होम / Himachal: हिमाचल में सीएम सुक्खू ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, कहा- स्थिति सामान्य बनाने के लिए कर रहे कड़ी मेहनत

Himachal: हिमाचल में सीएम सुक्खू ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, कहा- स्थिति सामान्य बनाने के लिए कर रहे कड़ी मेहनत

Mudit Goswami • LAST UPDATED : July 13, 2023, 9:41 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Himachal: हिमाचल में मॉनसुनी बारिश ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। प्रदेश  में बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश से व्यास नदी अपने उफान में आ गई, जिसके बाद मंड़ी, कुल्ली जैसे जिलों में रहने वाले लोगों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा कई सैलानी और स्थानिय लोग भी बाढ़ में फंस गए। वहीं, बारिश की वजह से लैंडस्लाइड और दुर्घटनाओं से लगभग 90 लोगों ने अपनी जान गवा दी।  सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू लगातार हेलिकॉप्टर से प्रदेश में  बाढ़  प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण कर रहे है। आज उन्होंने किन्नौर जिलों में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया।

 

‘लगभग 90 लोगों की मौत हो गई’

प्रदेश की स्थिति बताते हुए हिमाचल प्रदेश मंत्री  रोहित ठाकुर ने बताया, ‘हिमाचल प्रदेश में इस साल अभूतपूर्व बारिश हुई…लगभग 90 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से कई भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ के कारण हुई..4000 करोड़ रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई है…हमारी सरकार स्थिति को सामान्य बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। ”

 

पूर्व सीएम ने मदद के लिए अमित शाह को किया धन्यबाद

वही बीजेपी के नेता और प्रदेश के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने मदद भेजने के लिए केंद्रीय मंत्री का ध्याबाद दिया। उन्होंने कहा, “भारी बाढ़ के बीच हिमाचल के लोगों को समय पर मदद पहुंचाने के लिए केंद्रीय मंत्री अमित शाह को धन्यवाद दिया। मैंने उनसे और मदद मांगी क्योंकि राज्य में काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने आश्वासन दिया कि केंद्र राज्य के लिए हर संभव सहायता भेजेगा।” बता दें कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने हिमाचल सरकार से हर संभव मद्द का आश्वासन दिया था।

यह भी पढ़े-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.