रदर्शन, पोस्टर पर लिखा- नवाबों के शहर में नहीं है स्वागत

BY: Divyanshi Bhadauria • LAST UPDATED : November 8, 2022, 3:51 pm IST
ADVERTISEMENT
Priyanka Chopra: लखनऊ शहर में देसी गर्ल प्रियंका के खिलाफ हुआ प्रदर्शन, पोस्टर पर लिखा- नवाबों के शहर में नहीं है स्वागत

Demonstration against Desi girl Priyanka in Lucknow

(इंडिया न्यूज़, Demonstration against Desi girl Priyanka in Lucknow): ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा के विरोध में प्रदर्शन हो रहा है। तीन साल बाद भारत आईं प्रियंका चोपड़ा पिछले दिनों मुंबई में एक हेयर प्रोडक्ट का प्रमोशन कर रही थीं। कहा जा रहा था कि वह प्रमोशन के बाद सीधे अमेरिका रवाना हो जाएंगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वह, इन दिनों लखनऊ में हैं। नवाबों के शहर में प्रियंका चोपड़ा अलग-अलग आंगनबाड़ी केंद्रों में जाकर बच्चों से मुलाकात कर रही हैं।

आपको बता दें, लखनऊ के गोमतीनगर में प्रियंका चोपड़ा के पोस्टर्स लगे हुए हैं। हर में पोस्टर पर रेड कलर से क्रॉस बनाया गया है। इतना ही नहीं पोस्टर्स पर लिखा गया है- “तुम्हारा नवाबों के शहर में स्वागत नहीं है”। अब सवाल यह उठता है कि लखनऊ में प्रियंका के खिलाफ विरोध प्रदर्शन क्यों हो रहा है? कौन कर रहा है? अभी तक इस सवालों के जवाब नहीं मिल पाए हैं। हालांकि, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

लखनऊ में कब तक रहेगी प्रियंका?

बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मुंबई में प्रमोशन करने के बाद यूनिसेफ प्रोग्राम के तहत लखनऊ पहुंची हैं। यहां वह दो दिन तक रहेंगी। मिली जानकारी के मुताबिक प्रियंका इस दौरान लोक बंधु अस्पताल और वन स्टॉप सेंटर 181 महिला हेल्पलाइन जाएंगी। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा न्यू बॉर्न केयर यूनिट और महिला चिकित्सालय व गोमतीनगर स्थित यूनिसेफ कार्यालय भी जाएंगी.

Tags:

Entertainment NewsEntertainment News In HindiHindi NewsNews in HindiPriyanka ChopraPriyanka Chopra Photosunicef indiaप्रियंका चोपड़ाविरोध प्रदर्शन

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT