होम / Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Highlights: शाम 6 बजे तक 58.82% मतदान, बंगाल-झारखंड में बंपर वोटिंग -India News

Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Highlights: शाम 6 बजे तक 58.82% मतदान, बंगाल-झारखंड में बंपर वोटिंग -India News

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : May 25, 2024, 8:06 pm IST

India News (इंडिया न्यूज), Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Highlights: आज यानी 25 मई शनिवार को सात चरण के लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के लिए मतदान संपन्न हो गई है। शाम 6 बजे तक छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 58 लोकसभा सीटों पर कुल 58.82% वोटिंग हुई। जहां 889 उम्मीदवारों के भाग्य मतपेटी बंद हो गया। छठे चरण के मतदान सबसे अधिक वोटिंग पश्चिम बंगाल में हुई, जहां 78.19 फीसदी लोगों ने मतदान प्रक्रिया में भाग लिया। इसके अलावा बिहार- 52.80,हरियाणा- 58.06, जम्मू-कश्मीर- 51.41, झारखंड- 62.13, दिल्ली- 54.31, ओडिशा- 59.72, उत्तर प्रदेश- 54.02 फीसदी नागरिकों ने मतदान किया।

शाम 6 बजे तक 58.82% मतदान

  • बिहार- 52.80%
  • हरियाणा- 58.06%
  • जम्मू-कश्मीर- 51.41%
  • झारखंड- 62.13%
  • दिल्ली- 54.31%
  • ओडिशा- 59.72%
  • उत्तर प्रदेश- 54.02%
  • पश्चिम बंगाल- 78.19%

6:05 PM, 25 May 2024

8 राज्यों में शाम 5 बजे तक 57.7% मतदान

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के चुनाव में दोपहर 3 बजे तक बिहार में 52.24, हरियाणा में 46.26, जम्मू-कश्मीर में 51.35, झारखंड में 61.4, दिल्ली में 53.73, ओडिशा में 59.6, उत्तर प्रदेश में 52.02, पश्चिम बंगाल में 77.99 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है।

5:45 PM, 25 May 2024

पुंछ के मेंढर में वोटिंग के दौरान पोलिंग बूथ पर झड़प

पुंछ के मेंढर में पोलिंग बूथ पर मतदान के दौरान दो गुटों में हुई झड़प की घटना सामने आई है। इसमें दो पुरुष, चार महिलाओं समेत 6 लोग घायल हो गए हैं। अब तक पुंछ में यह दूसरा मामला सामने आया।

5:25 PM, 25 May 2024

Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Live Update: हरियाणा में दोपहर 4 बजे तक 50.1 फीसदी वोटिंग

हरियाणा में दोपहर 4 बजे तक 50.1 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। सबसे अधिक अंबाला में 53.1 फीसदी हुआ मतदान देखने को मिला है। वहीं, फरीदबाद में सबसे कम 46.6 फीसदी वोटिंग हुई है। कुरुक्षेत्र में 52.6 फीसदी, भिवानी महेंद्रगढ़ सीट पर 51.4 फीसदी, सिरसा में 52.0 फीसदी, रोहतक में 50.9 फीसदी, सोनीपत में 48.4 फीसदी, हिसार में 49.4 फीसदी मतदान, गुरुग्राम में 48.2 फीसदी, करनाल में 49.6 फीसदी हुआ मतदान दर्ज हुआ है।

5:01 PM, 25 May 2024

Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Live Update: सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने डाला वोट

सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा कि आज वोट देकर मैंने देश के नागरिक के तौर पर अपना कर्तव्य पूरा किया।

4:02 PM, 25 May 2024

Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Live Update: 8 राज्यों में दोपहर 3 बजे तक 49.2 फीसदी वोटिंग

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के चुनाव में दोपहर 3 बजे तक बिहार में 45.21, हरियाणा में 46.26, जम्मू-कश्मीर में 44.41, झारखंड में 54.34, दिल्ली में 44.58, ओडिशा में 48.44, उत्तर प्रदेश में 43.95, पश्चिम बंगाल में 70.19 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है।

3:59 PM, 25 May 2024

Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Live Update: झारखंड की चार सीटों पर 3 बजे तक 54.34 फीसदी मतदान

झारखंड की चार लोकसभा सीटों पर दोपहर तीन बजे तक 54.34 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई है। गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर सीटों पर वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हुई और शाम 5 बजे तक चलेगी। गिरिडीह में सबसे अधिक 57.11 प्रतिशत मतदान हुआ, साथ ही जमशेदपुर में 56.14 प्रतिशत, रांची में 54.25 प्रतिशत और धनबाद में 50.69 प्रतिशत मतदान हुआ।

3:53 PM, 25 May 2024

Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Live Update:  दिल्ली में 3 बजे तक 44.58 फीसदी मतदान

दिल्ली की सात सीटों पर दोपहर 3 बजे तक चांदनी चौक में 43.24, ईस्ट सीट पर 44.70, नई दिल्ली में 42.17, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में 47.85, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली में 44.78, साउथ दिल्ली में 42.96, वेस्ट दिल्ली में 44.91 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। वहीं, सभी सीटों पर कुल मतदान प्रतिशत की बात करें तो 3 बजे तक 44.58 मतदान दर्ज किया गया है।

2:20 PM, 25 May 2024

Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Live Update: अरविंद पनगढ़िया ने डाला वोट

16th फाइनेंस कमिशन के चेयरमैन अरविंद पनगढ़िया ने वोट डाला।

2:05 PM, 25 May 2024

Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Live Update: सीताराम येचुरी ने डाला वोट, बोले- जीतेगा इंडिया गठबंधन

सीपीआईएम के जनरल सेक्रेटरी सीताराम येचुरी ने मतदान किया। मतदान करने के बाद उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन जीतेगा। 300 से ज्यादा सीटें मिलेंगी।

01:55 PM, 25 May 2024

Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Live Update: दोपहर 1 बजे तक कहां कितने प्रतिशत वोटिंग

  • दिल्ली- 34.37 %
  • उत्तर प्रदेश- 37.23 %
  • हरियाणा- 36.48 %
  • बिहार- 36.48 %
  • जम्मू-कश्मीर- 35.22%
  • झारखंड- 42.54 %
  • ओडिशा- 35.69 %
  • पश्चिम बंगाल- 54.80%

01:40 PM, 25 May 2024

Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Live Update: दोपहर 1 बजे तक 39.13 फीसदी मतदान, बंगाल में सबसे ज्यादा वोटिंग

छठे चरण में 8 राज्यों की 58 सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 39.13 फीसदी मतदान हुआ है. बंगाल में सबसे ज्यादा 54.80 फीदसी वोटिंग हुई है।

12:30 PM, 25 May 2024

Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Live Update: बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने किया मतदान

12:18 PM, 25 May 2024

Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Live Update: पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने किया मतदान

झारखंड: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह ने मतदान किया।

11:40 AM, 25 May 2024

Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Live Update: ओडिशा विधानसभा की 42 सीटों पर 11 बजे तक 31.32 % वोटिंग

आज ओडिशा में छह लोकसभा के अलावा विधानसभा की 42 सीटों पर भी तीसरे फेज में मतदान हो रहा है। सुबह 11 बजे तक 21.32 फीसदी मतदान हुआ है।

11:10 AM, 25 May 2024

Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Live Update: सुबह 11 बजे तक कहां कितने प्रतिशत वोटिंग

  • दिल्ली- 21.69 %
  • उत्तर प्रदेश- 27.06 %
  • हरियाणा- 22.09 %
  • बिहार- 23.67 %
  • जम्मू-कश्मीर- 23.11%
  • झारखंड- 27.80 %
  • ओडिशा- 21.30 %
  • पश्चिम बंगाल- 36.88%

11:30 AM, 25 May 2024

Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Live Update: 8 राज्यों की 58 सीटों पर सुबह 11 बजे तक 25.76% मतदान

चुनाव आयोग के मुताबिक, 8 राज्यों की 58 सीटों पर सुबह 11 बजे तक 25.76 फीसदी मतदान हुआ है।

11:10 AM, 25 May 2024

Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Live Update: बृंदा करात ने डाला वोट

सीपीआई (एम) नेता बृंदा करात ने दिल्ली में अपना वोट डाला। उन्होंने कहा कि मैंने तानाशाही और सांप्रदायिकता के खिलाफ वोट दिया है। मेरा वोट बदलाव लाएगा।

11:00 AM, 25 May 2024

Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Live Update:  मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने परिवार के साथ किया मतदान

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने मतदान किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मेरे लिए बहुत ही गर्वपूर्ण विषय है। मैंने पहली बार पिताजी के साथ वोट डालने गया था। आज मेरे पिता 95 साल के हैं। उन्होंने आज मतदान किया। हमारे परिवार के 3 पीढ़ी ने आज एक साथ मतदान किया। हर वोटर को जरूर वोट डालना चाहिए।

10:55 AM, 25 May 2024

Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Live Update: INDIA गठबंधन की 300 से ज्यादा सीटें आएंगी, संजय सिंह का दावा

छठे चरण के लिए जारी वोटिंग के बीच आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि INDIA गठबंधन की 300 से ज्यादा सीटें आएंगी। BJP-NDA की हवा निकल चुकी, ये पूरा देश जानता है।

10:05 AM, 25 May 2024

Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Live Update: पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव ने किया मतदान

पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव ने मतदान करने के बाद कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि हम लोकतंत्र में हैं। लोग अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए सही उम्मीदवार चुनें। यह अधिक महत्वपूर्ण है इससे हमेशा सही लोग आएंगे और देश बेहतर जगह पर जाएगा।

10:05 AM, 25 May 2024

Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Live Update: प्रियंका गांधी वाड्रा ने डाला वोट

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोधी रोड बूथ पर अपना मतदान किया। प्रियंका ने कहा कि वोट करें और बदलाव लाए। संविधान और लोकतंत्र के लिए वोट करें। INDIA ही जीतेगा।

09:50 AM, 25 May 2024

Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Live Update: सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने किया मतदान

09:47 AM, 25 May 2024

Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Live Update: चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू ने परिवार के साथ डाला वोट

चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और उनके परिवार के सदस्यों ने दिल्ली में मतदान किया।

Election Commissioner Sukhbir Singh Sandhu

09:45 AM, 25 May 2024

Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Live Update: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने डाला वोट

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिल्ली में मतदान किया।

09:40 AM, 25 May 2024

Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Live Update: सुबह 9 बजे तक कहां कितने प्रतिशत वोटिंग

  • दिल्ली- 8.94 %
  • उत्तर प्रदेश- 12.33 %
  • हरियाणा- 8.31 %
  • बिहार- 9.66
  • जम्मू-कश्मीर- 8.89%
  • झारखंड- 11.74 %
  • ओडिशा- 7.43 %
  • पश्चिम बंगाल- 16.54%

09:39 AM, 25 May 2024

Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Live Update: प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे और बेटी ने किया मतदान

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान राजीव वाड्रा और बेटी मिराया ने मतदान किया।

Priyanka Gandhi Son And Daughter

09:15 AM, 25 May 2024

Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Live Update: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में किया मतदान

09:10 AM, 25 May 2024

Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Live Update: राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने किया वोटिंग

झारखंड के रांची में मतदान करने के बाद राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने कहा कि यह लोकतंत्र का सबसे पावन अवसर है। लोग अपने मतों से शासन में कौन रहेगा, उसका भविष्य तय करते हैं। हमें मतदान करना चाहिए और मतदान के द्वारा अपने प्रतिनिधि का चयन करें।

09:09 AM, 25 May 2024

Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Live Update: पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा और उनकी पत्नी ने किया मतदान

पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा और उनकी पत्नी ने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। उन्होंने कहा कि मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें, तभी केंद्र में एक मजबूत सरकार बनेगी।

08:30 AM, 25 May 2024

Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Live Update: अनंतनाग में धरने पर बैठीं पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती

PDP प्रमुख और अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट से पीडीपी उम्मीदवार महबूबा मुफ्ती पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस पीडीपी के पोलिंग एजेंटों और कार्यकर्ताओं को बिना किसी कारण के पुलिस स्टेशनों में हिरासत में ले रही है। कई जगहों पर ईवीएम को लेकर शिकायतें आ रही हैं। अगर एलजी साहब को इतना डर होता तो मैं चुनाव नहीं लड़ता।

07:50 AM, 25 May 2024

Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Live Update: मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब ने किया मतदान

07:47 AM, 25 May 2024

Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Live Update: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मतदान किया

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपनी पत्नी सुमन सैनी के साथ मिर्जापुर नारायणगढ़ में मतदान किया।

07:37 AM, 25 May 2024

Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Live Update: संबित पात्रा ने पूरी के मंदिर में की पूजा

ओडिशा के पूरी लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार संबित पात्रा ने पूरी के मंदिर में की पूजा अर्चना।

07:29 AM, 25 May 2024

Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Live Update: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने किया वोट

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और उनकी पत्नी लक्ष्मी पुरी ने मतदान किया

Hardeep Singh Puri,

07:25 AM, 25 May 2024

Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Live Update: मनोहर लाल खट्टर ने डाला वोट

 

07:09 AM, 25 May 2024

Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Live Update: डेढ़ लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात

लोकसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न कराने के लिए डेढ़ लाख से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। इनमें 8,840 निरीक्षक व उपनिरीक्षक, 68,191 मुख्य आरक्षी व आरक्षी, 48,901 होमगार्ड, 49 कंपनी पीएसी और 229 सीएपीएफ को तैनात किया गया है।

07:00 AM, 25 May 2024

Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Live Update: मतदान हुआ शुरू

मतदान शुरू हो गया है। शाम 6 बजे तक जो भी मतदाता लाइन में होगा वह अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेगा।

06:35 AM, 25 May 2024

Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Live Update: थोड़ी देर में शुरू होगा वोटिंग

मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चलेगा। जो भी मतदाता शाम छह बजे पोलिंग बूथ पर कतार में रहेंगे, वे सभी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। छठवें चरण में सर्वाधिक मतदाता संतकबीरनगर और सबसे कम इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र में हैं।

06:30 AM, 25 May 2024

Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Live Update: सीएम योगी की अपील, अधिक से अधिक करें मतदान 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को छठे चरण के मतदान की पूर्व संध्या पर देश और प्रदेश के सभी मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आपका अमूल्य वोट आत्मनिर्भर विकसित भारत के संकल्प को साकार करेगा।

5:40 AM, 25 May 2024

Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Live Update:  6 बजे से शुरू होगा मतदान।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Murlikant Petkar ने Sajid Nadiadwala को किया धन्यवाद, Kartik Aaryan के लिए कही ये बात – IndiaNews
इतिहास रचने वाले OM Birla 17वीं लोकसभा में क्या कुछ किया खास? जानें पूरी रिपोर्ट
Byju Crisis News: बायजू के कॉर्पोरेट गवर्नेंस में पाई गई कई खामियां, वित्तीय धोखाधड़ी मामले में क्लीन चिट -IndiaNews
Tahira Kashyap ने शर्माजी की बेटी फिल्म से जुड़ा बताया किस्सा, इस तरह की मिली थी सलाह – IndiaNews
बच्चे के जन्म के तुरंत बाद कमबैक करेंगी Richa Chadha, इस फिल्म में आएंगी नजर -IndiaNews
मंडप तैयार लेकिन शादी से पहले पंडित फरार! गुरुग्राम में दो महिलाओं की ये प्रेम विवाह की कहानी जान रह जाएंगे दंग-IndiaNews
Abraham Lincoln Statue: भीषण गर्मी से पिघला अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन का स्टैच्यू, सिर धड़ से अलग-Indianews
ADVERTISEMENT