होम / शशि थरूर की हिंदी का जावेद अख्तर ने बनाया मजाक, बचाव में उतरीं शबाना!

शशि थरूर की हिंदी का जावेद अख्तर ने बनाया मजाक, बचाव में उतरीं शबाना!

Prachi • LAST UPDATED : September 8, 2021, 7:13 am IST
ADVERTISEMENT
शशि थरूर की हिंदी का जावेद अख्तर ने बनाया मजाक, बचाव में उतरीं शबाना!

Javed Akhtar,Shashi Tharoor’s and Shabana

इंडिया न्यूज, मुंबई:
जावेद अख्तर (Javed Akhtar) अक्सर किसी ना किसी कारण लगातार ट्रोल होते रहते हैं। देखा गया है कि सोशल मीडिया पर उनके बयान और टिप्पणी उनको ट्रोल करवा ही देते हैं। हाल ही में कुछ ऐसा ही हुआ जोकि लगातार चर्चा में चल रहा है। जावेद अख्तर ने कुछ ऐसा कर दिया था जिसके बाद उनको ट्रोल किया जा रहा था और उनके बचाव में अभिनेत्री और उनकी पत्नी शबाना आजमी (Shabana Azmi)आई हैं। दरअसल जावेद अख्तर ने राजनेता शशि थरूर के एक वीडियो पर टिप्पणी की थी और मजाक उड़ाया था। दरअसल कॉंग्रेस नेता शशि थरूर (Shashi Tharoor’s) ने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वो एक गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। सभी जानते हैं कि उनकी हिंदी थोड़ी कमजोर है। शशि थरूर इस दौरान ‘एक अजनबी हसीना से’ गाना गाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए जावेद अख्तर ने लिखा कि.. ‘वाह! हमारे पास हिंदी में भी लगभग ऐसा ही एक गाना है।” इसके बाद लोग लगातार उनको ट्रोल कर रहे हैं। शबाना आजमी ने लिखा है.. ‘शशि ये शानदार था।’ इसके अलावा उन्होने लिखा है.. “सभी ट्रोल थोड़ा शांत हो जाएं। शशि थरूर काफी अच्छे दोस्त हैं और जावेद अख्तर की टिप्पणी एक मजाक था।” इसके बाद शबाना आजमी को लेकर भी कई तरह के पोस्ट किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि शशि थरूर और जावेद अख्तर काफी अच्छे दोस्त हैं। हालांकि शशि थरूर की तरफ से इसको लेकर किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT