ADVERTISEMENT
होम / Live Update / Health Tips: रोजाना सुबह पीएं धनिया का पानी, शरीर की इन समस्याओं से मिलेगा निजात

Health Tips: रोजाना सुबह पीएं धनिया का पानी, शरीर की इन समस्याओं से मिलेगा निजात

BY: Divya Gautam • LAST UPDATED : February 13, 2023, 1:59 pm IST
ADVERTISEMENT
Health Tips: रोजाना सुबह पीएं धनिया का पानी, शरीर की इन समस्याओं से मिलेगा निजात

भारतीय रसोई में धनिया का इस्तेमाल आमतौर से किया जाता है। धनिया के स्वाद और खुशबू को कई तरीके से प्रयोग में लाते हैं। किसी भी सब्जी गार्निश करना हो तो धनिया ही इस्तेमाल किया जाता है। धनिया स्वाद और सुगंध के साथ ही औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसके सेवन से कई बीमारियों से बचाव हो सकता है। सेहतमंद रहने के लिए रोजाना हरा धनिया या धनिया के बीजों का सेवन करना लाभदायक होता है। थायराइड और वजन कम करने जैसी समस्याओं में धनिया रामबाण का काम करता है। तो चलिए जानते हैं कि खाली पेट धनिया पानी पीने के क्या फायदे हैं।

वजन कम करता है

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो धनिया के पानी को डाइट में शामिल करें। धनिया पानी में ऐसे तत्व होते हैं जो मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया को तेज करते हैं। इससे शरीर में जमा फैट कम होने लगता है और तेजी से वजन कम होने लगता है।

पाचन में सुधार

धनिया का पानी पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने का काम करता है। रोजाना धनिया पानी का सेवन शरीर के पाचन अग्नि को नियंत्रित करता है, जिससे पेट में एसिडिटी का स्तर बढ़ने से रोकता है। पेट दर्द, जलन और गैस जैसी समस्याओं से निजात मिलता है।

बालों की मजबूती

धनिया में विटामिन के, सी और ए से भरपूर होता है। धनिया पानी का सेवन बालों को मजबूत बनाने और तेजी से ग्रोथ में मदद करता है। रोजाना धनिया के पानी के सेवन से बालों का झड़ना और टूटना कम हो सकता है। इसके अलावा आप धनिया के तेल और हेयरमास्क के तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं।

इम्युनिटी बढ़ती है

धनिया पानी के सेवन से इम्यूनिटी लेवल बढ़ता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर में फ्री रेडिकल्स को कम करता है, जो कई बीमारियों से लड़ने में मदद करता है।

Tags:

HealthHealth & Fitness ImagesHealth & Fitness Photoshealth BenefitsLatest Health & Fitness PhotographsLatest Health & Fitness photos

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT